इलेक्शन

PM Narendra Modi Exclusive Interview: 'उन्हें हर चीज में झूठ बोलना पड़ रहा', फेक नैरेटिव को लेकर विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी

PM Narendra Modi Exclusive Interview: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा से खास बातचीत की। पढ़ें, उन्होंने फेक नैरेटिव को लेकर क्या कुछ कहा।

Image

PM Narendra Modi Exclusive Interview

Photo : Times Now Digital

PM Narendra Modi Exclusive Interview: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के बीच टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में उनके खिलाफ फैलाए जा रहे फेक नैरेटिव पर खुलकर बोला। पीएम मोदी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ बातचीत में कहा कि आज कल डीप फेक वीडियो का ज्यादा प्रचलन हो गया है और एआई की मदद से कुछ भी बदलकर लोगों के सामने परोस दिया जाता है।

फेक नैरेटिव के सवाल पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ खास बातचीत में फेक नैरेटिव फैलाने के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग अपना आत्मविश्वास खो चुके हैं। उनका जनता के साथ कोई संपर्क ही नहीं है। हर चीज में उनको झूठ बोलना पड़ रहा है। जैसा सीएए में झूठ बोले, जैसा वो किसान आंदोलन में झूठ बोले, हमारे कोई भी निर्णय हो, हर प्रकार से झूठ फैलाया जाता है, क्यों? क्योंकि उनको लगता है कि इसे रोका नहीं जा सकता है। अगर आप खुद कुछ कर नहीं सकते है, तो फिर आप कन्फ्यूजन पैदा करो? झूठ फैलाकर ही कन्फ्यूजन पैदा कर सकते हो, तो ये उन्होंने खेल शुरू किया है। जैसा उन्होंने अग्निवीर योजना के समय भी किया था।

डीप फेक वीडियो पर पीएम मोदी ने जताई चिंता

जब पीएम मोदी से पूछा गया कि आपके ऊपर कई चीजें लगातार झूठ बोली जाती हैं, तो पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के वक्त अमिताभ बच्चन की आवाज में एक डीप फेक वीडियो सामने आया था, जिससे खुद अमिताभ बच्चन जी भी परेशान हो गए थे। वह डीप फेक वीडियो को लेकर पूरी रात सो नहीं पाए थे। उन्होंने स्पष्ट किया था कि डीप फेक वीडियो से उनका कोई लेना देना नहीं है।

एआई जनरेटेड कंटेंट को लेकर पीएम मोदी क्या बोले?

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैंने जब दिवाली पर भाजपा कार्यालय में गेट टुगेदर के मौके पर भाषण दिया था, तब मैंने फेक नैरेटिव को लेकर लंबा भाषण दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने जिक्र किया था कि जब भी एआई जनरेटेड कंटेंट हो तो उस पर लिखकर आना चाहिए कि ये एआई जनरेटेड कंटेंट है। जैसे आप लोग फर्स्ट न्यूज पर वाटर मार्क लगाते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article