पवन सिंह ने गाया 'डकैत' का 'टच बडी' सॉन्ग, अदिवि शेष संग संग मचाया धमाल

Kumar Sarash

Updated Mar 29, 2026, 09:44 IST

Pawan Singh Song Touch Buddy: बॉलीवुड में गर्दा उड़ाने के बाद अब पवन सिंह ने साउथ इंडस्ट्री में भी अपना जलवा बिखेर दिया है। पवन सिंह ने आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत' में गाना गाया है। फिल्म से उनका 'टच बडी' गाना गोरखपुर में भव्य स्तर पर लॉन्च किया गया। अदिवी शेष और पवन सिंह के जबरदस्त डांस मूव्स ने गाने को और भी स्पेशल बना दिया है। फिल्म 'डकैत' का ये गाना 'टच बडी' यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। अब तक इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि पवन सिंह ने अपने फैंस को खुश कर दिया है।