बॉलीवुड

जल्द Sooraj Barjatya के 'प्रेम' नहीं बनेंगे Salman Khan? Yeh Prem Mol Liya डायरेक्टर ने खोली जुबान

सलमान खान ने सूरज बड़जात्या की फिल्मों में कई दफा प्रेम का किरदार प्ले किया है। दर्शक उन्हें एक बार फिर से प्रेम के अवतार में देखना चाहते हैं। सूरज बड़जात्या ने फैंस को जवाब दिया है।

Image

जल्द Sooraj Barjatya के 'प्रेम' नहीं बनेंगे Salman Khan? Yeh Prem Mol Liya डायरेक्टर ने खोली जुबान

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान जब-जब स्क्रीन पर प्रेम बनकर आते हैं, तब-तब दर्शकों की लाइन सिनेमाघरों के बाहर लग जाती है। उस पर भी अगर सलमान खान डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ हाथ मिला लें तो फिर तो दर्शकों की भी चांदी हो जाती है। सूरज बड़जात्या और सलमान खान ने जब-जब किसी फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, तब-तब इस जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। दर्शक इस जोड़ी को जल्द से जल्द बड़े पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार ये दोनों साथ में कब आएंगे? हाल ही में फिल्म ये प्रेम मोल लिया का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसके दौरान सूरज बड़जात्या ने इस बात का जवाब दिया है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: OM Box Office Day 1 Prediction: Dhanush तोड़ेंगे सारे रिकॉर्ड, कॉलीवुड सिनेमा को मिलेगी नई ब्लॉकबस्टर

दैनिक जागरण के साथ बात करते हुए सूरज बड़जात्या ने बताया है कि वो सलमान खान के साथ हाथ मिलाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं लेकिन अभी उनके पास कोई स्टोरी नहीं है। सूरज बड़जात्या के अनुसार, "फिलहाल मेरा फोकस पूरी तरह से मेरी नई फिल्म ये प्रेम मोल लिया पर है लेकिन मैं ये नहीं कह रहा हूं कि मुझे सलमान भाई के साथ काम नहीं करना है। मैं उनके साथ हाथ मिलाना चाहता हूं लेकिन अभी मेरे पास कोई प्लान नहीं है। मैं अभी ये सोच रहा हूं कि सलमान भाई को दोबारा पर्दे पर प्रेम के रूप में कैसे पेश किया जाए। अगर मेरे दिमाग में कोई नया आइडिया आता है तो मैं जरूर उनके साथ हाथ मिलाऊंगा और फिल्म बनाऊंगा।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "वो सबको दीवाना...", Amrapali Dubey के सपोर्ट में उतरे Nirahua

फिल्म ये प्रेम मोल लिया की बात करें तो ये सूरज बड़जात्या की नई फैमिली ड्रामा है, जो समाज के बदलते ताने-बाने के आसपास घूमती दिखाई देगी। फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी लीड रोल में दिखेंगे। इन दिनों फिल्म के गाने काफी चर्चा में हैं, जिन्हें हिमेश रेशमिया ने बनाया है। सूरज बड़जात्या की फिल्मों की खास बात गाने ही होते हैं, जो रिलीज से पहले धमाल मचाते हैं। वैसे आप ये प्रेम मोल लिया देखने के लिए एक्साइटेड हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article