एजुकेशन

SSC GD Constable Result: एसएससी जीडी रिजल्ट कब होगा जारी, सितंबर के अंत तक नई भर्ती का नोटिफिकेशन

SSC GD Constable Result 2026: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC GD Constable Result 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है।

Image

कब जारी होगा एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2026

SSC GD Constable Result 2026: कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC की जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। आयोग की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC GD Constable Result 2026 कभी भी जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर चेक कर सकेंगे।

एसएससी जीडी मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। इसके साथ ही अलग-अलग कैटेगरी के लिए कटऑफ भी जारी होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षा में निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवार ही भर्ती के अगले चरण यानी PET और PST के लिए आगे बढ़ेंगे।

कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें कि एसएससी जीडी की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 48 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा के बाद आयोग ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं। अब रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को SSC की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद कर Result सेक्शन में GD Constable पर क्लिक करना होगा।
  • यहां डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद रिजल्ट की PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर सर्च किया जा सकेगा।

सितंबर में नई SSC GD भर्ती का नोटिफिकेशन

इसी बीच SSC की अगली GD Constable भर्ती 2027 को लेकर भी महत्वपूर्ण अपडेट है। आयोग के 2026-27 के टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर के अनुसार GD Constable 2027 भर्ती का विज्ञापन सितंबर 2026 में जारी किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अक्टूबर 2026 में शुरू होने की संभावना है और कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच प्रस्तावित है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article