बॉलीवुड

3 Idiots 2 के लिए Aamir Khan ने कसी कमर, फिल्म के सीक्वल में लौटेगी ओजी गैंग

3 idiots sequel: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए आमिर खान ने अपनी कमर कस ली है।

Image

3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर आया अपडेट (pic credit-3 idiots film)

3 idiots sequel: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बीते साल उनकी फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब सभी की नजरें आमिर खान की अपकमिंग फिल्मों पर टिकी हुई है। इस लिस्ट में फिल्म 3 इडियट्स 2 (3 idiots 2) का नाम शामिल है। इस बीच फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-3 Idiots के सीक्वल पर लगी मुहर, राजकुमार हिरानी ने तैयार कर ली स्क्रिप्ट; खुद Aamir Khan ने किया कंफर्म)

3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर आया अपडेट

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की सफलता के बाद से उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी। कोई कह रहा था कि वह बेटे जुनैद खान के लिए नई ड्रामा फिल्म बना रहे हैं, तो कुछ रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने अपनी सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि फिल्म में एक बार फिर असली इडियट्स यानी आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी साथ नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। हालांकि अभी तक फिल्म के टाइटल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कुछ खबरों में दावा किया गया था कि फिल्म का नाम 4 इडियट्स हो सकता है और इसमें विक्की कौशल भी शामिल होंगे, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

3 इडियट्स कब हुई थी रिलीज

बताते चलें कि साल 2009 में रिलीज हुई 3 इडियट्स को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म भारतीय शिक्षा प्रणाली पर आधारित एक शानदार कॉमेडी-ड्रामा थी। फिल्म में आमिर खान, आर माधवन और शर्मन जोशी के अलावा करीना कपूर, बोमन ईरानी, मोना सिंह और ओमी वैद्य ने अपना जलवा बिखेरा था। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास फाइव पॉइंट समवन से प्रेरित थी। रिलीज के बाद 3 इडियट्स ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब 400 करोड़ रुपये की कमाई की और उस समय भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article