BabuaEBiharBa: बिहार चुनाव को लेकर राजनैतिक दलों में सरगर्मियां हैं और चुनावी खुमारी तेजी से चढ़ने लगी है। इस सबके बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने बिहार की राजधानी पटना का हाल लिया। वहां के लोग चुनाव को लेकर क्या सोच रहे हैं यह जानने की कोशिश की। साथ ही चुनावी हवा को भांपने की भी कोशिश की, देखिए 'बबुआ ई बिहार बा...'
पटना की सड़कों पर इन दिनों सिर्फ ट्रैफिक की आवाज़ नहीं बल्कि चुनावी वादों की गूंज भी है, इस बार बिहार चुनाव में क्या होगा? पटना के मरीन ड्राइव पर आने वाले वोटर्स क्यों कह रहे कि 'अब बिहार में बहार है' ? बिहार चुनाव को लेकर क्या सोचता है पटना का मुस्लिम वोटर्स ?
शिक्षा से लेकर रोजगार के मुद्दे पर बिहार के युवा क्यों प्रशांत किशोर को कर रहे पसंद ? पटना मेट्रो क्या आने वाले समय में बिहार चुनाव का अहम मुद्दा साबित होगी ? इन मुद्दों को लेकर पटना के लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी...
पटना राजधानी के साथ सबसे बड़ा शहर
पटना बिहार की राजधानी के साथ सबसे बड़ा शहर है। ऐतिहासिक शहर पटना गंगा के तट पर बसा है। पटना जिले में 2 संसदीय क्षेत्र और 14 विधानसभा सीटें- मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना सिटी, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी शरीफ, मसौढ़ी,पालीगंज और बिक्रम हैं।
पटना में पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग
पटना मरीन ड्राइव को जेपी गंगा पथ भी कहा जाता है। मरीन ड्राइव गंगा किनारे बना एक 4 लेन एक्सप्रेसवे है। पटना मरीन ड्राइव की कुल लंबाई 20.5 किलोमीटर है पूरे कॉरिडोर का निर्माण साल 2025 में पूरा हो गया था। बता दें कि यह गांधी घाट से शुरु होकर दीघा को दीदारगंज से जोड़ता है। पटना मरीन ड्राइव गंगा किनारे घूमने की पसंदीदा जगह मानी जाती है। दूसरे राज्यों से टूरिस्ट भी पटना मरीन ड्राइव देखने आते हैं और 7KM हिस्से में थीम पार्क और एक एम्फीथिएटर शामिल है साथ ही पटना मरीन ड्राइव पर कई फूड कोर्ट और कैफे बने हुए हैं। बता दें कि पटना में पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को बिहार की सभी 243 सीटों के नतीजे सामने आ जायेंगे।
