उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: प्रियंका गांधी के 'सिपहसालार' को मिली करारी हार, अजय कुमार लल्लू तीसरे नंबर पर रहे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 05:42 PM IST

Ajay Kumar Lallu Election Result 2022: कांग्रेस का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सफाया हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी अपनी सीट नहीं जीत सके।

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: प्रियंका गांधी के 'सिपहसालार' को मिली करारी हार, अजय कुमार लल्लू तीसरे नंबर पर रहे

कांग्रेस को महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़े गए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में काफी उम्मीदें थीं। पार्टी 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' और महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट जैसे बड़े अभियान के साथ मैदान में उतरी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कांग्रेस का चुनाव में पुरी तरफ सफाया हो गया है और उसे सिर्फ दो सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं।

कांग्रेस प्रदेश अक्ष्य को मिली करारी

कांग्रेस एक तरफ जहां राज्य के चुनाव में खस्ता हालत से जूझ रही है तो साथ ही उसे एक और बड़ा झटका लगा है। प्रियंका के 'सिपहसालार' यानी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को करारी हार मिली है। प्रदेश में चुनाव से पहले बेहद सक्रिय दिखे लल्लू को तमकुहीराज सीट पर 78403 वोटों से शिकस्त का सामना करना पड़ा है। वह 33017 मतों के साथ अपनी सीट पर तीसरे स्थान पर रहे। लल्लू को कुल 220234 वोटों में से 14.99 प्रतिशत ही मिले।

बीजेपी के असीम कुमार को मिली जीत

तमकुहीराज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के असीम कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 111420 वोट हासिल किए हैं। असीम को 50.59 प्रतिशत से अधिक मत मिले। वहीं, दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार उदय नारायण हैं। नारायण के खाते में 47353 वोट गए। उन्होंने 21.5 प्रतिशत मत हासिल किए।

बीजेपी को उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत

उत्तर प्रदेश में बीजीपी को पूर्ण बहुमत मिलना तय है। करीब 36 साल बाद कोई सत्तारूढ़ दल सत्ता में वापसी करने जा रहा है। विधानसभा की 403 सीटों हुए चुनाव में बीजीपी ने 250 सीटों पर बढ़त बनाए हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सूबे की कमान संभालेंगे।
 

End of Article