एजुकेशन

UPSSSC PET 2026: यूपी में MLC चुनाव के कारण बदला PET का शेड्यूल, आयोग ने किया नई तारीखों का ऐलान

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी।

Image

यूपी PET का शेड्यूल बदला

UPSSSC PET 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षा 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। यह बदलावा उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में विधान परिषद के खंड स्नातक व खंड शिक्षक (एमएलसी) चुनाव की तिथियां घोषित की हैं।विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में आयोग ने पीईटी की तारीखें बदलकर 25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और एक नवंबर (रविवार) निर्धारित की हैं।

बता दें कि पीईटी का आयोजन अब 25 व 30 अक्तूबर और एक नवंबर को किया जाएगा। पहले यह परीक्षा 23 से 25 अक्तूबर तक दो पालियों में होनी थी। इस बार 35 लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदक हैं। परीक्षा प्रदेश के 61 जिलों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इससे पहले 23, 24 और 25 अक्टूबर को पीईटी कराने के लिए संबंधित जिलों से परीक्षा केंद्रों की सूची और सहमति पत्र उपलब्ध कराने को कहा था। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 22 सितंबर को विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी किए जाने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

24 सितंबर 2026 को आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारी को पत्र भेजा। पत्र में एमएलसी चुनाव की घोषणा का उल्लेख किया गया है। एमएलसी चुनाव की मतगणना 27 अक्तूबर को प्रस्तावित है। जिलाधिकारी को पीईटी के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। आयोग परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अंतिम चरण में कर रहा है।

यूपी पीईटी सिलेबस

UP PET 2026 का सिलेबस और परीक्षा पैटर्न परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। सिलेबस में कुल 15 विषय शामिल हैं, जिनमें भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, सामान्य विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, सामान्य जागरूकता और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे विषय शामिल हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article