इलेक्शन

Wayanad Seat: BJP छोड़िए CPI ने ही राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड से उतार दिया धाकड़ उम्मीदवार, डी राजा की पत्नी लड़ेगी चुनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 27, 2024, 10:04 AM IST

Wayanad Seat: सीपीआई ने पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे, जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर सांसद हैं।

Image

राहुल गांधी के खिलाफ एनी राजा लड़ेगी वायनाड से चुनाव

Wayanad Seat: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को घेरने के लिए बीजेपी तगड़ा उम्मीदवार उतारते रही है। अमेठी में बीजेपी स्मृति ईरानी के सहारे राहुल गांधी को हरा चुकी है, लेकिन इस बार राहुल गांधी के सामने तगड़ा उम्मीदवार बीजेपी ने नहीं, बल्कि कांग्रेस की सहयोगी और इंडिया गठबंधन में शामिल सीपीआई ने उतार दिया है। राहुल गांधी इस समय वायनाड से सांसद हैं और 2024 में ही भी उनका यहां से लड़ना तय है। इसी बीच सीपीआई ने अपने बड़े नेताओं में से एक डी राजा की पत्नी एनी राजा को वायनाड से चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी है। मतलब राहुल गांधी बनाम एनी राजा की लड़ाई तय दिख रही है।

शशि थरूर के खिलाफ भी मजबूत उम्मीदवार

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानि कि सीपीआई, केरल के सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की दूसरी सबसे बड़ी गठबंधन पार्टी है। सोमवार को सीपीआई ने आगामी लोकसभा चुनावों में चार महत्वपूर्ण सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जिसमें वायनाड से एनी राजा का नाम शामिल है। इसके अलावा पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे, जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर सांसद हैं। पूर्व कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार और पार्टी की युवा शाखा एआईवाईएफ के नेता सी ए अरुणकुमार को क्रमशः त्रिशूर और मवेलिककारा सीटों से मैदान में उतारा जाएगा।

राहुल गांधी के साथ 'खेला'

इंडिया गठबंधन में भले ही क्षेत्रीय पार्टियां, सही समय पर सीट बंटवारा नहीं करने के लिए कांग्रेस को घेरती रही हैं, लेकिन एक वास्तविकता ये भी दिख रही है कि कांग्रेस को इनसे भी काफी चुनौती मिल रही है। ताजा उदाहरण वो वायनाड सीट है, जहां से राहुल गांधी वर्तमान समय में सांसद हैं। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में वायनाड से ही लड़ेंगे ये भी तय दिख रहा है, ऐसे में सीपीआई का अपनी ही सहयोगी पार्टी के बड़े नेता के खिलाफ तगड़ा उम्मीदवार उतार देना एक अलग ही खेल बयां कर रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article