भोजपुरी

पावरस्टार Pawan Singh पर बन रही है बायोपिक, सामने आई बड़ी जानकारी

Pawan Singh Biopic: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पवन सिंह पर बायोपिक बन रही है।

Image

पवन सिंह पर बन रही है बायोपिक (pic credit-instagram)

Pawan Singh Biopic: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। आज बीजेपी (BJP) ने बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सबसे पॉपुलर नाम भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह का है। अब सभी लोग पवन सिंह को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच ये खबर सामने आई है कि पवन सिंह पर एक बायोपिक बनने वाली है, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में....(टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-पवन सिंह ने गाया 'डकैत' का 'टच बडी' सॉन्ग, अदिवि शेष संग संग मचाया धमाल)

पवन सिंह पर बन रही है बायोपिक

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की जिंदगी पर बायोपिक बनने जा रही है खास बात तो ये है कि इस बायपिक में वो बतौर एक्टर काम करते नजर आएंगे। हाल ही में पवन सिंह अपनी बायोपिक की शूटिंग के सिलसिले अपने पैतृक गांव पहुंचे। जैसे ही उनके गांव आने की खबर फैली, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां पहुंच गए। हर कोई अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आया। फैंस की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा का भी अच्छा इंतजाम किया गया था। बायोपिक में दिखाया जाएगा कि कैसे एक आम गायक यूपी-बिहार का सबसे बड़ा स्टार बन गया।

चर्चा में रहते हैं पवन सिंह

बताते चलें कि पवन सिंह राजनीति में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने 2024 में काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, हालांकि वो ये चुनाव जीत नहीं पाए। अब भाजपा ने पवन सिंह को एमएलसी चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। जानकारी के लिए बता दें कि पवन सिंह ने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेरा है। उनके गानों को लोग खूब सुनते हैं। पवन सिंह पर लोगों की नजरें टिकी रहती हैं। उनको लेकर कोई भी खबर वायरल हो जाती है। पवन सिंह आज जिस मुकाम पर है वहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article