इलेक्शन

BabuaEBiharBa: 'छोटे सरकार' के गढ़ मोकामा में इस बार बदली हुई है हवा? चुनावी फैक्टर को लेकर क्या बोली यहां की जनता?

BabuaEBiharBa: नवभारत के एजेंडा में देखिए बिहार चुनाव पर स्पेशल रिपोर्ट...बबुआ ई बिहार बा...'छोटे सरकार' यानी अनंत सिंह के गढ़ मोकामा से, क्या कह रहे हैं वोटर...

Image

अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में इस बार हवा बदली हुई है ?

BabuaEBiharBa: बिहार का राजनैतिक पारा गर्माया हुआ है और विधानसभा चुनाव की खुमारी (Bihar Assembly Elections) तेजी से चढ़ने लगी है। इस सबके बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने बिहार की राजधानी पटना के पास छोटे सरकार यानी अनंत सिंह के गढ़ मोकामा का हाल लिया। वहां चुनावी हवा को भांपने की भी कोशिश की, साथ ही चुनाव को लेकर लोग क्या सोच रहे हैं यह जानने की कोशिश की। देखिए 'बबुआ ई बिहार बा...'

पटना के पास होने से मोकामा में विकास ठीकठाक हुआ है। बताते हैं कि पहले मोकामा में आए दिन गोलीबारी होती थी पर नीतीश राज में मोकामा में गुंडागर्दी कम हुई है। बता दें कि अनंत ने 2020 में निर्दलीय चुनाव जीता था।

20 साल में बिहार सच में स्पीड में भागा या शिगूफा ? बाहुबली के गढ़ मोकामा में इस बार हवा बदली हुई है ? ऊपर से फिट-फाट..अंदर से मोकामा घाट..नहीं ? यहां की जनता ने अपनी राय तमाम मुद्दों पर रखी...ग्राउंड पर रिपोर्टर ने क्या देखा...वोटर ने क्या-क्या कहा ? देखिए यह सब 'बबुआ ई बिहार बा...'

मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह

पटना जिले में मोकामा विधानसभा सीट है। मोकामा के बाहुबली नेता अनंत सिंह हैं और इस सीट पर अनंत सिंह का दबदबा है। मोकामा सीट से निर्दलीय MLA रह चुके हैं। बता दें कि पटना में पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग है और 14 नवंबर को सभी 243 सीटों के नतीजे सामने आ जायेंगे।

AK-47 केस में सजा के बाद अनंत सिंह की विधायकी चली गई

छोटे सरकार यानी अनंत सिंह ने साल 2020 में निर्दलीय चुनाव जीता था। फिर AK-47 केस में सजा के बाद विधायकी चली गई। उपचुनाव में उनकी पत्नी नीलम देवी MLA बनी। 2024 में नीलम देवी भी NDA में शामिल हुईं वहीं अनंत सिंह के JDU में शामिल होने की चर्चा है।

पटना जिले में 14 विधानसभा सीटें

पटना जिले में 2 संसदीय क्षेत्र और 14 विधानसभा सीटें- मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ, मसौढ़ी,पालीगंज और बिक्रम हैं।

Priya Sinha
प्रिया सिन्हा author

प्रिया सिन्हा, टाइम्स नाउ नवभारत की एंकर हैं । लगभग 13 साल का अनुभव है। ज़मीनी रिपोर्टिंग, विकास से लेकर चुनावी कवरेज तक , इनकी रिपोर्टिंग हमेशा लोगों की आवाज़ को सामने लाती है। सटीक तथ्यों और संवेदनशील अंदाज़ में कहानी कहने के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article