देश

दिल्ली में शादी-पार्टी में भी नहीं चला पाएंगे लेजर लाइट, ड्रोन उड़ाया तो होगा कानूनी एक्शन,जानें कब तक लागू रहेगा आदेश

Image

ड्रोन (image-istock)

IGI एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने दो अहम आदेश जारी किए हैं। एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन, पैराग्लाइडर, हैंग ग्लाइडर और एयरो मॉडल उड़ाने पर रोक लगाई गई है। पुलिस को आशंका है कि ड्रोन और अन्य मानवरहित उड़ने वाले उपकरणों का इस्तेमाल आतंकी हमले के लिए किया जा सकता है।

इसके अलावा शादी, पार्टी और अन्य आयोजनों में लेजर लाइट के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। IGI एयरपोर्ट के ATC ने शिकायत की थी कि विमान लैंडिंग के दौरान लेजर लाइट से पायलटों की आंखों की रोशनी प्रभावित होती है।

फार्म हाउस, बैंक्वेट हॉल, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य जगहों पर लेजर लाइट के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। ACP पालम (IGI एयरपोर्ट) प्रदीप कुमार मीणा ने BNSS की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए। दोनों आदेश 18 नवंबर 2026 से लागू होकर 16 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर BNS की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article