अगर आप कम कीमत में एक नया और पावरफुल टैबलेट की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Logic ने अपना नया Neo X1 Pro टैबलेट पेश किया है। इस डिवाइस को खासतौर पर स्टूडेंट्स, टीचर्स और संस्थानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और 8GB रैम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट कस्टमाइज्ड Android 17 पर चलता है। इसके साथ मिलने वाले एक्सेसरीज की मदद से यूजर्स इसे लैपटॉप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कंपनी ने फिलहाल Logic Neo X1 Pro की कीमत की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, इसे ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। आने वाले समय में यह टैबलेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदा जा सकेगा। खास बात यह है कि इसके साथ प्रोटेक्टिव कवर और मैग्नेटिक मिनी मिरर भी दिया जाएगा। इससे यूजर्स को रोजमर्रा के कामों में ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
Logic Neo X1 Pro के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Logic Neo X1 Pro में 10.95 इंच की WUXGA IPS स्क्रीन दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन में लो ब्लू लाइट और एंटी-ग्लेयर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, डिस्प्ले पर एंटी-फिंगरप्रिंट और एंटीमाइक्रोबियल कोटिंग भी दी गई है।
रैम और स्टोरेज: इस टैबलेट में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम और कनेक्टिविटी: यह डिवाइस Android 17 के कस्टमाइज्ड वर्जन और Google Mobile Services (GMS) के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G और Wi-Fi का सपोर्ट दिया गया है।
कैमरा: फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में पीछे की तरफ 13MP का कैमरा मिलता है। वहीं, फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन क्लास और वीडियो मीटिंग के लिए किया जा सकता है।
बैटरी और अन्य फीचर्स: Logic Neo X1 Pro में 8000mAh की बैटरी दी गई है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर, Bluetooth 5.4 और GPS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
लैपटॉप जैसा एक्सपीरियंस
इस टैबलेट की एक खास बात इसके साथ मिलने वाला प्रोटेक्टिव कवर है। इसमें बिल्ट-इन किकस्टैंड दिया गया है, जिसकी मदद से टैबलेट को टेबल पर रखकर लैपटॉप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ मिलने वाला मैग्नेटिक मिनी मिरर भी उपयोगी है। इसकी मदद से फ्रंट कैमरे के जरिए नोट्स और डॉक्यूमेंट की तस्वीरें लेने में आसानी हो सकती है। इसके अलावा, इसमें USB डॉकिंग कीबोर्ड और स्टायलस का सपोर्ट भी मिलता है। हालांकि, इन दोनों एक्सेसरीज को अलग से खरीदना होगा।
