एजुकेशन

UP Home Guard Result 2025: यूपी होमगार्ड भर्ती का रिजल्ट जारी, 41424 युवाओं का चयन

UP Home Guard Result 2025 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। कुल 41,424 लोगों का चयन किया गया है। रिजल्ट की घोषणा uppbpb.gov.in पर की गई है।

Image

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

UP Homeguard Result 2025 Declared: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रिजल्ट की घोषणा uppbpb.gov.in पर की गई है। यह भर्ती प्रदेश के 75 जिलों में खाली पदों को भरने के लिए की गई थी। भर्ती बोर्ड ने जिला स्तर पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

इस भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और शारीरिक माप से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कराई गई। उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET में भी शामिल होना पड़ा। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर इस भर्ती की लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट से जुड़ी अलग-अलग सूचनाएं भी जारी की गई थीं। देखें आध‍िकारिक नोटिस:

कैसे किया गया चयन

अंतिम चयन तैयार करते समय लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों को मिले सामान्य किए गए अंकों को आधार बनाया गया। इसके साथ ही आवेदन के समय दी गई अतिरिक्त योग्यता से जुड़े अंकों को भी जोड़ा गया। इसके बाद आरक्षण से जुड़े सरकारी नियमों को ध्यान में रखते हुए हर जिले के लिए अलग मेरिट तैयार की गई और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया।

UP Homeguard Result Kaise check karen

जिन उम्मीदवारों ने UP Home Guard Enrollment 2025 की प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अपना चयन देखने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर संबंधित भर्ती की चयनित उम्मीदवारों की जिला-वार सूची उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने जिले की सूची खोलकर अपना रोल नंबर या नाम चेक कर सकते हैं।

इस भर्ती में कुल 41,424 पद थे और बोर्ड के अनुसार इन सभी पदों के लिए 41,424 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। भर्ती की आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article