UP Election Result 2022: यूपी चुनाव के नतीजे, यहां चेक करें मतगणना से जुड़े अपडेट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 06:27 AM IST

UP Election Result 2022 Date, Time (यूपी चुनाव रिजल्ट कब आएगा 2022): उत्तर प्रदेश विधानभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। मतों की गिनती (Vote Counting) सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना से जुड़े अपडेट्स आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं।

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव के नतीजे, यहां चेक करें मतगणना से जुड़े अपडेट्स
Photo Credit: PTI

UP Election Result 2022 Date, Time (यूपी चुनाव रिजल्ट कब आएगा 2022): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections 2022) के लिए मतदान पूरा हो चुका है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में सात चरणों में चुनाव संपन्न हुए। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठवें चरण का मतदान मार्च और सातवें चरण का मतदान (Voting) सात मार्च को संपन्न हुआ। अब सभी को चुनाव नतीजे (Election Results) जानने का इंतजार है। चुनाव नतीजे 10 मार्च को आएंगे। मतगणना (Counting) सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना शुरू होने के बाद सीटों के रुझान (Trends) आने शुरू हो जाएंगे। 

जानें कब आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। इसके बाद सीटों के रुझान आने शुरू होंगे।

यहां देख सकते हैं लाइव अपडेट्स (Counting of Votes)

यूपी चूनाव नतीजों के ताजा अपडेट्स चुनाव आयोग (Election Commission of india) की वेबसाइट्स पर जाकर देखा जा सकता है। उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट्स पर भी चुनावों के रुझान और उनकी ताजा स्थिति देखी जा सकती है। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत अपने दर्शकों के लिए चुनाव नतीजों से जुड़े पल-पल के ताजा अपडेट्स उपलब्ध कराएगा। आप Timesnowhindi.com की वेबसाइट पर पर चुनावों के रुझान, ताजा अपडेट्स एवं चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां एवं खबरें पा सकते हैं। यूपी चुनाव नतीजों से जुड़े रुझान एवं ताजा अपडेट्स आप टाइम्स नाउ नवभारत के ट्विटर हैंडल @TNNavbharat और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/Timesnownavbharat पर देख सकते हैं। 

403 सीटों के आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। विधानसभा की 403 सीटों के लिए मुख्य रूप से भाजपा गठबंधन और सपा गठबंधन के बीच मुकाबला देखा गया है। सात मार्च को सातवें चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद एग्जिट पोल आए। इन सभी एग्जिट पोल में यूपी में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। पोल ऑफ पोल्स की मानें तो इस बार भाजपा को 251 सीटें मिल सकती हैं। इस बार भाजपा को सीटों एवं वोट प्रतिशत में नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा नेताओं ने जहां एग्जिट पोल का स्वागत किया है वहीं, विपक्ष एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज किया है। अब सभी की नजरें 10 मार्च को आने वाले चुनाव नतीजों पर हैं। 
 

End of Article