विश्व पर्यावरण दिवस पर इस आसान तरीके से बनाएं पोस्टर, नहीं हटेगी लोगों की नजर

World Environment Day 2025 Poster Drawing: हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल और कॉलेज में निबंध, स्पीच और स्लोगन और पोस्टर मेकिंग सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको पोस्टर के लिए कुछ डिजाइन बताने जा रहे हैं।

Curated by: अंकिता पाण्डेयUpdated Jun 4 2025, 14:40 IST
​विश्व पर्यावरण दिवस 2025​Image Credit : Canva01 / 05

​विश्व पर्यावरण दिवस 2025​

हर साल की तरह इस साल भी विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल और कॉलेज में निबंध, स्पीच और स्लोगन और पोस्टर मेकिंग सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपको पोस्टर के लिए कुछ डिजाइन बताने जा रहे हैं।

​कब हुई शुुरुआत​Image Credit : Canva02 / 05

​कब हुई शुुरुआत​

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का फैसला साल 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा स्टॉकहोम सम्मेलन में लिया गया था। इसी के बाद यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की स्थापना हुई और 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया।

​​इस साल की थीम​Image Credit : Canva03 / 05

​​इस साल की थीम​

साल 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम 'एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन' (End Plastic Pollution) रखी गई है। दरअसल, प्लास्टिक प्रदूषण आज दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुका है। ऐसे में लोगों को जागरुक करने के लिए इस साल यह थीम चुनी गई है।

​गंभीर समस्या​Image Credit : Canva04 / 05

​गंभीर समस्या​

देश और दुनिया में आज प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। इस वजह से हमारी प्रकृति को भी काफी नुकसान हो रहा है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों को तरह तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

​प्रकृति के बिना जीवन असंभव​Image Credit : Canva05 / 05

​प्रकृति के बिना जीवन असंभव​

ऐसे में पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को जागरुक करना बेहद जरूरी है। पर्यावरण को बचाने का काम हमें अपने घर से ही शुरू करना होगा। हमें यह समझना होगा कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!