शहर

मधुबनी सीट, बिहार लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Madhubani Lok Sabha Seat: देश में कुल सात चरण में चुनाव हो रहे हैं। अब तक चार चरणों के मतदान हो चुके हैं और पांचवें चरण की वोटिंग होने वाली है। इसी चरण में बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट भी शामिल है। आइए जानते हैं कि मधुबनी लोकसभा सीट से कौन प्रमुख उम्मीदवार हैं और कितने तारीख को चुनाव है।

Image

मधुबनी लोकसभा सीट।

Photo : Times Now Digital

Madhubani Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और पांचवें चरण की तैयारी शुरू है। पांचवें चरण में आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इसी चरण में बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट (Madhubani Lok Sabha Seat) भी शामिल है। आइए, जानते हैं कि मधुबनी सीट पर कितने तारीख को मतदान है और यहां से कौन प्रमुख उम्मीदवार है। बता दें कि बिहार मधुबनी मैथिल भाषी क्षेत्र है, यह इलाका नेपाल से सटा हुआ है। यहां की मिथिला पेंटिंग पूरी दुनिया में मशहूर है। मधुबनी लोकसभा को पहले दरभंगा पूर्व सीट के नाम से जाना जाता था। 1976 में परिसीमन होने के बाद मधुबनी सीट (Madhubani Lok Sabha Seat) बनी। कभी इस सीट से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा चुनाव जीत कर संसद पहुंच चुके हैं। फिलहाल मधुबनी लोकसभा सीट के तहत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें हरलाखी, बेनीपट्टी, बिस्फी, मधुबनी, केवटी और जाले विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। एक समय इस सीट पर कम्युनिस्ट और कांग्रेस का वर्चस्व था, लेकिन अब इस सीट (Madhubani Lok Sabha Seat) पर भाजपा की पकड़ है। फिलहाल मधुबनी लोकसभा सीट से अशोक यादव भाजपा के सांसद हैं। इससे पहले उनके पिता हुकुमदेव नारायण यहां से कई बार चुनाव जीतकर सांसद बन चुके हैं। अगर मधुबनी लोकसभा सीट पर जातीय समीकरण की बात करें तो यहां ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। इसके बाद यादव वोटर्स आते हैं। अति पिछड़ा समाज के मतदाताओं की भी संख्या ठीक ठाक है। कहा जाता है कि मधुबनी में राजद का MY समीकरण काम नहीं करता है, क्योंकि यहां भाजपा नेता हुकुमदेव नारायण यादव की यादवों के बीच अच्छी पैठ है।

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र मतदान तारीख (Madhubani Lok Sabha Election Polling Date)

बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में मतदान होगा। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। यानी कि मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होगा। 20 मई को मधुबनी के तमाम उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी।

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना (Madhubani Lok Sabha Election Result Date)

देशभर में सात चरणों में मतदान होने के बाद चार जून को एक साथ सभी लोकसभा सीटों पर मतगणना होगी। इसी दिन मधुबनी लोकसभा सीट पर भी मतगणना होगी और चार जून को ही पता चलेगा कि मधुबनी का सांसद कौन बना।

मधुबनी के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Madhubani Lok Sabha 2024)

एनडीए में सीट बंटवारे के बाद मधुबनी लोकसभा सीट भाजपा के खाते में गई है। भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद अशोक यादव को फिर से टिकट दिया है और मैदान में उतारा है। अशोक यादव भाजपा के दिग्गज नेता हुकुमदेव नारायण यादव के पुत्र हैं और उन्होंने 2019 में यहां से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा आईएनडीआईए में सीट बंटवारे में मधुबनी लोकसभा सीट राजद के पाले में गई है। राजद ने मधुबनी लोकसभा सीट से अपने दिग्गज नेता अली अशरफ फातमी को टिकट दिया है। माना जा रहा है कि इस सीट पर अशोक यादव और अली अशरफ फातमी के बीच सीधी टक्कर है।

  • अशोक यादव-भाजपा/NDA
  • अली अशरफ फातमी-राजद/INDIA
यह भी पढ़ेंः Gonda Loksabha Election, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, Key Candidates और रिजल्ट डेट

मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में पिछले चुनाव (2019) का रिजल्ट

मधुबनी लोकसभा सीट पर 2019 में काफी दिलचस्प चुनाव हुआ था। भाजपा ने हुकुमदेव नारायण का टिकट काटकर उनके बेटे अशोक यादव को दिया और अशोक यादव ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी। अशोक यादव को 5,95,843 मत मिले थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी वीआईपी के उम्मीदवार बद्री कुमार पूर्वे को 1,40,903 वोट मिले थे। वहीं, तीसरे स्थान पर निर्दलीय चुनाव लड़े डॉ शकील अहमद को 1,31,530 वोट मिले थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article