एजुकेशन

MPPSC Exam Calendar 2027: MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर, राज्य सेवा से SET तक की तारीखें घोषित

MPPSC Exam Calendar 2027: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 20 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर परीक्षा कैलेंडर की PDF अपलोड की है।

Image

MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर

MPPSC Exam Calendar 2027: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने साल 2027 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने 20 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर परीक्षा कैलेंडर का PDF अपलोड किया है। इसमें राज्य सेवा, वन सेवा और अलग-अलग विभागों की भर्ती परीक्षाओं की संभावित तारीखों की जानकारी दी गई है।

इस कैलेंडर से उम्मीदवारों को आने वाले साल की परीक्षाओं की तैयारी के लिए पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी। आयोग के अनुसार, परीक्षाओं का आयोजन जनवरी से अक्टूबर 2027 के बीच किया जाना प्रस्तावित है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UGC NET December 2026 का सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल जारी

MPPSC Exam Schedule 2027

MPPSC के वार्षिक कैलेंडर में कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से ये परीक्षाएं हैं:

  • राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 (विशेष)
  • राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2027
  • राज्य सेवा और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027
  • डिप्टी डायरेक्टर प्रिंसिपल कैटेगरी-2 परीक्षा
  • असिस्टेंट डायरेक्टर (टेक्निकल) परीक्षा 2027
  • वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन परीक्षा 2027
  • राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 2027
MPPSC Exam Calendar 2027 Date
विवरणजानकारी
आयोग का नाममध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
कैलेंडर जारी होने की तारीख20 नवंबर 2026
परीक्षा वर्ष2,027
संभावित परीक्षा अवधिजनवरी से अक्टूबर 2027
कैलेंडर का माध्यमPDF
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: JP Nadda ने किया 75 हजार मेडिकल सीटें बढ़ाने का ऐलान

MPPSC Exam Calendar 2027 PDF

उम्मीदवार परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं। होमपेज पर What's New या Exam Calendar सेक्शन में जाएं। यहां Exam Calendar 2027 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें, ताकि परीक्षा की तैयारी के लिए तारीखों को ध्यान में रख सकें।

क्या परीक्षा की तारीखों में बदलाव हो सकता है?

उम्मीदवार ध्यान रखें कि वार्षिक कैलेंडर में दी गई तारीखें फिलहाल संभावित हैं। प्रशासनिक कारणों या न्यायालय के निर्देशों के चलते इनमें बदलाव हो सकता है। इसलिए किसी भी परीक्षा की अंतिम तारीख की पुष्टि संबंधित भर्ती विज्ञापन और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से जरूर करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article