शहर

कौशांबी सीट, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Kaushambi Lok Sabha Election 2024: कौशांबी महात्मा बुद्ध की धरती के रूप में जानी जाती है। इस शहर का इतिहास रामायण और महाभारत काल से जुड़ा है। अपने इतिहास के साथ कौशांबी राजनीतिक दृष्टि से भी अहम है। कौशांबी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में मतदान होने है। आइए आपको कौशांबी लोकसभा सीट पर मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि के साथ प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में बताएं।

Image

कौशांबी लोकसभा चुनाव 2024

Kaushambi Lok Sabha Election 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 कुल 543 सीटों के लिए सात चरणों में आयोजित किए जा रहे है। पहले चार चरणों के चुनाव के बाद अब पांचवें चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव 2024 फेज 5 में मतदान आठ राज्यों की 49 लोकसभी सीट पर होने है। इसमें यूपी की 14 सीटें भी शामिल है। इन 14 सीटों में कौशांबी सीट भी है। पांचवें चरण के चुनाव 20 मई 2024 को आयोजित किए जाने हैं। इस बीच आइए आपको कौशांबी लोकसभा सीट और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में बताएं।

कौशांबी क्षेत्र

कौशांबी जिला 4 अप्रैल 1997 इलाहाबाद (वर्तमान प्रयागराज) से अलग होकर बना था। इस जिले को महात्मा बुद्ध की धरती के रूप में जाना जाता है। ये जिला उत्तर में प्रतापगढ़, दक्षिण में चित्रकूट, पश्चिम में फतेहपुर और पूर्व में प्रयागराज से जिले घिरा हुआ है। कौशांबी जिला का जिक्र महाभारत और रामायण की पुराणों में भी किया है। इसका इतिहास रामायण और महाभारत काल से जुड़ा है। अपने इतिहास के साथ ये क्षेत्र राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जाता है। पिछले दो लोकसभा चुनाव से कौशांबी लोकसभा सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है। इस लोकसभा चुनाव में देखना ये है कि क्या बीजेपी हैट्रिक बनाती है या कोई और पार्टी इस सीट पर अपना सिक्का जमाती है।

कौशांबी लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में कौशांबी सीट भी शामिल है, जिस पर पांचवें चरण के चुनाव होने हैं। इस क्षेत्र की आबादी 1,599,596 है। इसमें पुरुषों की संख्या 838,485 और महिलाओं की संख्या 1761,111 हैं। इसमें हिंदू मतदाताओं की संख्या 85 प्रतिशत, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 13 प्रतिशत है। सामान्य मतदाताओं की संख्या 50 प्रतिशत है, अनुसूचित जाति 30.7 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 20 प्रतिशत। बता दें कि कौशांबी लोकसभा सीट पर पिछड़े वर्ग के मतदाता निर्णायक भूमिका में है।

कौशांबी लोकसभा सीट पर मतदान की तारीख

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के बाद अब पांचवें चरण की तैयारी की जा रही है। पांचवें चरण के चुनाव देश के 8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर होने वाले हैं। इसमें यूपी की 14 सीटों पर भी लोकसभा चुनाव होगें। यूपी की इन 14 लोकसभा सीटों पर कौशांबी लोकसभा सीट भी शामिल है। जानकारी के लिए बता दें कि पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव में कौशांबी सीट पर 20 मई को मतदान किए जाएंगे। कौशांबी लोकसभा सीट पर चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी।

कौशांबी लोकसभा सीट मतगणना कब होगी

देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान प्रक्रिया सात चरणों में पूरी की जा रही है। सभी 543 सीटों पर चुनाव होने के बाद मतगणना करके रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, 4 जून को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। कौशांबी लोकसभा सीट पर पिछले दो लोकसभा चुनाव (2014-19) में बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर ने जीत हासिल करते हुए सांसद का पद संभाला था। इस बार बीजेपी कौशांबी लोकसभा चुनाव में हैट्रिक मारेगी या नहीं, ये तो रिजल्ट की घोषणा के बाद ही मालूम होगा।

कौशांबी लोकसभा सीट प्रमुख उम्मीदवारों 2024

भारतीय जनता पार्टी -भाजपा (BJP) - विनोद कुमार सोनकर

समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन- सपा-कांग्रेस (SP-Congress) - इंद्रजीत सरोज

बहुजन समाज पार्टी -बीएसपी (BSP) - शुभनारायण गौतम

कौशांबी सीट 2014 और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। दो लोकसभा चुनाव जीतने के बाद इस बार भी बीजेपी ने विनोद कुमार सोनकर को चुनावी रण में उतरने का फैसला लिया है। पिछले दो बार लोकसभा चुनाव में कौशांबी सीट से चुनाव जीतने के बाद एक बार फिर विनोद कुमार सोनकर सांसद बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार उनके सामने सपा और कांग्रेस के गठबंध द्वारा चुने गए इंद्रजीत सरोज और बीएसपी शुभनारायण गौतम चुनावी रण में उतरेंगे।

कौशांबी लोकसभा 2019 परिणाम

कौशांबी लोकसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के बीजेपी ने 3,83,009 लाख वोट हासिल करते हुए जीत हासिल की थी। बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर ने 2014 में चुनाव जीतने के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बाजी मारी थी। 2019 में बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस के गिरीश पासी और समाजवादी पार्टी के इंद्रजीत सरोज चुनावी रण में उतरे थे। सपा के इंद्रजीत सरोज ने 3,44,287 वोट हासिल किए थे और कांग्रेस के गिरीश पासी ने 16,442 वोट हासिल किए थे।

कौशांबी लोकसभा 2014 परिणाम

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर, कांग्रेस के महेंद्र कुमार, सपा के शैलेंद्र कुमार, बीएसपी के सुरेश पासी, आम आदमी पार्टी के स्वर्णलता सुमन चुनावी मैदान में उतरे थे। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के विनोद कुमार सोनकर ने 3,31,724 वोट प्राप्त किए थे। उस चुनाव में सपा शैलेंद्र कुमार ने 2,88,824, बीएसपी के उम्मीदवार सुरेश पासी ने 2,01,322 वोट मिले और आप के स्वर्णलता सुमन को 3,693 वोट मिले थे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article