बॉलीवुड

3 Idiots के सीक्वल पर लगी मुहर, राजकुमार हिरानी ने तैयार कर ली स्क्रिप्ट; खुद Aamir Khan ने किया कंफर्म

Aamir Khan Confirms 3 Idiots 2: बॉलीवुड की आईकॉनिक मूवी '3 इडियट्स' का सीक्वल भी बड़े पर्दे पर धूम मचाते दिखाई देगा। इस बात की पुष्टि खुद आमिर खान ने की है।

Image

'3 इडियट्स 2' के सीक्वल पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- आमिर खान फेसबुक)

Aamir Khan Confirms 3 Idiots 2: बॉलीवुड की आईकॉनिक मूवी '3 इडियट्स' ने लोगों का खूब दिल जीता था। 2008 में रिलीज हुई '3 इडियट्स' को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला था। ऐसा प्यार कि आज भी लोग इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं। '3 इडियट्स' में राजू, रैंचो और फरहान यानी आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन की दोस्ती देखने लायक रही। यूं तो बीते कई वक्त से '3 इडियट्स' के सीक्वल की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन खास बात तो यह है कि अब खुद आमिर खान ने इस बात पर मुहर लगा दी है। उन्होंने फैंस को हिंट दिया है कि '3 इडियट्स 2' (3 Idiots 2) बड़े पर्दे पर जल्द ही नजर आएगी। साथ ही आमिर खान ने ये भी बताया कि मूवी की स्क्रिप्ट तैयार है, जो कि काफी अच्छी भी है। यह भी पढ़ें: Ashneer Grover बायोपिक में दिखेंगे Aamir Khan? राहुल मोदी ने कसी कमर

    आमिर खान (Aamir Khan) ने अमर उजाला संग बातचीत में बताया कि '3 इडियट्स 2' (3 Idiots 2) की स्क्रिप्ट पर राजकुमार हिरानी काम कर रहे हैं। खुद उन्होंने इस मूवी की स्क्रिप्ट सुनी है और उन्हें ये स्क्रिप्ट काफी पसंद भी आई। आमिर खान ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "अभी कुछ और भी काम उसपर होने बाकी हैं, लेकिन ये बहुत ही खूबसूरत कहानी निकलकर सामने आई है। ह्यूमर बहुत जबरदस्त है और ये एक दिलचस्प कहानी है। इसमें वही किरदार होंगे जो आपने '3 इडियट्स' में देखे थे, लेकिन कहानी 10 सालों के बाद की दिखाई जाएगी।" यह भी पढ़ें: लाडले बेटे की मूवी देख रो पड़े Aamir Khan, परिवार ने संभाला!!
    aamir khan

    बड़े पर्दे पर जल्द धूम मचाएगी '3 इडियट्स 2'

      आमिर खान (Aamir Khan) ने '3 इडियट्स' (3 Idiots) के सीक्वल के लिए अपना उत्साह जाहिर करते हुए बताया कि वह आने वाले दिनों में इस मूवी पर काम करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं इसपर काम करने का इंतजार कर रहा हूं एक बार फिर से।" आमिर खान ने फैंस को ये भी बताया कि वह इस बार मूवी में फुंसुक वांगड़ू के किरदार में दिखाई देंगे। बता दें कि '3 इडियट्स' साल 2009 में आई थी, जिसे राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया था।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article