इलेक्शन

BJP Delhi Candidate List 2024: BJP ने दिल्ली के लिए 7 में से पांच नामों पर लगाई मुहर, जान लें किन चार का कटा टिकट

BJP First List For Delhi(दिल्ली बीजेपी इलेक्शन कैंडिडेट लिस्ट): भारतीय जनता पार्टी ने राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अजब बात ये है कि इन 5 सीटों पर सांसदों में से 4 का टिकट कट गया है। आपको बताते हैं कि किस सीट से कौन सा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।

Image

दिल्ली की 5 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान।

Photo : Times Now Digital

BJP Delhi Candidate List, Loksabha Election 2024(बीजेपी दिल्ली कैंडिडेट लिस्ट, लोकसभा इलेक्शन 2024): लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा कभी भी हो सकती है। तमाम पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज यानी शनिवार 2 मार्च को भाजपा (BJP) ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल और दिल्ली सहित कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 5 के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं वो उम्मीदवार और कहां से चुनाव लड़ेंगे -

दिल्ली किस सीट से किसे मिला टिकट?(BJP Delhi List For Loksabha Election 2024)

उम्मीदवार के नामलोकसभा सीट
प्रवीण खंडेलवालचांदनी चौक
मनोज तिवारीउत्तर पूर्वी दिल्ली
बांसुरी स्वराज नई दिल्ली
कमलजीत सेहरावत पश्चिमी दिल्ली
रामवीर सिंह बिधूडीदक्षिणी दिल्ली

दिल्ली के किन 4 सांसदों का कट गया टिकट

पार्टी ने नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी पर भाजपा ने भरोसा जताया है। चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची बीजेपी ने जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article