UP Election Result 2022: यूपी में फिर BJP सरकार, एक मात्र रसड़ा सीट जीत पाई BSP
यूपी विधानसभा की सभी 403 सीटों के नतीजे सामने हैं। इससे साफ है कि समाजवादी पार्टी की रणनीति बीजेपी के खिलाफ काम नहीं आई, वहीं बीएसपी को जिस तरह से प्रदर्शन करना चाहिए था वो भी नाकाम रही। यहां जानें यूपी विधानसभा चुनाव नतीजों का ताजा हाल।
नतीजों से साफ है कि बीजेपी एक बार फिर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा की सीटों में इजाफा हुआ है लेकिन सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से वो काफी दूर रह गई है। वहीं बीएसपी को सिर्फ 1 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं। अगर चुनावी नतीजों को गौर से देखें तो दलबदलुओं और बाहुबलियों को यूपी की जनता ने करारा जवाब दिया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन से साफ है कि किसान आंदोलन से बहुत बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
UP Election Constituency Wise, Seat Wise Results 2022 LIVE: Check here
चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा को 41.3 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 32.1 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी को 12.9 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत गए। हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए।
UP Election Result 2022 Party Wise: BJP, SP, RLD, AIMIM, BSP Seats in UP Chunav
एक मात्र रसड़ा सीट जीत पाई बसपा
कभी उत्तर प्रदेश की एक बड़ी सियासी ताकत रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मात्र एक सीट पर जीत हासिल कर सकी है। विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी विधायक दल के नेता उमाशंकर सिंह बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से 87887 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र से 6583 मतों के अंतर से जीत गये हैं। महेंद्र को 81304 मतों पर ही संतोष करना पड़ा है।
सुहेलदेव पार्टी छह सीटों पर विजयी हुई है
दूसरी ओर, निर्वाचन आयोग के अनुसार समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सपा उम्मीदवारों में सबसे आख़िर में जौनपुर जिले की मुंगराबादशाहपुर सीट पर सपा के पंकज की जीत की घोषणा हुई। पंकज ने भाजपा के अजय शंकर दुबे को 5230 मतों के अंतर से हरा दिया। इसके अलावा सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि एक अन्य सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है।
इस बार 6 सीटों पर जीती है निषाद पार्टी
इसके अलावा, भाजपा की सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 12 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में तीसरे सबसे बड़े दल के रूप में अपनी जगह बना ली है। जबकि भाजपा की एक और सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) भी छह सीटों पर जीत गई है।
देर रात हुई गिरीश चंद्र यादव की जीत की घोषणा
निर्वाचन आयोग द्वारा बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश की सभी 403 सीटों के परिणाम घोषित किये जा चुके हैं और इनमें भाजपा ने 255 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। भाजपा के उम्मीदवारों में सबसे आखिर में जौनपुर जिले में उप्र सरकार के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की जीत की घोषणा हुई। यादव को 97760 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी के अरशद खान को 89708 मतों पर संतोष करना पड़ा।
असीम अरुण, राजेश्वर सिंह जीते
भारतीय पुलिस सेवा(आईपीएस) से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर भाजपा में शामिल हुए अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारी रहे असीम कुमार कन्नौज से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के अनिल कुमार दोहरे से छह हज़ार से अधिक मतों से जीत गए। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी रहे और मूलतः उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारी रहे राजेश्वर सिंह भी वीआरएस लेकर भाजपा में शामिल हुए और उन्होंने लखनऊ की सरोजिनीनगर विधानसभा सीट पर अपने निकटम प्रतिद्वंदी सपा के अभिषेक मिश्रा को 56186 मतों के अंतर से पराजित कर दिया।
गाजियाबाद से जीते अतुल गर्ग
मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने गाजियाबाद में एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया है। इसके अलावा, राज्य सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना (शाहजहांपुर), सतीश महाना (महराजपुर), आशुतोष टंडन (लखनऊ पूर्व), सिद्धार्थनाथ सिंह (इलाहाबाद पश्चिम), नंद गोपाल गुप्ता नंदी (इलाहाबाद दक्षिण), सूर्य प्रताप शाही (पथरदेवा), रमापति शास्त्री (मनकापुर) जय प्रताप सिंह (बांसी) राम नरेश अग्निहोत्री (भोगांव), अनिल राजभर (शिवपुर), राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल (वाराणसी उत्तरी) नीलकंठ तिवारी (वाराणसी दक्षिणी), पल्टू राम (बलरामपुर) अजीत पाल (सिकंदरा), भी चुनाव जीत गए।
योगी सरकार के 11 मंत्री चुनाव हार गए
गन्ना मंत्री सुरेश राणा (थाना भवन), ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह (पट्टी), खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (फेफना) तथा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी (इटवा) समेत राज्य सरकार के 11 मंत्री चुनाव हार गये हैं।
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी हारे
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से भाजपा की केतकी सिंह से चुनाव हार गये। केतकी सिंह को 103305 मत तथा चौधरी को 81953 मत मिले। जसवंतनगर सीट पर समाजवादी पार्टी के शिवपाल सिंह यादव 159718 मत पाकर चुनाव जीत गए और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विवेक शाक्य को 68739 मतों से संतोष करना पड़ा।
रालोद ने 8, सुहेलदेव पार्टी ने 6 सीटें जीतीं
राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया।
राजा भैया की पार्टी ने दो सीटें जीतीं
प्रतापगढ़ जिले से ही आने वाले रघुराज प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें अपनी परंपरागत सीट कुंडा में रघुराज ने अपनी जीत का सिलसिला बनाये रखा है। इसके पहले वह 1993 से लगातार निर्दलीय जीत रहे थे लेकिन पहली बार खुद की बनाई पार्टी के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़े और जीते। बाबागंज विधानसभा सीट पर भी जनसत्ता दल के उम्मीदवार को जीत मिली है।
मायावती बोलीं-चुनाव नतीजे BSP के लिए सबक
कल के चुनाव परिणाम बहुजन समाज पार्टी के लिए सबक हैं। चुनाव नतीजों से कार्यकर्ता निराश न हों। हम वापसी के लिए अथक प्रयास करेंगे। केवल बीएसपी ही भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकती है सपा नहीं। भाजपा ने इस चुनाव में हिंदू समाज को भ्रमित किया। इस चुनाव में मुस्लिम समुदाय ने बसपा की जगह सपा पर भरोसा जताकर बड़ी भारी गलती की।
UP Election Result 2022 : चुनाव रिजल्ट पर अखिलेश की प्रतिक्रिया
यूपी चुनाव का रिजल्ट आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। यूपी चुनाव में सपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। सपा को उम्मीद थी कि वह इस चुनाव में वापस करेगी लेकिन उसकी उम्मीदें धाराशायी हो गईं। अखिलेश ने रिजल्ट आने के अगले दिन अपने एक ट्वीट में कहा कि 'उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!'
उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2022
हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।
जनहित का संघर्ष जीतेगा!
