बॉलीवुड

'2 साल तक नहाया नहीं...' Hema Chaudhary ने Sharad Kapoor को लेकर किया बड़ा खुलासा

एक्टर शरद कपूर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच शरद की दोस्त हेमा चौधरी ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है हेमा ने ऐसी कह दिया...

Image

शरद कपूर की दोस्त ने किया बड़ा खुलासा (pic credit-instagram)

बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर (Sharad Kapoor) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। शरद कपूर पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसे देखकर सभी लोग दंग रह गए थे। इस क्लिप से साफ पता चल रहा था कि शरद कपूर को मदद की जरूरत है। इसके बाद सोनू सूद जैसे एक्टर्स ने तुरंत शरद कपूर की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया। इस बीच शरद कपूर की दोस्त हेमा चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर Kangana Ranaut का छलका दर्द, Ravi Kishan ने भी जताया दुख)

हेमा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड कट अनकट पॉडकास्ट में हेमा चौधरी शरद कपूर को लेकर खुलकर बात की है। हेमा ने बताया कि उनकी मुलाकात शरद कपूर से तब हुई, जब वह उनके अपार्टमेंट में कुत्तों को बचाने पहुंची थीं। हेमा एक डॉग रेस्क्यू संस्था 'बेजुबान ट्रस्ट' चलाती हैं। उन्होंने बताया कि शरद की हालत उस समय बेहद खराब थी। वह दो साल से न तो नहाए थे और न ही अपने बिस्तर से बाहर निकले थे। हेमा के मुताबिक, कोई उनसे बात करने या उनका हाल जानने तक नहीं आता था। यहां तक कि किसी ने यह भी नहीं पूछा कि उन्होंने खाना खाया है या नहीं। हेमा ने कहा कि शरद के भाई से भी उन्होंने मदद मांगी थी, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। हेमा के मुताबिक, उन्होंने शरद के भाई से कहा था कि उन्हें अपने परिवार की जरूरत है, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कोई संपर्क नहीं किया। हेमा ने अंदेशा जताया कि इसके पीछे प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला या दूसरी वजह हो सकती है। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं दी।

बातचीत के दौरान हेमा ने शरद की निजी जिंदगी को लेकर भी कुछ बातें बताईं। उन्होंने कहा कि शरद की सगाई कोयल बसु से हुई थी, जो पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती हैं। हालांकि, दोनों की शादी नहीं हुई। हेमा ने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई, जो शरद की खराब हालत का फायदा उठाकर उनके नाम पर ऑनलाइन पैसे मांग रहे हैं। उन्होंने ऐसे फर्जी डोनेशन कैंपेन चलाने वालों की आलोचना की।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article