Punjab Election Results 2022: पंंजाब में चली AAP की आंधी, कांग्रेस का हुआ सफाया
Punjab Election Result 2022, Punjab Vidhan Sabha Chunav Result 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर नतीजे आ गए। यहां आप विस्तार जाने सकते हैं, किसे मिली जीत और किसे मिली हार। दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बन रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल चुनाव हार गए।
Punjab Election Result 2022: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर वोटों की गिनती हुई। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को भारी मतों से सत्ता शीर्ष पर पहुंचा दिया। भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार बनने जा रही है। जबकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंद सिंह, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल चुनाव हार गए।
Punjab Election Result 2022 Constituency Wise: Check here
राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर हार गए हैं। पंजाब में हर सीट के अपडेट
Election Commission of India Punjab Election Results 2022 LIVE: Check here
पंजाब में शाम 4:50 बजे पार्टी की स्थिति
पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में बृहस्पतिवार अपराह्न 4:50 बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है। कुल 117 सीटें, आम आदमी पार्टी 65 सीटें जीती, 27 पर आगे। कांग्रेस 11 जीती, 7 पर आगे। शिरोमणि अकाली दल एक जीते, 2 पर आगे। बीजेपी 2 जीती, बीएसपी एक पर आगे, निर्दलीय एक जीते।
प्रकाश सिंह बादल लम्बी में 11,396 वोटों से हारे
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुक्तसर जिले में अपनी पारंपरिक लम्बी सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुडियां से चुनाव हार गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस सीट के लिए घोषित नतीजों के अनुसार, इस मुकाबले में सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार बादल (94) को खुडियां ने 11,396 मतों के अंतर से हराया। पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।
हमने पंजाब के लोगों के मुताबिक काम किया-मनीष सिसोदिया
आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों की जरुरतों और केजरीवाल जी के वादे के मुताबिक काम किया जाएगा। हमने पंजाब में सरकार बनाई है, गोवा में भी शानदार एंट्री मिली है, वो भी पहले प्रयास में।
अमरिंदर सिंह की 4.5 साल की सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस हारी- सुरजेवाला
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में, कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के माध्यम से एक नया नेतृत्व प्रस्तुत किया, जो धरती पुत्र हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के तहत 4.5 साल की पूरी सत्ता विरोधी लहर को दूर नहीं किया जा सका और इसलिए लोगों ने बदलाव के लिए आप को वोट दिया। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के विपरीत आए हैं लेकिन हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे। सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है।
चुनाव परिणाम से हम सीखेंगे- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करें। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं। हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।
चरणजीत सिंह चन्नी ने भगवंत मान को दी बधाई
हार के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं और आम आदमी पार्टी और उनके चुने हुए सीएम भगवंत मान को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। ताजा रूझानों में कांग्रेस 18 सीटों मिल रही हैं। आम आदमी पार्टी को 92 सीटों जीतती नजर आ रही है। अकाली दल को चार सीटें, बीजेपी को दो सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
पंजाब के किसानों के दिल में पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा- शरद पवार
एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि पंजाब की जनता ने बीजेपी और कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया। पंजाब के किसानों के दिल में पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा था। महाराष्ट्र में बीजेपी को ढाई साल इंतजार करना होगा।
पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं- सुखबीर सिंह बादल
अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।
मोबाइल रिपेयर करने वाले ने सीएम चन्नी को हरा दिया- केजरीवाल
शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोबाइल रिपेयर करने वाले ने सीएम चन्नी को हरा दिया। हमारे साधारण कार्यकर्ता ने सिद्धू को हरा दिया। उन्होंने अपील की कि देश के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हों। अब देश भर में आप का इंकलाब होगा। हमें देश की राजनीति बदलनी है। हमें सेवा की राजनीति करनी है। बडे बहुमत के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
जनता ने बता दिया केजरीवाल आतंकवादी नहीं है
पंजाब में शानदार जीप पर केजरीवाल ने कहा कि सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं होने वाला है। पंजाब तुस्सी कमाल कर दिया। पंजाब के लोगों को जानबूझकर गरीब रखा गया। देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। आतंकवादी वो हो जो जनता को लूटा है। हम सबलोगों को संकल्प लेना है एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां सभी प्यार से रहेंगे। ऐसा भारत बनाएंगे, जहां से भारत के बच्चों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा।
भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट पर 58,000 से अधिक मतों से जीते
आम आदमी पार्टी से सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धुरी विधानसभा क्षेत्र से जीते, चुनाव आयोग ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। अभी तक आप की 117 में से 13 सीटों पर जीत की पुष्टि हो चुकी है। वे 79 अन्य सीटों पर आगे चल रहे हैं।
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हारे
बड़े बादल साहब हारे हैं, सुखबीर (बादल) जलालाबाद से हारे हैं, कैप्टन पटियाला से हारे हैं, सिद्धू और मजीठिया भी हार रहे हैं, चन्नी दोनों सीटों पर हारे हैं। संगरूर में आप के भगवंत मान का कहना है कि पार्टी ने पंजाब में जीत हासिल की है।
पंजाब में आप की शानदार जीत के बाद हनुमान मंदिर में पहुंचे अरविंद केजरीवाल
बीजेपी के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा जीते
पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पंजाब प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने पठानकोट सीट से जीत गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शर्मा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार अमित विज को 7759 वोट से मात दी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 7 सीटों पर आगे है।
नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हारे
पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं। अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर की जीत हुई है, यहां से अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया की हार हुई है। ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 7 सीटों पर आगे है।
पंजाब के किसी भी सरकारी ऑफिस में नहीं लगेगी सीएम की तस्वीर: भगवंत मान
आप नेता भगवंत मान ने समर्थन के लिए पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बिना एक मिनट आराम किए 20 दिन यहां पंजाब में गुजारे। उनकी पार्टी पहले से ही दिल्ली में शासन कर रही है और अब हम पंजाब में सत्ता में आ गए हैं। पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में सीएम की फोटो नहीं लगेगी। सरकारी कार्यालयों में केवल डॉ अम्बेडकर और भगत सिंह के चित्र ही प्रदर्शित किए जाएंगे। जब आप व्याख्यान की शुरुआत और अंत में इंकलाब जिंदाबाद कहते हैं, तो भगत सिंह की आत्मा रहती है और यह दर्शाता है कि उनकी आत्मा अभी भी जीवित है। उन्होंने कहा कि खतखत कलां में हम शपथ लेंगे। हम आप सभी को तारीख के बारे में सूचित करेंगे। हम शहीद भगत सिंह का आशीर्वाद लेंगे। मैं आप के आलाकमान को धन्यवाद देता हूं। कुछ चीजें हैं जो हम बेहतर कर सकते हैं और दिल्ली हमसे सीख सकती है। हमारे अस्पताल अच्छे होने चाहिए। हमारे उद्योगों को रोजगार देना चाहिए। हमारी माताओं और बहनों को सुरक्षित रहना चाहिए। हम जालंधर में एक खेल विश्वविद्यालय बनाएंगे। पंजाब के करीब सभी गांवों में ट्रैक और स्टेडियम स्थापित करें।