भाजपा से दूर रही किसानों की नाराजगी
यूपी चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। चुनाव के दौरान यह बात फैलाई गई थी कि कृषि किसानों एवं लखीमपुर हिंसा की वजह से किसानों में भाजपा के प्रति नाराजगी है और इसका असर चुनाव रिजल्ट पर दिख सकता है लेकिन चुनाव परिणाम कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। लखीमपुर खीरी जहां किसानों को जीप से कुचलकर मारा गया था उस जिले में भाजपा ने सभी सीटें जीती हैं।
UP Result: 11 मंत्रियों की हुई हार
राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा (थाना भवन), ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह (पट्टी), खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी (फेफना) तथा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी (इटवा) समेत राज्य सरकार के 11 मंत्री चुनाव हार गए हैं। मथुरा में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और राज्य मंत्री अतुल गर्ग ने गाजियाबाद में एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने का रिकार्ड बनाया है।
UP Election results 2022: विपक्ष का विषवमन नहीं आया काम- योगी आदित्यनाथ
रुझानों में बीजेपी का प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ स्थित बीजेपी के मुख्यालय पहुंचे जहां उनका अबीर गुलाल स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की शानदार जीत पर प्रदेश के लोगों को हार्दिक धन्यवाद। उन्होंने कहा कि यह संगठन के लाखों कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम की जीत है। सात चरणों में हुए चुनाव प्रचार के दौरान जितना विषवमन किया गया उसका सबक प्रदेश की जनता ने विपक्षी दलों को सिखा दिया है। बीजेपी की जीत विकास, विश्वास की जीत है। हमने जो कहा था, जो वादे किए थे उसे पूरा करने की कोशिश की। अगले पांच वर्ष के लिए हमारा एजेंडा तय है।
UP Election results 2022: अमेठी सीट पर संजय सिंह पीछे
कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी विधानसभा सीट पर अब तक की मतगणना में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी महारानी प्रजापति भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह से करीब पांच हजार वोटों से आगे चल रही हैं।महारानी प्रजापति सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी हैं । गायत्री इस समय बलात्कार के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं।चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार महारानी को अभी तक 45332 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के संजय सिंह को 39649 वोट मिले हैं, वहीं कांग्रेस के आशीष शुक्ला को 8007 वोट मिले हैं ।
UP Election results 2022: नोएडा से पंकज सिंह की एक लाख 80 हजार वोट से रिकॉर्ड जीत
बीजेपी 273 सीट, सपा गठबंधन 126 सीट, कांग्रेस 2 और बीएसपी 1 सीट पर आगे है। नोएडा सदर सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह एक लाख 80 हजार की रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है। कैराना सीट से मृगांका सिंह और समाजवादी पार्टी के नाहिद हसन के बीच कांटे की टक्कर है। देवरिया सदर सीट से शलभमणि त्रिपाठी बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वहीं सबसे बड़ा उलटफेर समाजवादी पार्टी में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हुई है। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर सीट से उनकी करारी हार हुई है।
UP Election results 2022: डिबाई में बीजेपी और फरेंदा में कांग्रेस की जीत
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत डिबाई सीट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा उम्मीदवार चंद्रपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के हरीश कुमार को 68025 मतों से पराजित किया।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत महाराजगंज जिले की फरेंदा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।घोषित परिणाम के अनुसार कांग्रेस उम्मीदवार वीरेंद्र चौधरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के बजरंग बहादुर सिंह को 1087 मतों से पराजित किया।चौधरी को कुल 84755 मत मिले जबकि सिंह को 83668 वोट हासिल हुए। गोरखपुर ग्रामीण से बीजेपी के बिपिन सिंह जीते।
UP Election results 2022: अखिलेश यादव की गलती नहीं, वो अकेले लड़े- शरद पवार
राकांपा प्रमुख शरद पवारसपा प्रमुख अखिलेश यादव की गलती नहीं है, उन्होंने अपने दम पर चुनाव लड़ा। उन्हें चुनाव परिणामों के बारे में नहीं सोचना चाहिए क्योंकि इस देश में उनका कद ऊंचा है। उन्होंने पहले से बेहतर लड़ाई लड़ी है। चुनाव में हार और जीत लगी रहती है। लेकिन इस जीत से बीजेपी को ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 273 सीट पर आगे है जबकि समाजवादी पार्टी 122 सीट पर सिमटती नजर आ रही है।
UP Election results 2022: देवरिया सदर सीट से शलभमणि त्रिपाठी की जीत
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 274 सीट, सपा गठबंधन 122 सीट, कांग्रेस ी और बीएसपी 4 सीट पर आगे है। देवरिया सदर सीट से शलभमणि त्रिपाठी बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। वहीं सबसे बड़ा उलटफेर समाजवादी पार्टी में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हुई है। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर सीट से उनकी करारी हार हुई है। टांडा सीट से सपा के राममूर्ति वर्मा अपने निकटतम उम्मीदवार से करीब 24 हजार मतों से आगे हैं।
UP Election results 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य की करारी हार
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 276 सीट, सपा गठबंधन 120 सीट, कांग्रेस 3 और बीएसपी 5 सीट पर आगे है। वहीं सबसे बड़ा उलटफेर समाजवादी पार्टी में शामिल स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ हुई है। कुशीनगर जिले के फाजिलनगर सीट से उनकी करारी हार हुई है। इसके अलावा देवबंद सीट से बीजेपी उम्मीदवार को एक बार फिर विजय मिली है। रामपुर सीट से समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान करीब 36 हजार मतों से अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे हैं। टांडा सीट से सपा के राममूर्ति वर्मा अपने निकटतम उम्मीदवार से करीब 24 हजार मतों से आगे हैं।
UP Election results 2022: 9 सीटों पर आरएलडी आगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले राष्ट्रीय लोक दल के उम्मीदवार नौ सीटों पर आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, रालोद उम्मीदवार मुजफ्फरनगर, बागपत, बड़ौत, छपरौली, बुढ़ाणा, खतौली, रामपुर, मनिहारन में आगे चल रहे हैं। रालोद के अशरफ अली खन्ना भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुरेश कुमार राणा से 4,853 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। राणा, योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार में मंत्री रहे हैं। वहीं, भाजपा के पंकज सिंह गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सीट से करीब 60,000 मतों से आगे चल रहे हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे एवं भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष सिंह अपराह्न 12 बजकर 15 मिनट के रुझानों में समाजवादी पार्टी के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी सुनील चौधरी से 59,387 मतों से आगे चल रहे थे। जिले की जेवर सीट से भी भाजपा के धीरेंद्र सिंह 20,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। सिंह रालोद के अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी अवतार सिंह भड़ाना से अपराह्न एक बजे तक 20,204 मतों से आगे चल रहे हैं।जयंत चौधरी की पार्टी रालोद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है।उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए मतणगना चल रही है।
