क्रिकेट

KL Rahul: धोनी की बराबरी कर दस हजार क्लब में शामिल हुए केएल राहुल

भारत के नए डिपेंडेबल केएल राहुल ने धोनी की बराबरी कर ली है। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी पारी खेली और करियर का 9वां वनडे शतक जड़ा।

Image

केएल राहुल (साभार-X)

केएल राहुल, मौजूदा टीम इंडिया का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी जिसने हर मुश्किल परिस्थिति में कहा-मैं हूं ना और दोनों हाथों से जिम्मेदारी संभाली। पहले दो मैच में बैटिंग नहीं मिली, लेकिन जब मिली तो बता दिया कि वर्ल्ड कप के लिए विकेटकीपर के ऑडिशन के लिए जगह फुल है। इस पोजिशन को राहुल डॉमिनेट करते हैं। न्यू चंडीगढ़ के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल ने अपने वनडे करियर का 9वां और दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। उन्होंने केवल 80 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। राहुल 87 गेंद में 10 चौके और 6 छक्के की मदद से 129 रन बनाकर नाबाद रहे। यह वनडे क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी भी है। उनके इस दमदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को 352 रन का विशाल लक्ष्य दिया। राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने 92 और रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रन की पारी खेली।

एमएस धोनी की बराबरी की

केएल राहुल ने नंबर पर 5 पर शतक जड़ने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी कर ली है। यह नंबर 5 पर बैटिंग करते हुए राहुल का चौथा वनडे शतक था और उन्होंने धोनी की बराबरी कर ली। इस नंबर पर भारत के लिए सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने सर्वाधिक 7 शतक जड़े हैं।

नंबर 5 पर सर्वाधिक शतक का रिकॉर्ड

युवराज सिंह- 7 शतक (99 मैच)

एम एस धोनी- 4 शतक (95 मैच)

केएल राहुल- 4 शतक (39 मैच)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 10000 रन

इस पारी के दम पर केएल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। वह भारत के लिए ऐसा करने वाले 15वें खिलाड़ी बन गए हैं। अब केएल राहुल के नाम 243 मैच की 281 पारी में 41.03 की औसत से 10,094 रन हो गए हैं। इस दौरान उनके नाम 23 शतक और 63 अर्धशतक हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 199 रन है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article