UP Chunav: अंतिम और सातवें चरण का मतदान कल, 613 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2022, 01:50 PM IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान सोमवार यानि 7 फरवरी को होगा। इस चरण में कुल 2 करोड़ 6 लाख वोटर 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

UP Chunav: अंतिम और सातवें चरण का मतदान कल, 613 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए महीने भर चलने वाले चुनाव प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया,कल के मतदान को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होगा। नौ जिले आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र हैं। उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान के लिए 613 उम्मीदवार मैदान में हैं।इन विधानसभा सीटो में 2 करोड़ 6 लाख मतदाता है. इनमें 1 करोड़ 10 लाख पुरुष और 96 लाख महिला मतदाता हैं ये मतदाता 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। तो वही इनमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और आजमगढ़ के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जहां से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव लोकसभा सासंद है। 

इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

सातवें चरण के मतदान में योगी सरकार के कई बडें मंत्रीयों समेत बागी हुये नेताओं की किस्मत दांव पर है जिसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)नीलकंठ तिवारी, आवास और शहरी नियोजन मंत्री गिरीश यादव, स्टांप और निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)रवींद्र जायसवाल, ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, सहकारिता राज्य मंत्री संगीता यादव बलवंत, राज्य मंत्री संजीव गोंड, कैबिनेट मंत्री रहे दारा सिंह चौहान जो अभी सपा से चुनाव लड़ रहै हैं दुर्गा प्रसाद यादव, आलमबदी आजमी, शैलेंद्र यादव ललई, विजय मिश्रा, सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, तूफानी सरोज, धनंजय सिंह,माफीया मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अपने पिता की मऊ सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

इन 54 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

जिसमें दीदारगंज, अतरौला, गोपालपुर, सकलडीहा, सागरी, शिवपुर, मुबारकपुर, सेवापुरी, भदोही, ज्ञानपुर, औराई, मधुबन, घोसी, मोहम्मदाबाद गहना, , सैयदपुर, चकिया, अजगर,रोहनियां, मछली शहर, मरियाहू, छांबी, मिर्जापुर, मझवां, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, मऊ, मोहम्मदाबाद जमानिया, मुगलसराय, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जाफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, जहूराबाद और मुंगरा बादशाहपुर रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी सीटों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें 

आपको बता दें की सातवें और आखरी चरण में तीन नक्सल प्रभावित सीटें भी है । जिसमें चकिया (SC), रॉबर्ट्सगंज,दुद्धी (SC) जिन पर मतदान सुबह 7 से शाम 4 बजे तक होगा। तो वही बाकी विधानसभा सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा की 10 मार्च को मतगणना में कौनसी पार्टी सत्ता मे रहती है और कौनसी पार्टी सत्ता से बेदखल होगी ये तो आने बाला 10 मार्च ही तय करेगा।

End of Article