वायनाड लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट: केरल की वायनाड सीट सबसे हाई प्रोफाइल सीट में से एक है। यहां से कांग्रेस की ओर से एक बार फिर राहुल गांधी चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। ताजा अपडेट्स के मुताबिक राहुल गांधी इस लोकसभा क्षेत्र से करीब 202458 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के, सुरेंद्रन पीछे चल रहे हैं।
केरल के मालाबार क्षेत्र में बसा वायनाड राज्य का एक प्रमुख लोकसभा क्षेत्र है। 4,586 वर्ग किमी के विशाल भौगोलिक क्षेत्र में फैले वायनाड लोकसभा सीट के अंदर कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र आते हैं। वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 1,827,651 है, जो इसे केरल में एक महत्वपूर्ण चुनावी क्षेत्र बनाती है।
वायनाड लोकसभा 2024 के उम्मीदवार
के सुरेंद्रन (BJP+)राहुल गांधी (UDF)
पी.आर कृष्णनकुट्टी (OTH)
एनी राजा (LDF)
अजीब मुहम्मद (OTH)
पी राधाकृष्णन (OTH)
प्रसीता अझिकोड (OTH)
सत्यन के.पी (OTH)
सिनोज ए.सी (OTH)
