इलेक्शन

किस दिन NDA में शामिल होगी RLD? ओपी राजभर ने दिया बता, जयंत चौधरी के पलटी मारने की खबर 'पक्की'!

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 8, 2024, 10:30 PM IST

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि 12 फरवरी को, रालोद, एनडीए में शामिल हो जाएगी।

Image

ओपी राजभर ने आरएलडी को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Photo : Twitter

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओपी राजभर ने इंडिया गठबंधन के एक घटक दल आरएलडी के बारे में ऐसी भविष्यवाणी कर दी है, जिससे यूपी की राजनीति में हलचल मच गई है। दरअसल जयंत चौधरी को लेकर दावा किया जा रहा है कि जयतं, बीजेपी के साथ जा सकते हैं। जयंत चौधरी इस समय सपा-कांग्रेस के साथ हैं।

ओपी राजभर का दावा

राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के एनडीए में शामिल होने की अटकलों पर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि 12 फरवरी को, रालोद, एनडीए में शामिल हो जाएगी। ओपी राजभर ने कहा- "सच्चाई होती है तभी चर्चा होती है। RLD को इस बात की खबर है कि अगर INDIA में उन्होंने 10-20 सीटें भी ले ली तब भी नहीं जीत पाएंगे... हर नेता, हर दल सत्ता के साथ रहना चाहता है और हर कोई जानता है कि 2024 में PM मोदी आ रहे हैं। जब PM मोदी आ रहे हैं तो वे(जयंत चौधरी) क्या करेंगे, केवल विपक्ष में बैठकर चिल्लाएंगे?"

भाजपा क्या बोली

रालोद और भाजपा के बीच बढ़ती नजदीकियों के बारे में पूछे जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कि राजनीति में हमेशा संभावनाएं होती हैं और भाजपा भारत माता के प्रति समर्पण के साथ काम करने वाली पार्टी है। वह उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास का समर्थन करने वाले लोगों के साथ है। हम सभी का दिल से स्वागत करते हैं।

बीजेपी का ऑफर!

उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे के मामले पर समाजवादी पार्टी के साथ अभी तक सहमति नहीं बनने के कारण आरएलडी आने वाले दिनों में भाजपा के साथ जा सकती है। सूत्रों की मानें तो भाजपा ने जयंत चौधरी को चार लोकसभा सीट, एक केंद्रीय मंत्री और दो यूपी में मंत्रालय दे रही है। पार्टी के करीबी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी और आरएलडी में बात बन गई है। एक दो दिन में घोषणा हो जाएगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article