UP Election results 2022: विकास कार्यों की हुई जीत- सुनील बंसल
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 276 सीट, सपा गठबंधन 120 सीट, कांग्रेस 3 और बीएसपी 5 सीट पर आगे है। यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन पर संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि रुझानों से जो तस्वीर सामने आई है वही अंतिम नतीजे होंगे। यूपी में हम इन आंकड़ों से और आगे बढ़ेंगे। जिस तरह से विपक्ष की तरफ से नकारात्मक राजनीति की गई उसका जवाब जनता ने दे दिया है। हम लोगों का शुरू से मानना था कि जिस गति के साथ यूपी में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया वो जनमानस को छूने में कामयाब होगी।
UP Election results 2022: मऊ की सभी चार सीटों पर बीजेपी आगे
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 276 सीट, सपा गठबंधन 120 सीट, कांग्रेस 3 और बीएसपी 5 सीट पर आगे है। मऊ की सभी चार सीटों पर बीजेपी आगे है। अगर बात गोरखपुर की करें तो चिल्लूपार सीट से बाहुबली उम्मीदवार विनय शंकर तिवारी पीछे हैं। अगर बात करें देवरिया सदर सीट की करें तो शलभमणि त्रिपाठी अपने निकटतम उम्मीदवार से काफी आगे है। इसके साथ ही गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ की बढ़त बरकरार है। जौनपुर सदर की सीट से बीजेपी उम्मीदवार गिरीश चंद्र यादव आगे हैं। इलाहाबाद की सीटों पर बीजेपी की बढ़त बरकरार है।
UP Election results 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में बीएसपी को जबरदस्त झटका
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कभी बड़ी ताकत रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए राज्य विधानसभा चुनाव के रुझान एक बड़े झटके की तरह हैं, अब तक प्राप्त रुझानों में बसपा 403 में से सिर्फ चार सीटों पर ही आगे चल रही है।चुनाव आयोग से प्राप्त रुझानों के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी केवल चार सीटों पर ही आगे चल रही है। अंतिम समाचार मिलने तक रसड़ा सीट से बसपा उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महेंद्र से करीब 2000 मतों से आगे थे।इसके अलावा हापुड़ जलालपुर और मेहदावल सीट पर भी उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मौजूदा स्थिति में बसपा का वोट प्रतिशत पिछली बार के मुकाबले करीब नौ प्रतिशत गिरकर 12.8 फीसद रह गया है।
बसपा को पिछले विधानसभा चुनाव में 22.23 प्रतिशत वोट मिले थे।हालांकि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती अपनी तमाम चुनावी रैलियों में प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा करती रहीं,उन्होंने हाल ही में जारी चुनाव बाद सर्वेक्षणों को भी खारिज किया था जिसमें बसपा को बहुत कम सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया थावर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और उनमें से उसे मात्र 19 सीटों पर ही सफलता मिली थी जबकि 81 सीटों पर उसके प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए थे।विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी जारी है और परिणाम घोषित होने में कुछ समय लग सकता है।
UP Election results 2022: गाजीपुर में बीजेपी के अधिकतर उम्मीदवार पीछे
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 270 सीट, सपा गठबंधन 124 सीट, कांग्रेस 3 और बीएसपी 5 सीट पर आगे है। वाराणसी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे है। गाजीपुर सदर की सीट पर बीजेपी उम्मीदवारा संगीता बलवंत आगे हैं, जखनिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार रामराज वनवासी आगे हैं। लेकिन शेष दूसरी सीटों पर सपा आगे है। जहूराबाद सीट पर सुभासपा उम्मीदवार ओम प्रकाश राजभर आगे हैं। इसके साथ ही बलिया नगर सीट से दयाशंकर सिंह की बढ़त बरकरार है। अगर बात करें आजमगढ़ जिले की सगड़ी में बीजेपी उम्मीदवार संगीता सिंह पीछे हैं। फूलपुर पवई सीट पर सपा के रमाकांत यादव आगे है। इसके अलावा आजमगढ़ की गोपालपुर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार पीछे हैं।
UP Election results 2022: वाराणसी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 273 सीट, सपा गठबंधन 122 सीट, कांग्रेस 3 और बीएसपी 5 सीट पर आगे है। वाराणसी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे है। वाराणसी दक्षिण, वाराणसी उत्तर, पिंड्रा सीट के साथ दूसरी सीटों पर भी बीजेपी आगे है। इसके साथ ही लखीमपुरखीरी की निघासन सीट पर बीजेपी आगे है। लेकिन फेफना सीट पर योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी पीछे हैं। मऊ सीट पर बीजेपी के अशोक सिंह, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी से आगे हैं। घोसी सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय राजभर, सपा के दारा सिंह से आगे हैं, इसके साथ ही मधुबन से बीजेपी उम्मीदवार रामविलास चौहान सपा उम्मीदवार उमेश पांडेय से आगे चल रहे हैं।
UP Election results 2022: सपा की सीट तो बढ़ी लेकिन सरकार बनाने से दूर
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 273 सीट, सपा गठबंधन 121 सीट, कांग्रेस 3 और बीएसपी 5 सीट पर आगे है। यूपी के चुनावी राजनीति पर जानकारों का कहना है कि बीजेपी कहीं न कहीं अपनी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी की नकारात्मक राजनीति को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी कि हार की वजह क्या रही। लेकिन एक बात साफ है कि हमें अपनी नीतियों को जनता के बीच तक ले जाने में मदद मिली है।
UP Election results 2022: रुझानों में बीजेपी बहुत आगे
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 271 सीट, सपा गठबंधन 122 सीट, कांग्रेस 3 और बीएसपी 6 सीट पर आगे है। गिरिराज सिंह ने सिंह ने सपा और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर शाह जफर के जमाने का भी अंत हो गया.. लोकतंत्र की जीत हुई.. विकास की जीत हुई.. मोदी जी की जीत हुई।’’एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘‘मोदी के विकास की जीत हुई, लोगों ने जात-पात और अफवाहों के बाजार को राजनीति से बाहर किया। अब तक आए रूझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड और मणिपुर में भी अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है। गोवा में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरती दिख रही है।
UP Election results 2022: बीजेपी 264 सीटों पर आगे
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 264 सीट, सपा गठबंधन 125 सीट, कांग्रेस 4 और बीएसपी 6 सीट पर आगे है। इन आंकड़ों पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। बीजेपी ने इसे मोदी और योगी सरकार की नीतियों की जीत बताया तो विपक्षी दलों के नेताओं का कहना है कि फिलहाल अभी नतीजों का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि इन नतीजों के विश्लेषण की जरूरत है। अगर बात दलबदलुओं की करें तो स्वामी प्रसागद मौर्य और दारा सिंह चौहान अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं हालांकि कुछ सीटों पर उन्हें कामयाबी भी मिलती नजर आ रही है।
UP Election results 2022: बीजेपी 264 सीटों पर आगे
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 264 सीट, सपा गठबंधन 125 सीट, कांग्रेस 4 और बीएसपी 4 सीट पर आगे है। वाराणसी की 8 में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे है, जबकि रामपुर सीट से आजम खान आगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से अपने निकटतम प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। वही सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के मुताबिक औपचारिक नतीजों के शाम तक आने की संभावना है।
