इलेक्शन

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय, BJP में कटेंगे कई पुराने चेहरों के टिकट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2024, 11:53 AM IST

इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने कई पुराने नेताओं का टिकट काट सकती है। बीजेपी नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है।

Image

बिहार में एनडीए में सीट शेयरिंग फॉर्मूला

Bihar NDA Seat Sharing: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एनडीए गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तैयार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी, जेडीयू समेत अन्य दलों को कितनी सीटें मिलेंगी, इस पर फॉर्मूल तय हो गया है। इसके मुताबिक, बीजेपी- 17, जेडीयू- 15, चिराग़ की पार्टी (LJPR) को 3, पारस की पार्टी (RLJP) को 2, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) को 2, मांझी की पार्टी (HAM) को एक सीट दिए जाने पर चर्चा हो रही है।

इसी फॉर्मूले पर गठबंधन दलों से बात चल रही है। वहीं, इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने कई पुराने नेताओं का टिकट काट सकती है। बीजेपी नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है। किन बड़ी सीटों पर किसे टिकट मिल सकता है, नजर डालते हैं।

दरभंगा

गोपालजी ठाकुर का टिकट कट सकता है।

दावेदार- नीतीश मिश्रा। पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र हैं। बिहार में मंत्री रहे हैं और अभी विधायक हैं।

शिवहर

रमा देवी का कट सकता है टिकट

दावेदार - रणधीर सिंह विधायक सीताराम सिंह के पुत्र, पूर्व आरजेडी सांसद शिवहर

सुजीत सिंह- इन्होंने इनकम टैक्स कमिश्नर पद से इस्तीफा दिया है। क्षेत्र में बहुत दिनों से काम कर रहे हैं।

आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद- इनके नाम की भी चर्चा है। बेटे चेतन आनंद ने सरकार को बचाया है इसका इनाम मिल सकता है। शिवहर या सुपौल से टिकट मिल सकता है।

आरा

आरके सिंह का कट सकता है टिकट

दावेदार- विशाल सिंह, पूर्व सांसद मीणा सिंह के पुत्र

दूसरे दावेदार - पवन सिंह, फोजपुरी एक्टर सिंगर।

सासाराम

छेदी पासवान का कट सकता है टिकट

दावेदार- शिवेश राम, पूर्व में विधायक रहे हैं।

महराजगंज

जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भी टिकट कट सकता है

औरंगाबाद

सुशील सिंह का कट सकता है टिकट।

नए और युवा चेहरों पर दांव लगाएगी बीजेपी

इसके अलावा कई अन्य बड़े चेहरों के भी टिकट कटने की संभावना है। पुराने चेहरों के बदले बीजेपी नए और युवा चेहरों पर दांव लगा सकती है। इससे उम्मीदवारों के खिलाफ एंटी इनकम्बेंसी फैक्टर को खत्म करने की कोशिश होगी। फिलहाल सीट बंटवारे और उम्मीदवारों पर सूत्रों के हवाले से ही जानकारी आई है। अभी तक इस संबंध में किसी का आधिकारिक बयान नहीं आया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article