Punjab Election Result 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के लिए मतदान पूरा हो चुका है। 20 फरवरी को एक ही चरण में सभी 117 सीटों पर चुनाव(Voting) संपन्न हुआ था। अब सभी को 117 सीटों के नतीजों (Election Results) को जानने का इंतजार है। चुनाव नतीजे 10 मार्च को आएंगे। मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के बाद सीटों के रुझान (Trends) आने शुरू हो जाएंगे।
यहां देख सकते हैं लाइव अपडेट्स (Counting of Votes)
पंजाब चुनाव नतीजों के ताजा अपडेट्स चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट्स पर जाकर देखा जा सकता है। पंजाब चुनाव आयोग की वेबसाइट्स पर भी चुनावों के रुझान और उनकी ताजा स्थिति देखी जा सकती है। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत अपने दर्शकों के लिए चुनाव नतीजों से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्स उपलब्ध कराएगा। आप Timesnowhindi.com की वेबसाइट पर पर चुनावों के रुझान, ताजा अपडेट्स एवं चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां एवं खबरें पा सकते हैं। यूपी चुनाव नतीजों से जुड़े रुझान एवं ताजा अपडेट्स आप टाइम्स नाउ नवभारत के ट्विटर हैंडल @TNNavbharat और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Timesnownavbharat पर देख सकते हैं।
117 सीटों के आएंगे नतीजे
पंजाब के चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। विधानसभा की 117 सीटों के लिए मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन में लड़ाई है। सात मार्च को वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल आए। इन सभी एग्जिट पोल में में आप की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स की मानें तो आप के खाते में 60 से 70 सीटें जा सकती हैं। इस बार कांग्रेस को सीटों एवं वोट प्रतिशत में नुकसान उठाना पड़ सकता है। आम आदमी पार्टी ने जहां एग्जिट पोल का स्वागत किया है वहीं, विपक्ष खासतौर से कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज किया है। अब सभी की नजरें 10 मार्च को आने वाले चुनाव नतीजों पर हैं।

