इलेक्शन

Kejriwal's Roadshow: गुजरात के सूरत में केजरीवाल के रोड शो में चले पत्थर, देखिए ये VIDEO

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 28, 2022, 06:55 PM IST

Kejriwal's Roadshow in Surat: सूरत में केजरीवाल के रोड शो में पथराव की घटना हुई है वो गुजरात के सूरत में प्रचार कर रहे थे।

Image

सूरत में केजरीवाल के रोड शो में पथराव की घटना हुई है

Stones pelted at Kejriwal's roadshow: गुजरात के सूरत में दिल्ली के सीएम अरविंज केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के रोड शो में पत्थर चलने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद सीएम केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई उन्होंने कहा- अभी मैं आ रहा था तो इन्होंने मुझ पर पत्थर फेंके।मेरा क्या कसूर?

अगर 27 साल कुछ काम कर लेते तो मुझ पर पत्थर फेंकने की ज़रूरत नहीं पड़ती, इनका नेता कहता है-हम केजरीवाल के पैर तोड़ देंगे,आंख फोड़ देंगे क्योंकि मैं School-Hospital की बात करता हूँ।

वहीं इससे पहले सूरत में केजरीवाल ने कहा-मेरी नज़र में हीरा व्यापारी और हीरा रत्नकार ही असली हीरा हैं।दुनिया भर का 1/3 Diamond Surat में बनकर पूरी दुनिया में Export होता है,आप सभी को Govt से काम करवाने में काफ़ी परेशानी होती है।हीरा व्यापारी और रत्नकार को तो Bharat Ratna से सम्मानित किया जाना चाहिए।

आप इतनी भारी तादाद में आए, आपकी बहादुरी को सलाम करता हूं, चिंता मत करना, सब बदलने वाला है। AAP की सरकार बन रही है, किसी को कुछ नहीं होने दूंगा। तख्ता पलटने वाला है। 10 दिन में भी अंदरखाने प्रचार करो, WhatsApp Group में डाल दो परिवर्तन परिवर्तन परिवर्तन।

'अब मार्केट में “नया इंजन” आया है'

व्यापारी हमेशा देखता रहता है - मार्केट में नया माल तो नहीं आया? आने से वो नया माल ले आता है। आज देश के अंदर नया माल आया है- आम आदमी पार्टी। 'डबल इंजन' को जंग लग गया, उसे फेंको उठाकर। अब मार्केट में 'नया इंजन' आया है। गुजरात में महंगाई-बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या है। आप इनके घर समस्या लेकर जाते हो, ये कुत्ता छोड़ देते हैं। हम कुत्ता नहीं पालते। गुजरात के लोग मुझे अपना भाई-बेटा कहते हैं। सरकार बनने के बाद आपके परिवार का हिस्सा बन कर परिवार की ज़िम्मेदारी उठाऊंगा।

'आप व्यवस्था में परिवर्तन ला सकते हैं'

केजरीवाल ने कहा- मैं कई शहरों के व्यापारियों से मिला।सभी का कहना था कि ये हमें धमकाते-डराते हैं। व्यापारी सोचता है कि पैसा कमाने के बाद इज़्ज़त मिलेगी लेकिन इनके गुंडे फ़ोन कर गाली-गलौज करते हैं। आपके पास विकल्प नहीं था।इस बार विकल्प है, आप व्यवस्था में परिवर्तन ला सकते हैं।

Gujarat पर 3.5 Lakh Crore का कर्जा क्यों?

दिल्ली में बिजली,पानी,सबकी शिक्षा,सबका इलाज,महिलाओं को Bus यात्रा, तीर्थ यात्रा सब FREE है, फिर भी Delhi Govt घाटे में नहीं नफे में है, मैं बनिया हूं, पढ़ा लिखा Engineer हूं, हिसाब किताब की समझ है, Gujarat पर 3.5 Lakh Crore का कर्जा क्यों? ये सारा पैसा खा गए

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article