इलेक्शन

Lok Sabha Campaign: लोकसभा चुनाव प्रचार में दिख रहा PM Modi का दम, विपक्ष बेदम

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 11:51 PM IST

PM Modi Lok Sabha Election Campaign: पीएम मोदी (PM Modi) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोगों तक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं। साथ ही वह अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए फर्स्ट टाइम वोटरों को भी अपने पक्ष में साधने की कोशिश कर रहे हैं।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार में लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं

Photo : Twitter

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। जिसके लिए अब 10 दिन से भी कम समय बचा हुआ है। ऐसे में पीएम मोदी ने खुद भाजपा की तरफ से मोर्चा संभाल रखा है और वह लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं

दूसरी तरफ इंडी गठबंधन में शामिल तमाम दलों के नेता मिलकर भी चुनाव प्रचार में उतनी सक्रियता नहीं दिखा पा रहे हैं, जितना अकेले पीएम मोदी एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार को लेकर दिखा रहे हैं।एक तरफ पीएम मोदी चैत्र नवरात्र के शुरू होने के साथ शक्ति की उपासना के लिए उपवास पर हैं और दूसरी तरफ उनकी इतनी सक्रियता विपक्ष के नेताओं के लिए भी हैरान कर देने वाली बन गई है।

विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन भी मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए चुनावी रैलियां कर रहा है, लेकिन विपक्ष पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव में उतनी सक्रिय नहीं नजर नहीं आ रही हैं। पीएम मोदी अकेले इन सभी विपक्षी दलों के नेता के खिलाफ मोर्चा संभाल रहे हैं।

पीएम मोदी उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक सभी जगहों पर जनता तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए लगातार रैलियां कर रहे हैं। उधर, विपक्षी दल चुनाव प्रचार में उनके मुकाबले दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हो या फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत तमाम नेता उतनी चुनावी रैली नहीं कर पा रहे हैं, जितना पीएम मोदी इस 73 वर्ष आयु में कर रहे हैं और जनता के बीच जा रहे हैं।

पीएम मोदी पिछले 10 दिनों में 20 से ज्यादा रैलियां और रोड शो कर चुके हैं

पीएम मोदी पिछले 10 दिनों में अब तक 20 से ज्यादा रैलियां और रोड शो कर चुके हैं। इसके अलावा कई न्यूज चैनल और मैगजीन के साक्षात्कार में भी शामिल हो चुके हैं। वह सुदूर दक्षिण से उत्तर-पूर्व तक की क्षेत्रीय मीडिया को भी साक्षात्कार दे चुके हैं।

पीएम मोदी ने कई प्रमुख गेमिंग क्रिएटर्स से भी मुलाकात की

पीएम मोदी ने बुधवार को कई प्रमुख गेमिंग क्रिएटर्स से भी मुलाकात की। जिनमें अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धरे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट शामिल थे। इसके पहले माइक्रोसॉफ्ट के संस्‍थापक बिल गेट्स ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था। इसमें उन्होंने विज्ञान, हेल्थ सेक्टर, क्लाइमेट समेत कई मुद्दों पर विशेष चर्चा की। पीएम मोदी ने बिल गेट्स के साथ साक्षात्कार की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी।

विपक्ष एक तरफ जहां "समान अवसर" की कमी का रोना रो रहा है, वहीं पीएम मोदी के चुनाव अभियान में सक्रियता से साफ लगने लगा है कि लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान से पहले ही विपक्ष "मैदान से बाहर" हो गया है।

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article