इलेक्शन

Kerala Results: पहली बार केरल में भाजपा का खुला खाता, त्रिशूर सीट से जीते फिल्म स्टार सुरेश गोपी

Lok Sabha Elections Results 2024: केरल में भाजपा को एंट्री मिल गई है। केरल की त्रिशूर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने जीत दर्ज की। इसी के साथ इस दक्षिणी राज्य में भाजपा का खाता खुल गया है। बता दें कि भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने भाकपा के वीएस सुनीलकुमार और कांग्रेस के मुरलीधरन को पटखनी दे दी है।

Image

मलयालम फिल्म स्टार सुरेश गोपी (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

Lok Sabha Elections Results 2024: केरल में भाजपा को एंट्री मिल गई है। केरल की त्रिशूर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने जीत दर्ज की। इसी के साथ इस दक्षिणी राज्य में भाजपा का खाता खुल गया है।

एग्जिट पोल में भले ही मलयालम फिल्म स्टार सुरेश गोपी को तीसरा स्थान मिला था, लेकिन अंतिम चुनावी नतीजों ने सभी को चौंका दिया। भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने भाकपा के वीएस सुनीलकुमार और कांग्रेस के मुरलीधरन को पटखनी दे दी है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, सुरेश गोपी ने भाकपा उम्मीदवार वीएस सुनीलकुमार को एक दिलचस्प मुकाबले में हराया। सुरेश गोपी को कुल 4,12,338 वोट मिले, जबकि सुनीलकुमार को 3,37,652 मत मिले। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सांसद के. मुरलीधरन 3,28,124 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कौन हैं सुरेश गोपी? (Who is Suresh Gopi)

'ओदायिल निन्नु' नामक फिल्म के जरिए सुरेश गोपी ने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी। इसके बाद 1986 में 'टीपी बालगोपालन एम' फिल्म पर एक छोटा सा करिदार मिला फिर भी वह डटे रहे और आज मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में उनके नाम का बोलबाला है।

सीढ़ी दर सीढ़ी वह आगे बढ़ते रहे और ठीक ऐसा ही राजनीति में भी देखने को मिला। भले ही सुरेश गोपी को 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन वह कभी भी मेहनत से कतराए नहीं और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। जिसका परिणाम आज सभी के सामने है। सुरेश गोपी ने त्रिशूर सीट से अंतत: लोकसभा चुनाव जीत ही लिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article