हम युवाओं के हाथ से नशे का इंजेक्शन निकालकर उन्हें रोजगार देंगे- भगवंत मान
आप की जीत के लिए समर्थकों को धन्यवाद देने के बाद नेता भगवंत मान ने कहा कि वह राज्य में बेरोजगारी की स्थिति को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए पहले दिन मेरी कलम का इस्तेमाल किया जाएगा। हम आपको नेताओं के काफिले से बाहर निकालेंगे। किसी ने मुझसे पूछा कि आपके सामने बाइक पर सवार कितने युवा हैं, आप कैसे हैं महसूस करो। मैंने कहा कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि इससे पता चलता है कि बहुत सारे लोग बेरोजगार हैं जो अपनी बाइक पर मेरा पीछा कर रहे हैं। पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि हम युवाओं के हाथ से नशे का इंजेक्शन निकालकर उन्हें रोजगार देंगे।'
प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल चुनाव हारे
प्रकाश सिंह बादल लांबी से और सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव हार गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 7 सीटों पर आगे है।
Punjab Election Result 2022 LIVE : सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से चुनाव हारे
कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से चुनाव हार गए हैं। चमकौर साहिब से पीछे चल रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 7 सीटों पर आगे है।
सभी पंजाबियों को दिल की गहराई से धन्यवाद- भगवंत मान
आम आदमी पार्टी और भगवंत मान को बधाई- अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया कि मैं पूरी विनम्रता के साथ लोगों के फैसले को स्वीकार करता हूं। लोकतंत्र की जीत हुई है। पंजाबियों ने सांप्रदायिक और जातिगत रेखाओं से ऊपर उठकर और मतदान करके पंजाबियत की सच्ची भावना दिखाई है। आप पंजाब और भगवंत मान को बधाई।
Punjab Election Result 2022 LIVE: आप सीएम उम्मीदवार भगवंत मान 50 हजार वोटों से आगे
आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 91 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 6 सीटों पर आगे है।
Punjab Election Result 2022 LIVE: दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर (22,843 वोटों से) और चमकौर साहिब (2671 वोटों से) से चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार पीछे चल रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 91 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 6 सीटों पर आगे है।
फिरोजपुर शहर से आप प्रत्याशी रणबीर सिंह आगे
आप उम्मीदवार रणबीर सिंह फिरोजपुर शहर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार परमिंदर सिंह पिंकी से आगे चल रहे थे। पूर्व कांग्रेस नेता बाजवा, जो भाजपा में शामिल हुए थे और बटाला सीट से चुनाव लड़े थे, पीछे चल रहे थे। रुझानों के मुताबिक, बटाला सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमंशेर सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार अश्विनी सेखरी से आगे चल रहे हैं।
Punjab Election Result 2022 LIVE : कुमार विश्वास को लड्डू खिलाने पहुंचे आप विधायक
गाजियाबाद में पंजाब में प्रचंड बहुमत मिलने पर आम आदमी पार्टी के विधायक पहुंचे गाजियाबाद स्थित कुमार विश्वास के घर पहुंचे। विधायक मनोज के नेतृत्व में आधा दर्जन से ज्यादा विधायक कुमार विश्वास के घर लड्डू खिलाने पहुंचे पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 91 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 6 सीटों पर आगे है।
Punjab chunav Result 2022 LIVE : अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पीछे
जलालाबाद सीट से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल 10,526 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 18 सीटें, अकाली दल को 6 सीटें और बीजेपी गठबंधन को 2 सीटें मिलती नजर आ रही है।
इस क्रांति के लिए पंजाब के लोगों को बधाई- केजरीवाल
जनता की आवाज भगवान की आवाज- सिद्धू
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया कि जनता की आवाज भगवान की आवाज है। पंजाब के लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करें। आप को बधाई !!!
कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे
कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला से चुनाव हार गए हैं। यहां आम आदमी पार्टी के अजित पाल सिंह कोहली चुनाव जीते हैं। अमरिंदर सिंह चौथे स्थान पर रहे। अकाली दल के हरपाल जुनेजा दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के विष्णु शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। ताजा आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी को 90 सीटें, कांग्रेस18 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।
अब से 'उड़ता पंजाब' नहीं बल्कि 'उठता पंजाब'- राघव चड्ढा
आप पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि अनजब को अब से 'उड़ता पंजाब' नहीं बल्कि 'उठता पंजाब' के नाम से जाना जाएगा। सारा श्रेय आप कार्यकर्ताओं को जाता है, उन्होंने दिन या रात, गर्मी या सर्दी नहीं देखी, और पार्टी के लिए काम करना जारी रखा। आप सभी के लिए उत्तरोत्तर काम करेगी। पंजाब ने साबित कर दिया है कि उसे अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी पसंद है, किसी और पार्टी की जोड़ी नहीं। अन्य सभी दलों ने हमें बदनाम करने की कोशिश की और केजरीवाल जी को आतंकवादी कहा, लेकिन जनता ने साबित कर दिया कि वह एक 'शिक्षक-वादी' हैं।
दिल्ली के केजरीवाल मॉडल को पंजाब ने अपनाया- संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने पंजाब और यूपी जीत के लिए पंजाब के लोगों को बधाई दी। दिल्ली केजरीवाल मॉडल को पंजाब ने अपनाया। भगवंत मान का करिश्माई नेतृत्व को लोगों ने माना। उन्होंने कहा कि यूपी में हम पहली बार चुनाव लड़ रहे थे। अभी वक्त लगेगा। हमलोगों ने अपनी पार्टी का विस्तार किया।
पंजाब ने केजरीवाल के शासन मॉडल को दिया मौका : सिसोदिया
आप नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनावों में पार्टी की जीत इस बात का स्पष्ट संकेत है कि पंजाब ने केजरीवाल के शासन के मॉडल को मौका दिया है। यह 'आम आदमी' (आम आदमी) की जीत है, उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया।
Punjab chunav Result 2022 LIVE : भगवंत मान 21 हजार वोटों से आगे
आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान करीब 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। धुरी सीट से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी दूसरे नंबर पर हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक आप 87 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है। अकाली दल 09, बीएसपी 02, बीजेपी 4 सीटों पर आगे चल रही है।
Punjab chunav Result 2022 LIVE: चरणजीत सिंह चन्नी जल्द दे सकते हैं इस्तीफा
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चंडीगढ़ में अपने आधिकारिक आवास पर पहुंच गए हैं और पंजाब में आम आदमी पार्टी बहुमत से आगे होने के बाद राज्यपाल से अपना इस्तीफा सौंपने की संभावना है।
कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए
कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल ने कहा कि अंदरूनी कलह, अनुशासनहीनता, नोटों पर टिकट, कार्यकर्ताओं का मोहभंग, नेताओं के ईगो और अहंकार ने पंजाब में कांग्रेस को चकमा दिया है। कांग्रेस आलाकमान को टिकटों के आवंटन की समीक्षा करनी चाहिए और जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, असली, मेहनती, वफादार और ईमानदार कांग्रेसी पुरुषों की योग्यता और जीत की अनदेखी करते हुए उन नेताओं को जवाबदेह बनाना चाहिए, जिन्होंने पैसे लेकर टिकट दिए।
पंजाब में सकारात्मक रुझान- गोपाल राय
दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि हम पंजाब में सकारात्मक रुझान देख सकते हैं, और हमें उम्मीद है कि परिणाम भी सकारात्मक होंगे। मैं पंजाब के लोगों को बदलाव के लिए वोट करने के लिए धन्यवाद देता हूं।
Punjab Election Result 2022 LIVE: भगवंत मान धूरी से 12,000 वोटों से आगे
सुबह 10.20 बजे तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, आम आदमी पार्टी पंजाब विधानसभा की 117 में से 90 सीटों पर आगे चल रही है। आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी से 12,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
जीवन ज्योत कौर अमृतसर पूर्व सिद्धू और मजीठिया से आगे
जीवन ज्योत कौर अमृतसर पूर्व में नवजोत सिद्धू और बिक्रम सिंह मजीठिया से आगे हैं। जीवन ज्योत अमृतसर पूर्व से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं, जहां उन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और मौजूदा विधायक नवजोत सिंह सिद्धू और पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ खड़ा किया गया है। जीवन ज्योत को एक कार्यक्रम चलाने के लिए "पैड वुमन" के रूप में जाना जाता है, जिसके तहत महिला कैदियों को पंजाब भर की जेलों में सैनिटरी नैपकिन प्रदान किए गए थे।
Punjab Election Result 2022 LIVE : रूझानों में आप को 84 सीटें