UP Election results 2022: बीजेपी 267 सीटों पर आगे
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 267 सीट, सपा गठबंधन 125 सीट, कांग्रेस 4 और बीएसपी 4 सीट पर आगे है। वाराणसी की 8 में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे है, जबकि रामपुर सीट से आजम खान आगे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट से और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट से अपने निकटतम प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। वही सिराथू सीट से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 में से 126 सीटों पर शुरुआती रुझान प्राप्त हुए हैं जिनमें से 77 पर भाजपा, 34 पर सपा और चार पर सपा का सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल बढ़त बनाए हुए है।
UP Election results 2022: करहल सीट से अखिलेश यादव की मजबूत बढ़त
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा की करहल सीट से मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती चरणों में करहल सीट से अखिलेश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एसपी सिंह बघेल से 12000 वोट से अधिक से आगे चल रहे हैं।अखिलेश पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।राज्य की अयोध्या सीट से भाजपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक शुरुआती रुझानों में भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के तेज नारायण से करीब 2000 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं मथुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के श्रीकांत शर्मा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रदीप माथुर से 3948 मतों से आगे चल रहे हैं।
UP Election results 2022: यूपी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीसरे नंबर पर
बीजेपी 265 सीट और सपा 118 सीटों पर आगे है। बीएसपी 4 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। रुझानों में कांग्रे्स के प्रदर्शन की बात करें तो कांग्रेस, बीएसपी बराबरी पर हैं। चुनावी नतीजों पर चर्चा के दौरान जानकारों ने कहा कि रुझानों से आप खुद कांग्रेस के हाल को समझ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि अंतिम नतीजों के आने तक कांग्रेस की सीटों में और कमी दर्ज हो। रुझानों पर बीजेपी के नेताओं का कहना है कि यह पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की जीत है।
UP Election results 2022: यूपी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तीसरे नंबर पर
बीजेपी 254 सीट और सपा 118 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। रुझानों में कांग्रे्स के प्रदर्शन की बात करें तो कांग्रेस, बीएसपी से एक सीट से आगे है। लेकिन रुझानों की खास बात यह है कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तमकुहीराज सीट पर तीसरे नंबर पर हैं। चुनावी नतीजों पर चर्चा के दौरान जानकारों ने कहा कि रुझानों से आप खुद कांग्रेस के हाल को समझ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि अंतिम नतीजों के आने तक कांग्रेस की सीटों में और कमी दर्ज हो। रुझानों पर बीजेपी के नेताओं का कहना है कि यह पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों की जीत है।
UP Election results 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ 14 हजार वोटों से आगे
बीजेपी 250 सीट और सपा 118 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। अगर बात गोरखपुर शहर सीट की करें तो सीएम योगी आदित्यनाथ 14 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। यूपी में बीजेपी की जीत पर भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत से पूछा गया तो उनका जवाब था कि अब मतदाताओं को तो वो रोक नहीं सकते हैं। लेकिन असल सवाल यह है कि क्या बीजेपी उन वादों को पूरा करेगी जो किसानों से किए थे। क्या बीजेपी एमएसपी पर कानून बनाएगी। क्या चुनाव के दौरान बीजेपी ने जो वादे किए थे उसे पूरा करेगी। यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन पर बीजेपी आईटी सेल के अमित मालवीय ने कहा कि कुछ लोगों को ईवीएम को दोष देने की आदत पड़ गई है।
UP Election results 2022: अब सिर्फ 50 सीटों के रुझान आने बाकी
अभी तक करीब 353 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन रुझानों में बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। बीजेपी 243 सीट और सपा 111 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।यूपी में बीजेपी के प्रदर्शन पर बीजेपी आईटी सेल के अमित मालवीय ने कहा कि कुछ लोगों को ईवीएम को दोष देने की आदत पड़ गई है। लेकिन जनता बार बार बीजेपी की नीतियों में भरोसा कर रही है, जो लोग बीजेपी को अनावश्यक तौर पर घेरने की कोशिश करते हैं उन्हें जनता बेनकाब कर चुकी है। जौनपुर की मल्हनी सीट से जेडीयू उम्मीदवार धनंजय सिंह पीछे हैं, वहीं मऊ शहर सीट से सुभासपा के अब्बास अंसारी पीछे हैं। जसंवत नगर सीट से शिवपाल यादव पीछे हो गए हैं।
UP Election results 2022: रुझानों में दलबदलु भी पिछड़े
बीजेपी 240 सीट और सपा 111 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है। अगर बात उन उम्मीदवारों की करें जिन्होंने चुनाव से पहले बीजेपी का दामन छोड़कर सपा का दामन थामने वाले उम्मीदवार अपनी अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। फाजिलनगर की सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य, बीजेपी के उम्मीदवार से करीब साढ़े सात हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। जौनपुर की मल्हनी सीट से जेडीयू उम्मीदवार धनंजय सिंह पीछे हैं , वहीं मऊ शहर सीट से सुभासपा के अब्बास अंसारी पीछे हैं। जसंवत नगर सीट से शिवपाल यादव पीछे हो गए हैं।
UP Election results 2022: रुझानों में बाहुबली भी पिछड़े
इस समय बीजेपी 239 सीट और सपा 108 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। जौनपुर की मल्हनी सीट से जेडीयू उम्मीदवार धनंजय सिंह पीछे हैं , वहीं मऊ शहर सीट से सुभासपा के अब्बास अंसारी पीछे हैं। जसंवत नगर सीट से शिवपाल यादव पीछे हो गए हैं। गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। बलिया नगर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह करीब 1700 वोटों से आगे हैं। अयोध्या में बीजेपी फिलहाल 2 सीटों पर आगे है। मथुरा से श्रीकांत शर्मा 11 हजार वोटों से आगे हैं।
UP Election results 2022: रुझानों में बीजेपी 230 सीट के पार
इस समय बीजेपी 232 सीट और सपा 112 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। जसंवत नगर सीट से शिवपाल यादव पीछे हो गए हैं। गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरगर में कुल 6 सीटों में से तीन सीटों पर बीजेपी और तीन सीटों पर सपा आगे है। सरधना से संगीत सोम अपने निकटम उम्मीदवारा से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बलिया नगर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आगे हैं। अयोध्या में बीजेपी फिलहाल 2 सीटों पर आगे है। मऊ शहर सीट से अब्बास अंसारी आगे हैं।
UP Election results 2022: रुझानों में बीजेपी 202 सीट के पार
इस समय बीजेपी 215 सीट और सपा 111 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। अगर बात गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ अपने निकटतम उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरगर में कुल 6 सीटों में से तीन सीटों पर बीजेपी और तीन सीटों पर सपा आगे है। सरधना से संगीत सोम अपने निकटम उम्मीदवारा से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बलिया नगर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आगे हैं। अयोध्या में बीजेपी फिलहाल 2 सीटों पर आगे है। मऊ शहर सीट से अब्बास अंसारी आगे हैं।
UP Election results 2022: रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत
