इलेक्शन

PM Modi Exclusive Interview: न्यूज आवर और न्यूज की पाठशाला शो के मुरीद हुए पीएम मोदी, जमकर की तारीफ

PM Narendra Modi Exclusive Interview: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग ए़डिटर सुशांत सिन्हा से बातचीत के दौरान न्यूज आवर और न्यूज की पाठशाला की तारीफ की। पढ़ें, उन्होंने क्या कहा।

Image

PM Narendra Modi Exclusive Interview

Photo : Times Now Digital

PM Narendra Modi Exclusive Interview: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत की। इस खास बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने न्यूज आवर और न्यूज की पाठशाला कार्यक्रम की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने बताया कि कैसे उन्हें ये शो अच्छा लगता है। न्यूज की पाठशाला में एनालिसिस करने के तरीका उन्हें काफी अच्छा लगता है। पेश है टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और टाइम्स नाउ नवभारत के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा के साथ पीएम मोदी की खास बातचीत।

पीएम मोदी ने की न्यूज की पाठशाला की तारीफ

टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में जब पीएम मोदी से विपक्षी नेताओं को जेल में डालने को लेकर तानाशाह जैसे आरोपों पर सवाल किया गया तो पीएम मोदी ने कहा, मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा, क्योंकि टाइम्स नाउ की अपनी एक प्रतिष्ठा है। क्या साइंटिफिक तरीके से इस सब्जेक्ट का एनालिसिस हो सकता है? जैसे सुशांत आप पाठशाला चलाते हैं। आप न्यूज की पाठशाला कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा सरकार के ऐसे कार्यों को लिखो और फिर उसका एनालिसिस कीजिए।

विपक्षी नेताओं से पीएम मोदी के सवाल

न्यूज की पाठशाला कार्यक्रम की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने तानाशाही के आरोपों पर जवाब दिया। पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से सवालिया लहजे में कहा कि आप मोदी की पार्टी के पहले जो नेता थे किसने क्या किया, टिक मार्क करो और फिर उनके परनाना ने क्या किया, टिक मार्क करो। पीएम मोदी ने कहा कि नेहरू जी का पहला संशोधन क्या था? इमरजेंसी के वक्त पत्रकार जेलों में कविता लिखते थे। आपको गाना नहीं पसंद आया, तो गायक को जेल में डाल दिया। विपक्ष के नेता जेल में पड़े थे, कितने लोग पड़े थे, कितने समय पड़े थे, क्या कारण थे।

न्यूज आवर शो का लेवल ही अलग: पीएम मोदी

इस खास बातचीत में पीएम मोदी ने विपक्ष द्वारा संविधान के दुरुपयोग को लेकर कहा कि नौसेना की जहाज लेकर पिकनिक मनाते थे। बताइए कौन सी डेमोक्रेसी थी। आप समझाइए मनमाने तरीके से लोगों का घर गिराना, नसबंदी करवाई? किस प्रकार से करवाई थी आपने गायत्री देवी के साथ क्या जुल्म किया था? आपने आर्टिकल 356 का 100 बार दुरुपयोग किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि इन प्वाइंट को न्यूज की पाठशाला कार्यक्रम में दिखाइए। मैं तो मानता हूं इस मुद्दे पर एक सप्ताह तक न्यूज की पाठशाला कार्यक्रम चलेगी। साथ ही विपक्ष जो आरोप लगाते हैं वो निराधार साबित हो जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम पूरी तरह डेमोक्रेट हैं। हमारी रगों में डेमोक्रेसी है। पीएम मोदी ने न्यूज आवर शो की तारीफ करते हुए कहा कि आपका न्यूज आवर हो, न्यूज की पाठशाला हो उसका एक अलग लेबल है। मैं मानता हूं यह ठीक है कि न्यूज आवर में तू-तू करने वाले लोग भी आते हैं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article