Banda Lok Sabha Polling Date: बांदा लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से एक है। यह बुंदलेखंड क्षेत्र में आती है। बांदा लोकसभा सीट पर कांग्रेस, बीजेपी, सपा, बसपा से लेकर वामपंथी दल भी जीत का परचम लहरा चुके हैं। इस सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में हुआ था, उस समय राजा दिनेश सिंह को जनता ने सांसद चुना था। बांदा सीट से सबसे ज्यादा बार जीत हासिल करने वाली राजनीतिक पार्टी कांग्रेस है। हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इस बार बांदा सीट पर सियासी पारा चरम पर है। यहां से बीजेपी और सपा ने पटेल बिरादरी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाया है। यहां पर सियासी समीकरण त्रिकोणीय बनता दिख रहा है। इस सीट से अब तक सात बार ब्राह्मण और पांच बार पटेल बिरादी के उम्मीदवार सांसद बन चुके हैं। इस बार यहां की जनता किस उम्मीदवार पर भरोसा जताकर उसे सासंद बनाएगी, ये मतदान और मतगणना के बाद बता चलेगा। आइए जानते हैं कि इस सीट पर कब मतदान होंगे।
बांदा लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Banda Lok Sabha election polling date)
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बांदा सीट पर मतदान होंगे। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। इस बांदा की जनता अपने सांसद का चुनाव करने के लिए अपने मतों का इस्तेमाल करेगी।
बांदा लोकसभा क्षेत्र में मतगणना की तारीख (Banda Lok Sabha election result date)
बांदा लोकसभा क्षेत्र समेत देशभर की लोकसभा सीटों पर मतों की गिनती 4 जून 2024 को होगी। इसी दिन चुनाव के परिणामों की भी घोषणा की जाएगी। 4 जून को पता चल जाएगा कि बांदा के लोगों ने किस प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुना है।
बांदा के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Banda Lok Sabha seat)
बांदा लोकसभा सीट पर वर्तमान में भाजपा की सत्ता है। बीजेपी के आरके सिंह पटेल यहां के सांसद हैं। इस बार के चुनाव में भी भाजपा ने आरके सिंह पटेल को मैदान में उतारा है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी पटेल उम्मीदवार चुना है। सपा की ओर से शिव शंकर सिंह पटेल को इस सीट से टिकट मिला है। बहुजन समाज पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेला है और मयंक द्विवेदी को अपना प्रत्याशी चुना है।
| उम्मीदवार | पार्टी |
| आरके सिंह पटेल | भाजपा/NDA |
| शिव शंकर सिंह पटेल | सपा/INDIA |
| मयंक द्विवेदी | बहुजन समाज पार्टी |
बांदा लोकसभा क्षेत्र में जातीय समीकरण
साल 2011 की जनगणना के मुताबिक बांदा लोकसभा क्षेत्र में कुल जनसंख्या 23 लाख, 55 हजार, 901 है। इसमें से ग्रामीण आबादी 85.08 प्रतिशत है और शहरी आबादी 14.92 फीसदी है। इस सीट पर अनुसूचित जाति की आबादी 24.2 फीसदी और मुस्लिम वोटर्स की आबादी 21 फीसदी है। इसके अलावा कुर्मी और ब्राह्मण वोटर्स यहां निर्णायक की भूमिका में है।
बांदा लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव का रिजल्ट:2019
पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आरके सिंह पटेल को इस सीट से जीत मिली। उन्हें 4 लाख, 77 हजार, 926 वोट मिले थे। समाजवादी पार्टी से श्यामा चरण गुप्ता ने इस सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें 4 लाख, 18 हजार 988 वोट और 40.5 प्रतिशत वोट शेयर हासिल हुए थे। वहीं कांग्रेस के बाल कुमार पटेल को 75 हजार, 438 वोट मिले थे।
विधानसभा की स्थिति
| विधानसभासीट | जिला | सदस्य | दल |
| बबेरू | बांदा | विशंभर सिंह यादव | समाजवादी पार्टी |
| नरैनी (एससी) | बांदा | ओम मणि वर्मा | भारतीय जनता पार्टी |
| बांदा | बांदा | प्रकाश द्विवेदी | भारतीय जनता पार्टी |
| चित्रकूट | चित्रकूट | अनिल प्रधान पटेल | समाजवादी पार्टी |
| मानिकपुर | चित्रकूट | अविनाश चंद्र द्विवेदी | अपना दल |
बांदा लोकसभा सीट में पांच विधानसभा सीटें आती हैं- बबेरू, नरैनी, बांदा, चित्रकूट, मानिकपुर। इनमें चित्रकूट और मानिकपुर सीटे चित्रकूट जिेले में आती हैं और बाकी तीन सीटें बांदा जिले में आती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तीन सीटों पर भाजपा को जीत हासिल हुई थी। वहीं बबेरू विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत का झंडा लहराया था। इस सीट से सपा उम्मीदवार विशंभर सिंह यादव को जीत मिली थी। उन्हें 79 हजार 93 वोट मिले थे। नरैनी सीट पर बीजेपी ने बाजी जीती थी। इस सीट से बीजेपी की ओममणि वर्मा ने 83 हजार 42 वोट से जीत दर्ज की थी। बांदा विधानसभा सीट पर भी जीत का कमल खिला था और भाजपा के प्रकाश द्विवेदी विधायक बने। चित्रकूट विधानसभा सीट से सपा के अनिल प्रधान पटेल को जीत मिली थी। वहीं मानिकपुर से अपना दल से अविनाश चंद्र द्विवेदी को 1048 वोटों से जीत मिली।