अभी तक कुल 310 सीटों के रुझान आ चुके हैं। इन रुझानों में बीजेपी 203 सीट और सपा 100 सीटों पर आगे है। बीएसपी 6 सीटों पर और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। सरधना से संगीत सोम अपने निकटम उम्मीदवारा से करीब 12 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। बलिया नगर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आगे हैं। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे थे। लेकिन अब वो आगे हैं। सबसे अधिक उतार चढ़ाव यूपी की फाजिल नगर सीट पर है। यहां पर स्वामी प्रसाद मौर्य फिर पीछे हो गए हैं। गाजियबाद शहर और साहिबाबाद से बीजेपी आगे है। हाथरस की तीनों सीट और बुलंदशहर की सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है।
UP Election results 2022: रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत
इस समय बीजेपी 203 सीट और सपा 99 सीटों पर आगे है। बीएसपी 6 सीटों पर यऔर कांग्रेस 4 सीटों पर आगे है। वाराणसी की सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारा आगे हैं। बलिया नगर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आगे हैं। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे थे। लेकिन अब वो आगे हैं। सबसे अधिक उतार चढ़ाव यूपी की फाजिल नगर सीट पर है। यहां पर स्वामी प्रसाद मौर्य फिर पीछे हो गए हैं। गाजियबाद शहर और साहिबाबाद से बीजेपी आगे है। हाथरस की तीनों सीट और बुलंदशहर की सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है।
UP Election Results 2020 : दिनेश शर्मा बोले-यूपी चुनाव में हमारी जीत होगी
यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सीटों पर आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया दी है। शर्मा ने कहा कि रुझानों पर तो नहीं बोलना चाहिए लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यूपी की जनता ने भाजपा को चुना है। शर्मा ने कहा कि यूपी चुनाव में हमें बहुमत मिलेगा। जनसंदेश हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और उनके कार्यकर्ता अति उत्साहित हैं और मुझे लगता है कि अति उत्साह बहुत नुकसानदायक होता है। रुझानों में बीजेपी 165 सीट और सपा गठबंधन 85 सीट पर आगे है।
UP Election results 2022: बीएसपी-कांग्रेस 10 सीट के अंदर
इस समय बीजेपी 165 सीट और सपा 85 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। वाराणसी की सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारा आगे हैं। बलिया नगर से बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह आगे हैं। सिराथू से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे थे। लेकिन अब वो आगे हैं। सबसे अधिक उतार चढ़ाव यूपी की फाजिल नगर सीट पर है। यहां पर स्वामी प्रसाद मौर्य फिर पीछे हो गए हैं। गाजियबाद शहर और साहिबाबाद से बीजेपी आगे है। हाथरस की तीनों सीट और बुलंदशहर की सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है।
UP Election results 2022: सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य पीछे
इस समय बीजेपी 150 सीट और सपा 82 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। सबसे अधिक उतार चढ़ाव यूपी की फाजिल नगर सीट पर है। यहां पर स्वामी प्रसाद मौर्य फिर पीछे हो गए हैं। गाजियबाद शहर और साहिबाबाद से बीजेपी आगे है। हाथरस की तीनों सीट और बुलंदशहर की सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है। बागपत की तीनों सीटों पर बीजेपी आगे है। मेठी की सभी चार सीटों पर कांग्रेस पीछे है। सहारनपुर नगर और देवबंद की सीटों पर बीजेपी आगे है। लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से बीजेपी के राजेश्वर सिंह आगे चल रहे हैं।
UP Election results 2022: रुझानों में बीजेपी 150 सीटों पर आगे
यूपी में सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। बीजेपी 150 सीट और सपा 82 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। गाजियबाद शहर और साहिबाबाद से बीजेपी आगे है। हाथरस की तीनों सीट और बुलंदशहर की सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है। बागपत की तीनों सीटों पर बीजेपी आगे है। फाजिलनगर सीट से पीछे चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अब आगे चल रहे हैं। अमेठी की सभी चार सीटों पर कांग्रेस पीछे है। सहारनपुर नगर और देवबंद की सीटों पर बीजेपी आगे है। लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे हैं।
UP Election results 2022: हाथरस और बुलंदशहर में बीजेपी आगे
यूपी में चुनावी मतगणना जारी है, बीजेपी 120 सीट और सपा 82 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। हाथरस की तीनों सीट और बुलंदशहर की सभी सातों सीट पर बीजेपी आगे है। फाजिलनगर सीट से पीछे चल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अब आगे चल रहे हैं। अमेठी की सभी चार सीटों पर कांग्रेस पीछे है। सहारनपुर नगर और देवबंद की सीटों पर बीजेपी आगे है। लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे हैं। गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर बीजेपी आगे हैं। अभी तक के रुझानों में बीजेपी पूर्वांचल और अवध के इलाकों में बीजेपी काफी आगे हैं जबकि पश्चिमी यूपी में बराबरी की टक्कर है।
UP Election results 2022 : अमेठी की सभी सीटों पर कांग्रेस पीछे
इस समय बीजेपी 116 सीट और सपा 87 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि अमेठी की सभी चार सीटों पर कांग्रेस पीछे है। सहारनपुर नगर और देवबंद की सीटों पर बीजेपी आगे है। लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक आगे हैं। गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर बीजेपी आगे हैं। अभी तक के रुझानों में बीजेपी पूर्वांचल और अवध के इलाकों में बीजेपी काफी आगे हैं जबकि पश्चिमी यूपी में बराबरी की टक्कर है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है।
UP Election results 2022 : गौतमबुद्ध नगर की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
इस समय बीजेपी 115 सीट और सपा 85 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 और अन्य 3 सीटों पर आगे हैं। गौतमबुद्धनगर की तीनों सीटों पर बीजेपी आगे हैं। अभी तक के रुझानों में बीजेपी पूर्वांचल और अवध के इलाकों में बीजेपी काफी आगे हैं जबकि पश्चिमी यूपी में बराबरी की टक्कर है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। यूपी में गुंडों की बात करने वाली पार्टी की करारी हार हो रही है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी झलक है। जैसे जैसे मतपेटियां और खुलेंगी हम जीत की तरफ आगे बढ़ते जाएंगे। सरधनासे संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं।
UP Election results 2022 : ट्वीट के जरिए अखिलेश यादव का खास बयान
इस समय बीजेपी 105 सीट और सपा 75 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। jरुझानों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट के जरिए अपने जज्बातों को बयां किया है। इम्तिहान बाकी हैअभी हौसलों का वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें! केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। यूपी में गुंडों की बात करने वाली पार्टी की करारी हार हो रही है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी झलक है। जैसे जैसे मतपेटियां और खुलेंगी हम जीत की तरफ आगे बढ़ते जाएंगे। सरधनासे संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं।
UP Election results 2022 : बीजेपी और सपा का फासला घटा