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 84 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 8 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से पीछे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं, तीसरे नंबर पर हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। लांबी से अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे है। जलालाबाद सीट से अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल भी पीछे चल रहे हैं।
प्रकाश सिंह बादल, अमरिंदर सिंह पीछे
लांबी से पहले चरण की मतगणना के बाद शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल 1,400 मतों से पीछे चल रहे हैं। इस बीच आप के गुरमीत सिंह खुददियां आगे चल रहे हैं। एक अन्य वरिष्ठ नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने गढ़ पटियाला अर्बन में 5,864 मतों से पीछे चल रहे हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस की जगह लेगी- राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि हम 'आम आदमी' हैं लेकिन जब 'आम आदमी' उठता है तो सबसे शक्तिशाली सिंहासन हिलते हैं। आज भारत के इतिहास में एक छोटा दिन है, सिर्फ इसलिए नहीं कि आप एक और राज्य जीत रही है, बल्कि इसलिए कि यह एक राष्ट्रीय ताकत बन गई है। आप लेगी कांग्रेस की जगह।
2022 LIVE : रूझानों में पंजाब में आप की सरकार
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 73 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 21 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से पीछे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं, तीसरे नंबर पर हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। लांबी से अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे है।
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों के रूझान, चन्नी, सिद्धू पीछे
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 52 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 21 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से पीछे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं, तीसरे नंबर पर हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। लांबी से अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे है।
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों के रूझान, प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 52 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 19 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं और तीसरे नंबर पर हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। लांबी से प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे है।
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों के रूझान, सिद्धू, अमरिंदर सिंह पीछे
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 50 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 19 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।
चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुद्वारा में की पूजा-अर्चना
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों के रूझान, कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 37 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं।
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों के रूझान, कांग्रेस 32, आप 45 सीटों पर आगे
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 32 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 45 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 15 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 6 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं। मालविका सूद मोगा सीट से पीछे चल रही हैं। वह बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद की बहन हैं और उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब का चुनाव लड़ा था।
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों पर रूझान, कांग्रेस 21, आप 40 सीटों पर आगे
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 8 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं।
Punjab chuanv Result 2022 LIVE : 117 सीटों पर रूझान, कांग्रेस 21, आप 39 सीटों पर आगे
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 21 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 39 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 8 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं। जलालाबाद सीट से सुखबीर सिंह बादल आगे चल रहे हैं।
Punjab chuanv Result 2022 LIVE : 117 सीटों पर रूझान, कांग्रेस 20, आप 32 सीटों पर आगे
