एजुकेशन

दुनिया की सबसे दर्दनाक चीज क्या है? छात्रों को अलख पांडे ने दिया गुरुमंत्र

फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अलख पांडे ने बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की है। 2022-2023 में अलख पांडे सबसे ज्यादा सैलरी वाले एड-टेक फाउंडर हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह छात्रों को ऐसा गुरुमंत्र दे रहे हैं जो जिंदगी बदल सकता है।

Image

अलख पांडे ने दिया गुरुमंत्र

Alakh Pandey Motivational Speech: फिजिक्स वाला के फाउंडर अलख पांडे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अलख पांडे ने बेहद साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद बड़ी सफलता हासिल की है। 2022-2023 में अलख पांडे सबसे ज्यादा सैलरी वाले एड-टेक फाउंडर हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह छात्रों को ऐसा गुरुमंत्र दे रहे हैं जो जिंदगी बदल सकता है। अलख पांडे सोशल मीडिया पर वीडियो और व्याख्यान के माध्यम से करियर, सक्सेस को लेकर प्रेरित करते हैं।

जीवन की सबसे दर्दनाक चीज

एक वीडियो में छात्रों को संबोधित करते हुए अलख पांडे बता रहे हैं कि जीवन की सबसे दर्दनाक चीज क्या है। वह कहते हैं, "जीवन की सबसे दर्दनाक चीज ये नहीं है कि कोई लड़की आपको छोड़कर चली गई। जीवन की सबसे दर्दनाक चीज ये नहीं है कि आपके पास कोई महंगा फोन नहीं है। जीवन की सबसे दर्दनाक चीज ये नहीं है कि आप किसी एग्जाम में फेल हो गया। सबसे दर्दनाक चीज है कि आप जवान हो और आपके हाथ पांव चल रहे हैं और आपके मां बाप आपकी वजह से रो रहे हों।"

संघर्ष से भरा रहा अलख पांडे का जीवन

अक्टूबर 1991 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक प्राइवेट ठेकेदार सतीश पांडे और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शिक्षक रजत पांडे के घर जन्मे अलख पांडे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिशप जॉनसन स्कूल में पूरी की। आर्थिक तंगी के कारण अलख पांडे के परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अपने परिवार का समर्थन करने के लिए, उन्होंने बहुत कम उम्र में ही मिड-सेक्शन से लेकर हायर सेकेंडरी तक विभिन्न कक्षाओं के छात्रों को निजी ट्यूशन देना शुरू कर दिया।

वह आईआईटी में सफल नहीं हो सके लेकिन मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उत्तर प्रदेश के कानपुर में हरकोर्ट बटलर टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एचबीटीआई) में दाखिला लिया। हालांकि, उन्होंने अपने चौथे वर्ष में कॉलेज छोड़ दिया था। अलख पांडे, जिन्हें लोकप्रिय रूप से फिजिक्स वाला के नाम से भी जाना जाता है, ने अपनी यात्रा 2014 में शुरू की। उन्होंने स्टूडेंट्स को फिजिक्स को आसान भाषा में पढ़ाने के लिए यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी।

(डिस्क्लेमर: यह लेख अलख पांडे के व्याख्यान और विचारों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें प्रस्तुत विश्लेषण और निष्कर्ष मुख्यतः निजी व्याख्या और दृष्टिकोण को दर्शाते हैं। यह सामग्री केवल शैक्षणिक और सूचना प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है। इसे किसी भी विषय पर आधिकारिक या अंतिम सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।)

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article