इस समय बीजेपी 105 सीट और सपा 75 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। अगर बात करें लखीमपुर खीरी की तो सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।फाजिलनगर सीट से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। यूपी में गुंडों की बात करने वाली पार्टी की करारी हार हो रही है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी झलक है। जैसे जैसे मतपेटियां और खुलेंगी हम जीत की तरफ आगे बढ़ते जाएंगे। सरधनासे संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं।
UP Election results 2022 : लखीमपुर खीरी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
इस समय बीजेपी 110 सीट और सपा 68 सीटों पर आगे है। बीएसपी 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 और अन्य 2 सीटों पर आगे हैं। अगर बात करें लखीमपुर खीरी की तो सभी सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। फाजिलनगर सीट से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। यूपी में गुंडों की बात करने वाली पार्टी की करारी हार हो रही है।सरधना से संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है। करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं लेकिन जशवंत नगर सीट से उनके चाचा शिवपाल यादव पीछे हैं। जबकि रामपुर से आजमा खान आगे हैं। आप कमेरावादी की कृष्णा पटेल भी आगे चल रही हैं। नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं।
UP Election results 2022 : स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे
इस समय बीजेपी 110 सीट और सपा 65 सीटों पर आगे है। बीएसपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। फाजिलनगर सीट से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। सरधना से संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है। करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं लेकिन जशवंत नगर सीट से उनके चाचा शिवपाल यादव पीछे हैं। जबकि रामपुर से आजमा खान आगे हैं। आप कमेरावादी की कृष्णा पटेल भी आगे चल रही हैं। नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं बीजेपी का कहना है कि शानदार आगाज के बाद अंत भी सुखद होगा, हमने बेहतरीन किया है और उसका असर नतीजों पर दिखाई भी दे रहा है।
UP Election results 2022 : जहूराबाद से ओम प्रकाश राजभर पीछे
यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। गाजीपुर की जहूराबाद सीट से सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पीछे चल रहे हैं। आगरा से बीजेपी उम्मीदवार बेबी रानी मौर्य पीछे चल रही हैं, जबकि इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह भी पीछे हैं। करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं लेकिन जशवंत नगर सीट से उनके चाचा शिवपाल यादव पीछे हैं। जबकि रामपुर से आजमा खान आगे हैं। इस समय बीजेपी 105 सीट और सपा 60 सीटों पर आगे है। बीएसपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। सरधना से संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है। लेकिन कैराना से बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह पीछे चल रही हैं।
UP Election results 2022 : योगी के कई कद्दावर चेहरे पीछे
यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। आगरा से बीजेपी उम्मीदवार बेबी रानी मौर्य पीछे चल रही हैं, जबकि इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह भी पीछे हैं। करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं लेकिन जशवंत नगर सीट से उनके चाचा शिवपाल यादव पीछे हैं। जबकि रामपुर से आजमा खान आगे हैं। इस समय बीजेपी 101 सीट और सपा 60 सीटों पर आगे है। बीएसपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। सरधना से संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है। लेकिन कैराना से बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह पीछे चल रही हैं। आप कमेरावादी की कृष्णा पटेल भी आगे चल रही हैं। नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं बीजेपी का कहना है कि शानदार आगाज के बाद अंत भी सुखद होगा, हमने बेहतरीन किया है और उसका असर नतीजों पर दिखाई भी दे रहा है।
UP Election results 2022 : अखिलेश यादव,आजम खान आगे, शिवपाल यादव पीछे
यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं लेकिन जशवंत नगर सीट से उनके चाचा शिवपाल यादव पीछे हैं। जबकि रामपुर से आजमा खान आगे हैं। इस समय बीजेपी 82 सीट और सपा 49 सीटों पर आगे है। बीएसपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। सरधना से संगीत सोम आगे जबकि घर कुंडा से राजा भैया आगे हैं। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है। लेकिन कैराना से बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह पीछे चल रही हैं। आप कमेरावादी की कृष्णा पटेल भी आगे चल रही हैं। नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं बीजेपी का कहना है कि शानदार आगाज के बाद अंत भी सुखद होगा, हमने बेहतरीन किया है और उसका असर नतीजों पर दिखाई भी दे रहा है।
UP Election results 2022 : रुझानों में सपा से आगे निकली बीजेपी
यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। इस समय बीजेपी 70 सीट और सपा 45 सीटों पर आगे है। बीएसपी दो सीटों पर आगे चल रही है। कुंडा से राजा भैया आगे हैं। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है। लेकिन कैराना से बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह पीछे चल रही हैं। आप कमेरावादी की कृष्णा पटेल भी आगे चल रही हैं। बता दें कि फिलहाल पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं बीजेपी का कहना है कि शानदार आगाज के बाद अंत भी सुखद होगा, हमने बेहतरीन किया है और उसका असर नतीजों पर दिखाई भी दे रहा है।
UP Election results 2022 : रुझानों में सपा से आगे निकली बीजेपी
यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान में बीजेपी और सपा के बीच 20 सीटों का अंतर है। इस समय बीजेपी 59 सीट और सपा 40 सीटों पर आगे है। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है। लेकिन कैराना से बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह पीछे चल रही हैं। आप कमेरावादी की कृष्णा पटेल भी आगे चल रही हैं। बता दें कि फिलहाल पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि शानदार आगाज के बाद अंत भी सुखद होगा, हमने बेहतरीन किया है और उसका असर नतीजों पर दिखाई भी दे रहा है।
UP Election results 2022 : सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी
यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना जारी है। शुरूआती रुझान में बीजेपी, सपा से आगे निकल गई है। इस समय बीजेपी 30 सीट और सपा 20 सीटों पर आगे है। रायबरेली पर अदिति सिंह आगे चल रही है।जबकि आप कमेरावादी की कृष्णा पटेल भी आगे चल रही हैं। बता दें कि फिलहाल पोस्टल बैलट की गिनती जारी है। पोस्टल बैलट के बाद इवीएम की गिनती शुरू होगी।बीजेपी का कहना है कि शानदार आगाज के बाद अंत भी सुखद होगा। बीजेपी नेताओं का कहना है कि हमने बेहतरीन किया है और उसका असर नतीजों पर दिखाई भी दे रहा है। नोएडा से पंकज सिंह आगे चल रहे हैं।
UP Election results 2022 : सभी 403 सीटों के लिए पोस्टल बैलट की गिनती शुरू
यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हुई है। पोस्टल बैलट की गिनती के बाद बाद ईवीएम की पेटियां खोली जाएंगी और गिनती शूर होगी। काउंटिंग से से पहले सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। सबसे तेज नतीजों को जानने के लिए timesnowhindi.com को क्लिक करें। हम आपको हर एक सीट की सीधी जानकारी देते रहेंगे। बता दें कि 2017 में बीजेपी को प्रचंड जीत हासिल हुई थी।
UP Election results 2022: सभी 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू
घड़ी में आठ बजते ही यूपी की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हुई और उसके बाद उसके बाद ईवीएम की पेटियां खोली जाएंगी।मतगणना से पहले सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। बीजेपी और समाजवादी पार्टी दोनों अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इस चुनाव में योगी सरकार के कई मंत्रियों की सीट पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है। हालांकि सीएम और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्ट के बारे में जानकारी आई थी कि वो प्रचंड जीत हासिल कर रहे हैं।
UP Election results 2022 : सभी 403 सीटों का ताजा हाल
अब से कुछ देर बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। पहले पोस्टल बैलट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम की पेटियां खोली जाएंगी। मतगणना से पहले सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। 2017 के चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। समाजवादी पार्टी सरकार 100 सीटों के अंदर सिमट गई थी। लेकिन इस दफा समाजवादी पार्टी अपनी जीत के दावे कर रही है। इस दफा एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान लगाया था।
UP Election results 2022 : अब से महज कुछ देर बाद मतगणना
2022 के चुनाव में यूपी में किसकी सरकार बनने जा रही है उसका फैसला शाम तक औपचारिक तौर पर हो जाएगा। सभी 403 सीटों के लिए एक साथ मतगणना का काम सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा। 9 बजे के आसपास से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह का कहना है कि इसमें कोई दो मत नहीं कि उनकी बड़ी जीत नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में एक बार फिर हम प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। यूपी की जनता ने समाजवादी पार्टी को पहले ही नकार दिया है अब तो सिर्फ औपचारिक फैसला होना बाकी है। सपा ही नहीं दूसरे दल भी बीजेपी के साथ लड़ाई में नहीं हैं।
UP Chunav Result 2022 : कार्यकर्ताओं को अतिउत्साह से बचने की सलाह
पांच राज्यों के चुनाव नतीजे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं की बुधवार रात दिल्ली में बैठक हुई। पार्टी ने सभी बड़े नेताओं को दिल्ली में रहने का निर्देश दिया है। कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे रुझान आने से पहले उत्साह न दिखाएं। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में चुनाव नतीजे को लेकर विशेष तैयारी की गई है। दोपहर बाद मुख्यालय में नेताओं की चहलकदमी बढ़ने वाली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कार्यकर्ताओं को अति उत्साह बचने के लिए कहा है।
UP Chunav Result 2022: वाराणसी में पोलिंग एजेंट काउंटिंग सेंटर पर पहुंचे
वाराणसी के डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के मतगणना अभिकर्ता पहुंच रहे हैं। पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जाएंगे। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती होगी। शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। वाराणसी कमिश्नरी क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी की गई हैं। बता दें कि 2017 में बीजेपी को ज्यादातर सीटों पर कामयाबी मिली थी। लेकिन इस दफा कई सीटें फंसी हुई हैं। वाराणसी से योगी सरकार के दो मंत्री रविंद्र जायसवाल और नीलकंठ तिवारी चुनावी मैदान में हैं।
UP Election results 2022 : योगी के मंत्री बृजेश पाठक जीत पर आश्वस्त
UP Chunav Result 2022: करीब 1 घंटे बाद मतगणना का आगाज
करीब 1 घंटे बाद यूपी विधानसभा की सभी 403 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो जाएगी। करीब 9 बजे से रुझान भी आने शुरू हो जाएंगे। यूपी की जनता किसके पक्ष में फैसला करेगी दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी। लेकिन उससे पहले मुख्य विपक्षी दल की तरफ से कई तरह के सवाल उठाए गए। सपा ने ईवीएम को लेकर तरह तरह के सवाल खड़ा किए। लेकिन निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया कि किसी को अफवाह फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इन सबके बीच जिन जिलों से शिकायतें मिली थीं वहां पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यूपी में सत्ता इस दफा किसके हाथ आएगी उसे लेकर मतगणना से पहले कयासों का दौर जारी है।
UP Election Result 2022 : नोएडा मतगणना से पहले भड़काऊ पोस्ट पर कार्रवाई
मतगणना को लेकर सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने और भड़काऊ संदेश डालने के आरोप में बुधवार को पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया।सेक्टर-49 थाना के प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के संबंध में सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने और भड़काऊ संदेश डालने के आरोप में सपा नेता डॉ. आश्रय गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।सिंह ने कहा कि सपा नेता ने अपने फेसुबक अकाउंट से एक भड़काऊ पोस्ट किया था, जिसका संज्ञान पुलिस अधिकारियों द्वारा लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गौतमहुद्धनगर पुलिस का कहना है कि किसी को भी चुनावी प्रक्रिया से संंबंधित व्यवस्था में अवरोध बनने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
UP Election Result 2022 : कैसे होती है मतगणना पार्ट 1
लेकिन हर किसी के मन में यह सवाल उठता है कि ईवीएम के जरिए वोटों की गिनती कैसे होती है। ईवीएम के जरिए वोटों की गिनती कुछ नियमों के अनुसार होती है। आईए उन नियमों को जानते हैं। सबसे पहले ईवीएम को स्ट्रॉग रूम से काउंटिग सेंटर पर लाया जाता है। मतगणना स्थल पर रिटर्निंग ऑफिसर के अलावा चुनावी उम्मीदवार, इलेक्शन एजेंट, काउंटिंग एजेंट सहित अन्य आलाधिकारी मौजूद रहते हैं।गिनती की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है। जिस जगह काउंटिंग होती है उस बेंच और काउंटिंग एजेंट के बीच बैरिकेटिंग होती है। काउंटिंग हॉल में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित होती है।गिनती की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। हर चरण की गिनती में 14 ईवीएम एक साथ खोली जाती हैं। आमतौर पर एक पोलिंग बूथ में एक ईवीएम का उपयोग किया जाता है जिसमें 1200 मतदाता मतदान करते हैं। लेकिन कोरोना की वजह से इस बार एक बूथ पर 800 से 900 मतदाताओं तक सीमित कर दी गई थी। एक दौर में 14 ईवीएम के हिसाब से तकरीबन दस हजार से 12 हजार मतों की गिनती होती है।
UP Poll Result 2022 : सुबह 8 बजे से काउंटिंग
देश के सबसे बड़े सूबों में से एक यूपी के विधानसभा चुनाव के नतीजों का औपचारिक ऐलान हो जाएगा। मतों की गणना कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जाएगी। काउंटिंग के दौरान किसी तरह का हंगामा ना हो उसके लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी 403 सीटों पर मतदान सात चरण में कराए गए थे। मतदान की प्रक्रिया 10 फरवरी से लेकर सात मार्च तक संपन्न हुई थी। पहले चरण का चुनाव जाटलैंड यानी पश्चिमी यूपी होते हुए पूर्वांचल के जिलों को समेटते हुए संपन्न हुआ। चुनावी जीत किसकी होगी इसका फैसला आज हो जाएगा। लेकिन अनुमानों के आधार पर बीजेपी की बढ़त बनी हुई है। हालांकि समाजवादी पार्टी का मानना है कि अनुमानों के आधार पर मीडिया ने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि अब लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है।
UP Election Result 2022 : 'अखिलेश अब कहेंगे कि ईवीएम बेवफा है'
केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों को खारिज करते हुए तंज कसा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 10 मार्च को अखिलेश यादव कहेंगे कि ईवीएम बड़ी बेवफा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव चुनाव के दौरान भी समझ गए थे कि लोग सपा को लेकर गंभीर नहीं हैं। जब उनकी पहली सूची जारी हुई थी, तो उसमें जेल और बेल वाले थे। समाजवादी पार्टी का पुराना चाल, चरित्र और चेहरा ही नजर आया। चुनाव के आखिर में जो मैंने कहा था कि ये अखिलेश जी जो नई हवा और सपा की बात करते हैं, आप 10 मार्च का इंतजार करिए। ये वही हवा है, वही सपा है, जनता इनसे खफा है, मन बना लिया करना इनको दफा है, अखिलेश यादव 10 मार्च को कहेंगे ईवीएम बड़ी बेवफा है।
