BabuaEBiharBa: बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में चुनावी खुमारी तेजी से चढ़ने लगी है। इस माहौल में 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक गांव कल्याण बिगहा का हाल लिया। वहां के लोगों की प्रतिक्रियायें जानीं साथ ही चुनावी हवा का रूख भी भांपने की कोशिश की...देखिए, 'बबुआ ई बिहार बा...' प्रिया सिन्हा के साथ
PK ने नीतीश को 'घर' में घेरने का क्या बनाया प्लान ? नीतीश के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' का नालंदा में कितना असर? यह सब जानिए... नालंदा जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं- अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर हिलसा, नालंदा और हरनौत।
बिहार में 6 और 11 को वोटिंग के बाद 14 नवंबर को नतीजे आने हैं। ग्राउंड पर रिपोर्टर ने क्या देखा..वोटर ने क्या कहा ? देखिए अबकी बार फिर 'नीतीशे कुमार' या बह रही बदलाव की बयार?
नालंदा बिहार के CM नीतीश कुमार का गृह जिला है और कल्याण बिगहा नीतीश का पैतृक गांव है। नालंदा जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। साथ ही नालंदा बिहार का एक प्रमुख पर्यटन स्थल भी है।
नालंदा में लंबे समय से एनडीए का दबदबा
बता दें कि नालंदा में लंबे समय से एनडीए का दबदबा रहा है। वहीं नीतीश का गृह जिला होने से विकास दिख रहा है। नालंदा यूनिवर्सिटी का उद्घाटन 2024 में हुआ, नालंदा यूनिवर्सिटी में विदेशी छात्र भी पढ़ते हैं।
नालंदा भगवान महावीर और बुद्ध की धरती
नालंदा भगवान महावीर और बुद्ध की धरती है और पावापुरी भगवान महावीर का निर्वाण स्थल...चीनी यात्री ह्वेनसांग नालंदा में रुके थे। वहीं 'गंगा अपलिफ्ट' नीतीश की बड़ी परियोजना है और मोकामा से गंगाजल पाइप से राजगीर पहुंचता और फिल्टर के बाद पूरे क्षेत्र में सप्लाई होती है। नालंदा के प्रसिद्ध सिलाव खाजा को GI-Tag मिल चुका है और विदेशों तक सिलाव खाजा की मांग बढ़ी है।
14 नवंबर को चुनाव आयेंगे नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जायेंगे वहीं 14 नवंबर को चुनाव नतीजे आयेंगे। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में कुल 7.43 करोड़ मतदाता हैं, इनमें करीब 3.92 करोड़ पुरुष, 3.50 करोड़ महिला और 1,725 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।
