इलेक्शन

BJP First List for UP : उत्तर प्रदेश की इन 51 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के नाम घोषित, देख लें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Chunav BJP First List UP(यूपी बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2024) : अमेठी से भाजपा ने स्मृति ईरानी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। उत्तर प्रदेश की जिन 51 सीटों पर नाम का ऐलान किया गया है, उनमें ज्यादातार मौजूदा सांसद को टिकट मिला है। भाजपा की पहली लिस्ट में कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। नीचे देखिए पूरी लिस्ट (UP BJP First List Lok Sabha Election 2024)

Image

BJP की पहली लिस्ट में यूपी की किस सीट से किसे मिला टिकट?

Photo : Times Now Digital

Uttar Pradesh BJP First List: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51 लोकसभा सीटों के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी ने यूपी की 51 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर वाराणसी से मैदान में उतारा गया है।

उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर उम्मीदवार के नामों की घोषणा

उम्मीदवार का नामलोकसभा सीटपार्टी
प्रदीप कुमारकैरानाभाजपा
संजीव कुमार बालियानमुजफ्फरनगरभाजपा
ओम कुमारनगीना (SC)भाजपा
घनश्याम लोधीरामपुरभाजपा
परमेश्वर लाल सैनीसंभलभाजपा
कंवर सिंह तंवरअमरोहाभाजपा
महेश शर्मागौतमबुद्धनगरभाजपा
भोला सिंहबुलंदशहर (SC)भाजपा
हेमा मालिनीमथुराभाजपा
सत्यपाल सिंह बघेलआगरा (SC)भाजपा
राज कुमार चाहरफतेहपुर सिकरीभाजपा
राजवीर सिंह (राजू भैया)एटाभाजपा
धर्मेंद्र कश्यपआंवलाभाजपा
अरुण कुमार सागरशाहजहांपुर (SC)भाजपा
अजय मिश्रा 'टेनी'खीरीभाजपा
रेखा वर्माधौरहराभाजपा
राजेश वर्मासीतापुरभाजपा
जयप्रकाश रावतहरदोई (SC)भाजपा
अशोक कुमार रावतमिश्रिख (SC)भाजपा
साक्षी महाराजउन्नावभाजपा
कौशल किशोरमोहनलालगंजभाजपा
राजनाथ सिंहलखनऊभाजपा
स्मृति ईरानीअमेठीभाजपा
संगमलाल गुप्ताप्रतापगढ़भाजपा
मुकेश राजपूतफर्रूखाबादभाजपा
राम शंकर कठेरियाइटावा (SC)भाजपा
सुब्रत पाठककन्नौजभाजपा
देवेंद्र सिंह 'भोले'अकबरपुरभाजपा
भानु प्रताप सिंह वर्माजालौन (SC)भाजपा
अनुराग शर्माझांसीभाजपा
कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेलहमीरपुरभाजपा
आरके सिंह पटेलबांदाभाजपा
साध्वी निरंजन ज्योतिफतेहपुरभाजपा
उपेंद्र सिंह रावतबाराबंकी (SC)भाजपा
लल्लू सिंहफैजाबादभाजपा
रितेश पांडेयअंबेडकरनगरभाजपा
साकेत मिश्रश्रावस्तीभाजपा
कीर्ति वर्धन सिंह उर्फ राजा भैयागोंडाभाजपा
जगदंबिका पालडुमरियागंजभाजपा
हरीश द्विवेदीबस्तीभाजपा
प्रवीण कुमार निषादसंतकबीर नगरभाजपा
पंकज चौधरीमहाराजगंजभाजपा
रवि किशनगोरखपुरभाजपा
विजय कुमार दुबेकुशीनगरभाजपा
कमलेश पासवानबांसगांवभाजपा
नीलम सोनकरलालगंज (SC)भाजपा
दिनेश लाल यादवआजमगढ़भाजपा
रवींद्र कुशवाहासलेमपुरभाजपा
केपी सिंहजौनपुरभाजपा
महेंद्र नाथ पांडेयचंदौलीभाजपा
नरेंद्र मोदीवाराणसीभाजपा

Bengal BJP Candidate List 2024

किस राज्य से कितने उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर?

उत्तर प्रदेश से भाजपा के 51 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से 20 उम्मीदवार, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, अरुणाचल प्रदेश से 2, गोवा से 1, त्रिपुरा से 1, अंडमान निकोबार से 1 और दमण दीव से 1 उम्मीदवार के नाम इस सूची में शामिल हैं।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article