IBPS PO Mains Admit Card 2026 Released: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS PO Mains Admit Card 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
IBPS PO Mains Exam Date 2026: आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम डेट
बता दें आईबीपीएस मेन्स परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 7565 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पद के लिए CRP PO/MT-XVI के तहत आयोजित की जा रही है। प्रीलिम्स परीक्षा 22 और 23 अगस्त को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी हो चुका है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए आईबीपीएस पीओ मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS PO Mains Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर IBPS PO Mains Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
IBPS PO Mains Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
एडमिट कार्ड में परीक्षा में शामिल होने के लिए ज़रूरी जानकारी होती है। इसे डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को अपना नाम, रोल नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी चेक कर लेनी चाहिए। ध्यान रहे एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।