UP Election Result 2022 : ईवीएम को लेकर सपा ने उठाए थे सवाल
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बिना प्रत्याशियों के संज्ञान में लाये कथित तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जाये जाने के मामले में निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि ईवीएम प्रशिक्षण के लिए ले जाई जा रही थीं, जिसको कुछ राजनीतिक लोगों ने रोककर चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम कहकर अफवाह फैलाई।इससे पहले, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार शाम को आरोप लगाया कि वाराणसी में प्रयुक्त ईवीएम ट्रकों से कहीं ले जाई जा रही थी। उन्होंने दावा किया कि एक ट्रक को लोगों ने रोका लेकिन दो ट्रक भाग गये। उनका आरोप था कि सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर यह गड़बड़ी की गई।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बयान में कहा कि कुछ मीडिया चैनलों द्वारा यह संज्ञान में लाया गया है कि वाराणसी में आज कुछ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें गाड़ी में ले जायी जा रही थीं, जिन पर वहां उपस्थित राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा आपत्ति की गयी।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रेषित आख्या के हवाले से बयान में कहा गया कि जांच में यह पाया गया कि ये ईवीएम प्रशिक्षण के लिए चिन्हित थीं। बयान के मुताबिक, जिले में मतगणना अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए कल (बुधवार को) प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसके लिए ईवीएम मंडी में स्थित अलग खाद्य गोदाम में बने स्टोरेज से यूपी कॉलेज स्थित प्रशिक्षण स्थल ले लायी जा रही थीं।बयान में कहा गया कि बुधवार को मतगणना में लगे कर्मचारियों के लिए दूसरा प्रशिक्षण सत्र है और ये मशीनें प्रशिक्षण में हमेशा प्रयुक्त होती हैं। बयान में कहा गया कि आज प्रशिक्षण के लिए ले जायी जा रहीं इन ईवीएम को लेकर कुछ राजनीतिक लोगों ने इसे चुनाव में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन कहकर अफवाह फैलाई है।
UP Election Result 2022 : कैसे होती है मतगणना पार्ट 2
हर दौर की गितनी के बाद मतों को बोर्ड पर लिखा जाता है। किस बूथ की ईवीएम को किस टेबल पर रखा जाएगा इसका चार्ट पहले से तैयार कर रहा है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती के साथ होती है।पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होती है।वोटों की गिनती के लिए मशीन में मौजूद रिजल्ट वन बटन को दबाया जाता है। इसके बाद पता चलता है कि किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले हैं।परिणाम को बड़े बोर्ड पर डिस्प्ले किया सकता है और लाउड स्पीकर के जरिए घोषणा भी की जाती है। सभी 14 टेबल पर मौजूद मतगणना कर्मी हर राउंड में फॉर्म 17-सी भरकर पोलिंग एजेंट से दस्तखत कराए जाते हैं।हर चरण में मतों की गितनी के बाद चुनाव अधिकारी 2 मिनट का इंतजार करते हैं। ये वक्त इसलिए दिया जाता है कि अगर किसी एजेंट को कोई आपत्ति हो तो वो दर्ज करा सके।
UP Election Result 2022 : कैसे होती है मतगणना पार्ट 3
वोटों की गिनती में अगर किसी को आपत्ति हो तो पुनर्गणना कराने का फैसला रिटर्निंग ऑफीसर पर निर्भर करता है। लेकिन उसे अपने निर्णय के लिए उम्मीदवार को आश्वस्त करना होता है। हर राउंड के बाद रिटर्निंग ऑफीसर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी को रिटर्निंग ऑफिसर को देनी होती है।वीवीपैट मशीन को भी अब ईवीएम के साथ जोड़ा जाता है। जिनके साथ वोटों का मिलान किया जाता है। वीवीपैट की व्यवस्था इसलिए की गई है कि किसी तरह के विवाद और ईवीएम के साथ छेड़खानी के विवाद से बचा जा सके। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एक निर्वाचन क्षेत्र की पांच ईवीएम के वोटों का वीवीपैट से मिलान किया जा सके और इस तरह से काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाती है। बता दें कि यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी और रुझान करीब 9 बजे से आने लगेंगे।
UP Election Result 2022 : काफी अहम हैं यूपी के चुनाव नतीज
यूपी चुनाव के नतीजों पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। यहां के नतीजे राष्ट्रीय राजनीति को प्रभावित करेंगे। चुनाव में भाजपा अगर जीतती है तो करीब 35 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। दरअसल बीते तीन दशकों में उत्तर प्रदेश में कोई सरकार रिपीट नहीं हुई है। यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर कई मिथक भी टूटेंगे। योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सूबे के मुखिया बनेंगे।
UP Election Result 2022 : दिग्गजों की चुनावी किस्मत पर आज फैसला
यूपी चुनाव में बड़े-बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यूपी की सबसे बड़ी हॉट सीट गोरखपुर है। यहां से सीएम योगी आदित्यनाथ उम्मीदवार हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल सीट, ओमा प्रकाश राजभर जहूराबाद, स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर, सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थ नाथ सिंह, नोएडा से पंकज सिंह, थाना भवन से सुरेश राणा। कैराना से मृगांका सिंह, कन्नौज से असीम अरूण, रायबरेली सीट पर अदिति सिंह की राजनीतिक किस्मत दांव पर लगी है।
UP Chuna Result 2022 : वाराणसी और मेरठ के लिए विशेष अधिकारियों की तैनाती
निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं की विपक्षी दलों की शिकायतों के बीच मेरठ और वाराणसी में मतगणना पर निगरानी के लिए बुधवार को विशेष अधिकारियों को भेजा।दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को मेरठ में मतगणना पर निगरानी के लिए विशेष अधिकारी के रूप में भेजा गया है और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को वाराणसी भेजा गया है।उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू होगी।पांच राज्यों के अलावा असम की माजुली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना बृहस्पतिवार को होगीआयोग ने दो विशेष अधिकारियों को भी भेजा है। मतगणना के इंतजाम की निगरानी के लिए दिल्ली के सीईओ (रणबीर सिंह) को मेरठ और बिहार के सीईओ (एच आर श्रीनिवास) को वाराणसी भेजा गया है।'निर्वाचन आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने कहा कि पहले भी विभिन्न राज्यों के निर्वाचन अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जाता रहा है।
10 फरवरी से 7 मार्च तक हुआ था मतदान
देश के सबसे बड़े सूबों में से एक उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव संपन्न हुआ था। 10 फरवरी से शुरू होकर मतदान 7 मार्च को संपन्न हुआ। पश्चिमी यूपी से चुनावी आगाज पूर्वाचंल में संपन्न हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान के सभी चरण शांतिपूर्वक संपन्न हुए। 2022 यूपी विधानसभा चुनाव का नतीजा सिर्फ 2022 तक सीमित नहीं है। इसका असर आम चुनाव 2024 पर भी पड़ेगा। जानकारों का कहना है कि अगर बीजेपी सरकार बनाने में कामयाब होती है तो तीन दशक से ज्यादा समय के बाद कोई दल इतिहास रच रहा होगा। यूपी जैसे सूबे में सरकार का रिपीट होना अपने आप में इतिहास होगा।एग्जिट पोल के मुताबिक यूपी में बीजेपी एक बार फिर सत्ता में वापसी करती नजर आ रही है। 2017 की तुलना में बीजेपी की सीट संख्या में कमी आई है लेकिन 202 के जादुई आंकड़े से आगे है। इन सबके उलट समाजवादी गठबंधन की सीट संख्या में इजाफा हो रहा है लेकिन वो सरकार बनाने से दूर है।

