इलेक्शन

BJP First List Out: कितने केंद्रीय मंत्रियों को मिला टिकट? जान लें सभी के नाम और लोकसभा सीट

union ministers Name in BJP First List Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से जारी हुई पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भी नाम शामिल हैं। इस सूची में दो पूर्व मंत्रियों के भी नाम हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे।

Image

मोदी सरकार के इन मंत्रियों को मिला टिकट।

Photo : PTI

Union Minister's Name in BJP First List, Lok Sabha Chunav 2024: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 195 नेताओं का नाम शामिल है। इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भी नाम शामिल हैं। बिरला एक बार फिर कोटा से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। आपको बताते हैं कि किन-किन केंद्रीय मंत्रियों को किस सीट से टिकट मिला है।

भारतीय जनता पार्टी पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों का नाम शामिल

उम्मीदवार का नामलोकसभा सीट
नरेंद्र मोदीवाराणसी
अमित शाहगांधीनगर
राजनाथ सिंहलखनऊ
राजीव चंद्रशेखरतिरुवनंतपुरम (केरल)
सर्बानंद सोनोवालडिब्रूगढ़ (असम)
किरेन रिजिजूअरुणाचल पूर्व
भूपेंद्र यादवअलवर (राजस्थान)
ज्योतिरादित्य सिंधियागुना (मध्य प्रदेश)
संजीव बालियानमुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)
स्मृति ईरानीअमेठी (उत्तर प्रदेश)
परषोत्तम रुपालाराजकोट
मनसुख मांडवियापोरबंदर
देवुसिंह चौहानखेड़ा
अर्जुन राम मेघवालबीकानेर
गजेंद्र सिंह शेखावतजोधपुर
कैलाश चौधरीबाड़मेर
जितेंद्र सिंहउधमपुर
अन्नपूर्णा देवीकोडरमा
अर्जुन मुंडाखूंटी
वी मुरलीधरनअट्टिंगल
वीरेंद्र खटीकटीकमगढ़
फग्गन सिंह कुलस्तेमंडला
जी किशन रेड्डीसिकंदराबाद
सत्यपाल सिंह बघेलआगरा
अजय मिश्रा ‘टेनी’खीरी
कौशल किशोरमोहनलालगंज
भानु प्रताप वर्माजालौन
साध्वी निरंजन ज्योतिफतेहपुर
पंकज चौधरीमहाराजगंज
निसिथ प्रामाणिककूचबिहार
शांतनु ठाकुरबनगांव
सुभाष सरकारबांकुड़ा
इस सूची में दो पूर्व मंत्रियों के भी नाम हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे, जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने आलोक शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची बीजेपी ने जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article