भोजपुरी

Pawan Singh से माइक छीनने पर Raja Bhaiya की दो टूक, ट्रोल्स को दिया करारा जवाब; बोले- बात का बतंगड़...

Raja Bhaiya On Controversy With Pawan Singh: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजा भैया उनसे सरेआम माइक छीनते नजर आए। इस मामले पर अब राजा भैया ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Pawan Singh से माइक छीनने पर Raja Bhaiya ने दी सफाई (फोटो क्रेडिट- फेसबुक, एक्स)

Raja Bhaiya On Controversy With Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह ने अपनी गायकी से लोगों का खूब दिल जीता है। भोजपुरी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पवन सिंह की सिंगिंग ने गर्दा उड़ा दिया है। लेकिन हाल ही में पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुंडा विधायक राजा भैया उनसे माइक छीनते नजर आए। पवन सिंह और राजा भैया का ये वीडियो प्रतापगढ़ के कुंडा जिले में आयोजित हुई श्रीराम कथा से जुड़ा है। वीडियो में राजा भैया, पवन सिंह से माइक छीनकर कुछ बोलते नजर आए। लेकिन उनका यूं माइक छीनना पवन सिंह के फैंस को जरा भी पसंद नहीं आया। लोगों ने इस मामले पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिये। लेकिन अब पवन सिंह संग हुए इस विवाद पर खुद राजा भैया ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: राजा भैया ने भरी सभा में Pawan Singh के हाथ से छीना माइक, Video हो रहा है Viral

    राजा भैया (Raja Bhaiya) ने पवन सिंह से माइक छीनने की न केवल वजह बताई, बल्कि ट्रोल्स को भी करारा जवाब दिया। राजा भैया का इससे जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कहते दिखे, "बात का बतंगड़...। हमारे बहुत ही प्रिय और भोजपुरी फिल्मी जगत में लोकप्रिय पवन सिंह, वो आए और वो हमारे छोटे भाई की तरह हैं। उन्हें बोलने के लिए हमने माइक दिया, लेकिन कुछ याद आया और उनसे हमने माइक वापस लेकर घोषणा की और माइक वापस पकड़ा दिया। लेकिन लोगों ने इसपर कहा कि बताओ हाथ से माइक छीन लिया। अरे इस कथा का दायित्व पवन सिंह ने भी निभाया है। वो हमारे परिवार के सदस्य हैं, हमारे छोटे भाई की तरह हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर Kangana Ranaut का छलका दर्द, Ravi Kishan ने भी जताया दुख

      बता दें कि इवेंट में पवन सिंह को माइक वापस मिल गया था, जिसके बाद उन्होंने कथा को लेकर अपनी भावनाएं बताईं और उस अवसर के लिए राजा भैया का भी आभार जताया था। हालांकि राजा भैया संग हुए इस मामले पर अभी तक पवन सिंह की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article