Kapil Sharma's Box office: कपिल शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री में कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान दर्शकों के बीच बनाई। कई कॉमेडी शोज के विनर रहने के बाद कपिल शर्मा ने अपना शो लॉन्च किया। तब से लेकर अब तक वो इंडस्ट्री के टॉप कॉमेडियन हैं। साल 2015 में कपिल शर्मा ने रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह मूवी को हिट साबित हुई लेकिन तब से लेकर अब तक कपिल शर्मा बैक टू बैक फ्लॉप मूवीज दे चुके हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...
कपिल शर्मा ने फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह मूवी 49.38 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद कपिल शर्मा ने कोई हिट फिल्म नहीं दी है।
कपिल शर्मा की फिल्म 'फिरंगी' को राजीव ढींगरा ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी का बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 10.27 करोड़ रुपये रहा था।
नंदिता दास के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'ज्विगाटो' में कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी को अहम रोल में देखा गया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर केवल 1.50 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।
'किस किसको प्यार करूं' की सफलता के बाद मेकर्स ने इसके दूसरे पार्ट यानी 'किस किसको प्यार करूं 2' को बनाया। दो बार रिलीज किए जाने के बाद भी कपिल शर्मा की यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही।
आशीष आर मोहन के निर्देशन में बनी फिल्म 'दादी की शादी' में नीतू कपूर के साथ कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। इस मूवी रिद्धिमा कपूर ने भी डेब्यू किया। निराशाजनक बात यह है कि 'दादी की शादी' 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।