पंजाब के 117 विधानसभा सीटों पर आए ताजा रूझानों में कांग्रेस 20 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 34 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू आगे चल रहे हैं।
डाक मतों की गिनती के साथ अजनाला में अकाली दल आगे
रुझानों में शिरोमणि अकाली दल बादल के अमरपाल सिंह बोनी अजनाला निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। इस बीच, पीपीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। उन्हें शिअद के बिक्रम सिंह मजीठिया से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। मतगणना के पहले घंटे में जो रुझान दिखाई देते हैं, वे पूरी तरह से डाक मतों पर आधारित होते हैं।
Punjab chuanv Result 2022 LIVE : 117 सीटों पर रूझान, आम आदमी पार्टी सबसे आगे
पंजाब के 117 विधानसभा चुनाव कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 32 सीटों पर आगे चल रही है। अकाली दल 5 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं।
Punjab chuanv Result 2022 LIVE : 117 सीटों पर रूझान, आम आदमी पार्टी आगे
पंजाब के 117 विधानसभा चुनाव कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं। विभिन्न एग्जिट पोल ने भविष्यवाणी की है कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अगली सरकार बनाएगी, लेकिन कुछ लोगों ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भी भविष्यवाणी की थी।
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों पर रूझान, सिद्धू पीछे
पंजाब के 117 विधानसभा चुनाव कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं। अमृतसर पूर्व से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं।
Punjab Election Result 2022 LIVE : 117 सीटों पर रूझान
पंजाब के 117 विधानसभा चुनाव कांग्रेस 10 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि आम आदमी पार्टी 13 सीटों पर आगे चल रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों सीटों से आगे हैं।
Punjab Election Result 2022 LIVE: ईवीएम से छेड़छाड़ का कोई सवाल ही नहीं- मुख्य चुनाव आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ का कोई सवाल ही नहीं है। 2004 से लगातार ईवीएम का इस्तेमाल हो रहा है, 2019 में हमने हर पोलिंग बूथ पर वीवीपैट का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। राजनीतिक दल के एजेंटों की मौजूदगी में सील की गई ईवीएम। मतगणना एक पारदर्शी प्रक्रिया है। एक मानक संचालन प्रक्रिया है जिसके तहत हम मतगणना करते हैं। राजनीतिक दलों के अधिकृत मतदान एजेंटों को मतगणना केंद्र के अंदर आने की अनुमति है।
क्या होना है ये तो ईवीएम ही बताएगी : चरणजीत सिंह चन्नी
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की स्पष्ट जीत की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल पर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लोगों से 10 मार्च तक इंतजार करने का आग्रह किया, जिस दिन विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि क्या होना है, यह तो बॉक्स (ईवीएम) ही बताएंगे। आप सभी कृपया 10 मार्च तक प्रतीक्षा करें।
Punjab Election Result 2022 LIVE: पंजाब के एग्जिट पोल हकीकत से कोसों दूर- हरीश रावत
पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को बहुमत मिलने के एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों के बाद, कांग्रेस नेता हरीश रावत ने एएनआई से मंगलवार को कहा था कि एग्जिट पोल वास्तविकता से बहुत दूर हैं और आप कभी भी जमीन पर मौजूद नहीं थी। पंजाब के एग्जिट पोल वास्तविकता से बहुत दूर हैं। आप गांवों में कहीं नहीं थी। आप को वोट कैसे मिलेगा जहां वह कभी बाहर नहीं निकलती? कांग्रेस अच्छे जनादेश के साथ आ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि हम वहां अपनी सरकार बनाएंगे।
Punjab Election Result 2022 LIVE : आम आदमी पार्टी ने बदलाव के नाम पर मांगे थे वोट
चुनाव में आम आदमी पार्टी ने खुद को परिवर्तन लाने वाली पार्टी के तौर पर पेश किया है और अपने प्रचार अभियान के दौरान भी लोगों से बदलाव के नाम पर ही वोट मांगे, साथ ही राज्य को लूटने के लिए पारंपरिक राजनीतिक दलों को निशाना बनाया। आप ने वोटरों के हर भ्रम को दूर करने के लिए अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी। राज्य में 1986 से कभी शिरोमणि अकाली दल, तो कभी कांग्रेस की सरकार ही बनी है।
Punjab Elections 2022 : नतीजे से पहले भगवंत मान ने गुरुद्वारा में माथा टेका
Punjab Election Result 2022 LIVE : कांग्रेस के लिए इस बार काफी कुछ दांव पर
कांग्रेस के लिए इस बार काफी कुछ दांव पर लगा है, क्योंकि उसे पंजाब से जीत की उम्मीद अधिक है जहां वह खुद को सत्ता में बरकार रखने की पूरी कोशिश कर रही है। उसने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को ही मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया और उनके जरिए अनुसूचित जाति के वोट हासिल करने की उम्मीद भी की। पंजाब की लगभग 32% आबादी अनुसूचित जाति से नाता रखती है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त में कई सेवाएं देने और रियायतों का वादा किया है।
