यूपी में आखिरी चरण के चुनाव से पहले बोले CM योगी, '80 फीसदी सीटें जीतेगी BJP'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 06:35 PM IST

उत्‍तर प्रदेश में 7 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान होना है। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने भरोसा जताया है कि इस बार भी बीजेपी की जीत होगी और सीटों का आंकड़ा 300 के पार होगा।

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के मतदान से पहले मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भरोसा जताया कि बीजेपी राज्‍य विधानसभा चुनाव में 80 फीसदी सीटें जीतने में सफल होगी। उन्‍होंने यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर तंज करते हुए कहा कि वह व‍िदेश जाने का अपना टिकट बुक करा चुके हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा कि वे जिन्‍नावाद की बात करते थे, बीजेपी राष्‍ट्रवाद की बात करती थी।

टाइम्‍स नाउ नवभारत की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में यूपी के सीएम ने कहा, छह चरणों के चुनाव के बाद यानी अब तक 80 फीसदी सीटों का रुझान बीजेपी की ओर है, ज‍ितने भी अवसरवादी थे ये मानकर चलें क‍ि वे सभी चुनाव हारेंगे। लोगों का रुख ईवीएम में कैद हो चुका है। जो बचा है वो कल फाइनल हो जाएगा। मैंने जो कहा है पर‍िणाम उसी अनुसार सामने आएगा। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करके द‍िखाती है।

बुलडोजर पर क्‍या बोले CM योगी?

'बुलडोजर' को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का सामना कर रहे सीएम योगी ने कहा, यह प्रदेश में इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और माफ‍िया के मन में भय का प्रतीक है। 10 मार्च के बाद बुलडोजर फ‍िर अपना काम करेगा। उन्‍होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है, जबकि डबल इंजन की सरकार ने सुरक्षा और गरीब कल्‍याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू क‍िया है, इसका लाभ इस चुनाव में BJP को म‍िल रहा है। BJP प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

अखिलेश यादव पर किया तंज

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्‍होंने व‍िदेश भागने का अपना ट‍िकट बुक करा ल‍िया है, जबकि सपा के बहुत से नेता अपना ट‍िकट बुक करा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वि‍पक्ष के पास मुद्दा नहीं है इसल‍िए वे दूसरे मुद्दों पर बात करते हैं, जबकि बीजेपी ने व‍िकास और सुशासन के मुद्दे पर चर्चा की है और जो कहा वो करके द‍िखाया। उन्‍होंने कहा, 'चुनाव में हम व‍िकास की बात करते थे और व‍िपक्ष जात‍िवाद की बात करता था। हम राष्‍ट्रवाद की बात करते थे, व‍िपक्ष ज‍िन्‍नावाद की बात करता था।'
 

End of Article