एजुकेशन

IBPS PO Mains Result 2026: आईबीपीएस ने जारी किया पीओ मेंस परीक्षा का परिणाम, तुरंत ऐसे करें चेक

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PO भर्ती परीक्षा के मेन्स का रिजल्ट आज 20 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने मेन्स परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट ibps.in पर देख सकते हैं।

Image

IBPS ने जारी किया PO मेंस परीक्षा 2026 का परिणाम (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

IBPS PO Mains Result 2026 OUT: बैंक में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने PO भर्ती परीक्षा के मेन्स का रिजल्ट 20 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने मेन्स परीक्षा दी थी, वे अब अपना क्वालिफिकेशन स्टेटस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। हालांकि, रिजल्ट देखने के लिए इस खबर में भी डायरेक्ट लिंक दिया गया है। बता दें, यह भर्ती कुल 7,565 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होने का मौका मिलेगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड अथवा जन्मतिथि की जरूरत होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Rajasthan में जूनियर इंजीनियर (JE) के 1909 पदों पर भर्ती

अब आगे क्या?

IBPS के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, PO भर्ती के लिए इंटरव्यू नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित किए जाने प्रस्तावित हैं। मेन्स में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, इंटरव्यू की सही तारीख, समय और स्थान की जानकारी कॉल लेटर में दी जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।

IBPS PO Mains Result 2026 Download

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं:

1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

2. होमपेज पर CRP-PO/MT सेक्शन खोलें।

3. Common Recruitment Process for Probationary Officers/Management Trainees-XVI लिंक पर क्लिक करें।

4. CRP PO/MT CRP-XVI के मेन्स रिजल्ट से संबंधित लिंक चुनें।

5. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।

6. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरकर लॉगिन करें।

7. आपका रिजल्ट और क्वालिफिकेशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देंगे, इसका प्रिंटआउट रख लें।

रिजल्ट के बाद इन बातों का रखें ध्यान

मेन्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इंटरव्यू कॉल लेटर जारी होने पर उसमें दिए गए रिपोर्टिंग समय, स्थान और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article