Punjab Chunav Result 2022 LIVE : भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास पर फूलों की सजावट
Punjab Election Result 2022 LIVE : सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू
राज्य में 66 स्थानों पर बनाए गए 117 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतों की गिनती शुरू होगी। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 45 कंपनियां मतगणना केंद्रों पर तैनात की गई हैं एवं करीब 7500 अधिकारियों को मतगणना प्रक्रिया में लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मतगणना के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
Punjab Election Result 2022 : कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी
पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बृहस्पतिवार को कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक होगी। पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना से एक दिन पहले बुधवार को यह घोषणा की। सिद्धू ने एक ट्वीट में कहा, “यह तय किया गया है कि कांग्रेस विधायक दल की पहली बैठक 10 मार्च को पीपीसीसी कार्यालय (कांग्रेस भवन, सेक्टर 15) में शाम पांच बजे होगी। पंजाब कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अनुरोध है कि कृपया इसमें शामिल हों।”
Punjab Election Result 2022 LIVE : तीन विधानसभा चुनाव की तुलना इस बार सबसे कम मतदान
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि राज्य में 71.95% मतदान हुआ था। पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार सबसे कम मतदान हुआ था। 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40%, 2012 में 78.20% और 2007 में 75.45% मतदान हुआ था, जबकि 2002 में केवल 65.14% मतदान हुआ था।
Punjab Election Result 2022 LIVE : मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे को पैदल क्षेत्र घोषित
राज्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे को पैदल क्षेत्र घोषित किया गया है और किसी को भी उस क्षेत्र में वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उनके अनुसार अनधिकृत लेागों के प्रवेश को रोकने के लिए त्रिस्तरीय घेरा व्यवस्था की गई है।
Punjab Election Result 2022 LIVE : पंजाब के सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए करूणा राजू ने कहा है कि गुरुवार को मतगणना को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गई है और मतगणना केंद्रों के बाहर लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक मतगणना के वास्ते सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं, विजयी उम्मीदवार या उनके प्रतिनिधि बस दो व्यक्तियों के साथ प्रमाणपत्र लेने मतगणना केंद्र पर जा सकते हैं। उनका कहना था कि विजय जुलूस पर रोक लगा दी गई है।
ऐसा था 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव का रिजल्ट
2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस ने 117 में से 77 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर शिअद-बीजेपी गठबंधन के 10 साल के शासन को समाप्त किया था। चुनाव में आप को 20 सीट, शिअद-बीजेपी गठबंधन को 18 सीट और लोक इंसाफ पार्टी को दो सीट पर जीत मिली थी।
टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में आप की सरकार
पंजाब चुनाव के लिए टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आह रही है। पंजाब में कांग्रेस को 22, आम आदमी पार्टी को 70, बीजेपी+ को 05, शिरोमणि अकाली दल को 19, अन्य के खाते 1 सीटें मिलने का अनुमान है। माझा रिजन में आप को 15, कांग्रेस को 04, अकाली दल+ को 05, बीजेपी+ को 01 को सीटें मिल रही है। दोआबा में आप को 11, कांग्रेस को 06, अकाली दल को 5, बीजेपी+ को 1 को सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
कुछ एग्जिट पोल में पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान
कुछ एग्जिट पोल में पंजाब में त्रिशंकु विधानसभा का भी अनुमान लगाया है, जो एकमात्र चुनावी राज्य है जहां कांग्रेस सत्ता में है, जबकि आप को स्पष्ट बढ़त मिलने की संभावना जताई है। टीवी9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल में पंजाब में आप के लिए 56-61 सीट का अनुमान जताया गया है।
एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार
अधिकतर एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। न्यूज 24-टुडे के चाणक्य ने तो पंजाब में आम आदमी पार्टी के पक्ष में लहर बताया है। उसे 100 सीट मिलने की भविष्यवाणी की है। इंडिया टुडे के एक्जिट पोल में 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में आप को 76-90 सीट पर जीत मिलने का अनुमान लगाया गया है।

