एजुकेशन

World Environment Day theme 2025: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम क्या है, जानें इसका इतिहास

World Environment Day theme 2025 in Hindi: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम (World Environment Day theme in Hindi) के साथ मनाया जाता है। जानें क्या है इस बार की थीम।

Image

World Environment Day theme 2025

World Environment Day theme 2025 Hindi: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। हमारी पृथ्वी जो हमारा घर है, जहां हम मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधे निवास करते हैं। इसके ही संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day History) हर साल मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस हमारे सामने आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम (World Environment Day theme in Hindi) के साथ मनाया जाता है। जानें क्या है इस बार की थीम।

World Environment Day Theme 2025

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। हर साल इसका अपना एक थीम होता है। साल 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम 'एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन' (End Plastic Pollution) रखी गई है। इस साल की थीम काफी चिंतन वाली हैं क्योंकि प्लास्टिक प्रदूषण आज दुनिया की सबसे बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं में से एक बन चुका है। बीते साल सऊदी अरब ने विश्व पर्यावरण दिवस समारोह की मेजबानी की थी, जिसका विषय था "हमारी भूमि, हमारा भविष्य। यह दिवस 5 जून, 1974 को "केवल एक पृथ्वी” (Only One Earth) स्लोगन/थीम के साथ मनाया गया था। यहां जानें बीते पांच वर्षों में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम-

  • 2025: एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन
  • 2024: भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता
  • 2023: प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान
  • 2022: केवल एक पृथ्वी
  • 2021: पारिस्थितिकी तंत्र बहाली

World Environment Day History: जानें विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इसमें समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को शामिल किया गया है। साल 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की घोषणा की थी। 5 जून से 16 जून 1972 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद इसकी शुरुआत हुई।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article