इलेक्शन

Modi in Tamil Nadu: द्रमुक पर बरसे पीएम मोदी, बोले- भ्रष्टाचार पर इनका पहला कॉपीराइट; लूट रहा पूरा परिवार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 02:06 PM IST

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके और सीएम स्टालिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का, पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने द्रमुक की दशकों पुरानी खतरनाक राजनीति को उजागर करने का फैसला किया है।’

Image

तमिलनाडु में विपक्षी दलों को पीएम मोदी ने सुनाई जमकर खरी-खोटी।

Photo : Twitter

PM Modi Slams DMK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का है और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है। मोदी ने तमिलनाडु के वेल्लोर में एक रैली के दौरान आरोप लगाया कि द्रमुक एक पारिवारिक कंपनी है, जो अपनी पुरानी मानसिकता से राज्य के युवाओं के विकास में बाधा डाल रही है।

'द्रमुक का पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा '

उन्होंने कहा कि द्रमुक लोगों को भाषा, क्षेत्र, आस्था के आधार पर बांटती है और उसे पता है कि जिस दिन लोग इस बात को समझ जाएंगे, उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा। मोदी ने कहा, ‘मैंने द्रमुक की दशकों पुरानी खतरनाक राजनीति को उजागर करने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का है और पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है।

'दिवंगत जयललिता के साथ कैसा व्यवहार किया था'

उन्होंने कच्चातीवु मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और द्रमुक ने प्रभावित मछुआरों के प्रति ‘फर्जी करुणा’ दिखाई और इस मुद्दे पर तमिलनाडु को अंधेरे में रखा। मोदी ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन (विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’) के लोग ‘शक्ति’ का अपमान करते हैं और महिलाओं से दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि द्रमुक ने दिवंगत जयललिता के साथ कैसा व्यवहार किया था।

'NDA को तमिलनाडु में जबरदस्त समर्थन मिल रहा'

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को तमिलनाडु में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘राजग ने पिछले 10 साल में विकसित भारत की नींव तैयार की है’ मोदी ने कहा कि तमिलनाडु ने देश के अंतरिक्ष और विनिर्माण क्षेत्रों को आगे बढ़ाने में महान योगदान दिया है।

उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से कहा कि भाजपा और राजग को ‘आपका आशीर्वाद मिलने से ‘सनातन शक्ति’ की रक्षा होगी और महिलाओं का सम्मान सुनिश्चित’ होगा। तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। मोदी ने मंगलवार को चेन्नई में रोड शो किया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article