Pathardeva, Deoria Sadar, Allahabad South, Mau Election Result 2022: देवरिया सीट पर शलभ मणि आगे, मऊ में अब्बास अंसारी पीछे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 11:58 AM IST

Deoria Sadar, Pathardeva Mau, Allahabad South, Vidhan Sabha Election Result 2022 (देवरिया सदर-पथरदेवा-मऊ-इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): देवरिया भादपा के शलभमणि त्रिपाठी, पथरदेवा से सूर्य प्रताप साही, मऊ से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी इलाहाबाद दक्षिण सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Pathardeva, Deoria Sadar, Allahabad South, Mau Election Result 2022: देवरिया सीट पर शलभ मणि आगे, मऊ में अब्बास अंसारी पीछे

Pathardeva, Deoria Sadar, Allahabad South, Mau Vidhan Sabha Election Result 2022 (पथरदेवा, देवरिया सदर, इलाहाबाद दक्षिण, मऊ विधानसभा चुनाव नतीजे 2022): उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों के रुझान आ रहे हैं। रुझानों ने सीटों की तस्वीर बहुत कुछ साफ कर दी है। देवरिया सदर से भाजपा उम्मीदवार शलभ मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। पथरदेवा सीट पर सूर्य प्रताप शाही, इलाहाबाद दक्षिण सीट पर नंद गोपाल नंदी आगे चल रहे हैं। मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सीट से पीछे चल रहे हैं। अंसारी सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।  

संख्या उम्मीदवार सीट परिणाम
1 शलभमणि त्रिपाठी (भाजपा) देवरिया सदर आगे 
2 सूर्य प्रताप साही (भाजपा) पथरदेवा आगे
3 अब्बास अंसारी (सुभासपा) मऊ पीछे
4

नंद गोपाल गुप्ता(नंदी) (भाजपा)

इलाहाबाद दक्षिण आगे

देवरिया सदर:
देवरिया सदर से भाजपा के प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी मैदान में हैं। शलभमणि को देवरिया सदर सीट पर सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू, कांग्रेस उम्मीदवार पुरुषोत्तम नरायण सिंह और बसपा उम्मीदवार रामसरण चुनौती दे रहे हैं। साल 2017 में इस सीट से भाजपा उम्मीदवार को 46,236 वोट के अंतर से जीत मिली थी। 56.54 प्रतिशत वोट भाजपा उम्मीदवार जन्मेजय सिंह को मिले थे। जिन्हें इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया। 

Ghosi, Sarojini Nagar, Ballia, Agra Gramin Election Result 2022: घोसी-सरोजिनी नगर-बलिया-आगरा से ये हैं आगे


पथरादेवा:
भाजपा नेता सूर्य प्रताप साही पथरादेवा सीट से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इस सीट पर साल 2017 में हुए चुनाव में सूर्य प्रताप साही 42,997 वोट के बड़े अंतर से विजयी हुए थे। लेकिन साल 2012 में इस सीट पर सपा उम्मीदवार को जीत मिली थी। इस बार साही को इस सीट पर सपा के ब्रह्मशंकर त्रिपाठी, बसपा के परवेज आलम और कांग्रेस उम्मीदवार अंबर जहान से चुनौती मिल रही है।  

मऊ:
मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट से यहां चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार मऊ सीट से मुख्तार अंसारी विजयी हुए थे। अंसारी अब जेल में हैं तो उनकी जगह अब्बास अंसारी चुनावी मैदान में हैं। पिछली बार मुख्तार अंसारी ने महेंद्र राजभर को मात दी थी। भाजपा के अशोक सिंह अब्बास अंसारी को टक्कर दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है। 

Mathura, Kairana, Kannauj, Jaswantnagar Election Result 2022: मथुरा-कैराना-कन्नौज-जसवंत नगर से ये हैं आगे


इलाहाबाद दक्षिण:
योगी सरकार में स्टांप एवं पंजीयन मंत्री मंत्री नंद गोपाल गुप्ता(नंदी) चुनावी में मैदान में है। उनका मुकाबला सपा की अल्पना निषाद, सपा के रईस चंद शुक्ला, बसपा के देवेंद्र मिश्रा नागरहा और आप के अल्ताफ अहमद हैं। पांच साल पहले साल 2017 में नंदी इस सीट पर 28, 587 वोट के अंतर से विजयी हुए थे। उन्होंने सपा उम्मीदवार हाजी परवेज अहमद टंकी को मात दी थी। 

End of Article