एजुकेशन

Purvanchal University Admission 2024: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, BTech, BBA समेत इन कोर्स में लें दाखिला

Veer Bahadur Singh Purvanchal University Admission 2024: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर में एडमिशन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां यूजी, पीजी और डिप्लोमा के कई कोर्स मौजुद हैं। ऐसे में जो इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट vbspu.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। Purvanchal University के कोर्स और फीस की डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर

Photo : Times Now Digital

Veer Bahadur Singh Purvanchal University Admission 2024: पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के नाम से चर्चित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया (VBSPU Admission 2024 Application) शुरू हो गई है। वीर बहादुर सिंह यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में काफी मशहूर है। यहां एडमिशन के लिए हजारों छात्र हर साल आवेदन करते हैं। इस सेशन में भी एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हो गई है। ऐसे में जो इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट vbspu.ac.in पर जाना होगा। इसमें एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया, कोर्स की डिटेल्स और फीस स्ट्रक्चर यहां देख सकते हैं।

Purvanchal University Admission 2024: ऐसे करें आवेदन

स्टेप 1: पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- vbspu.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही पहले Academics सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब अपने कोर्स के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: पहले मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

Poorvanchal University

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के कोर्स

Purvanchal University UG Courses: यूजी कोर्स में एडमिशन

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन के कई कोर्स चलाए जाते हैं। यहां साइंस, कॉमर्स, लॉ, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर और मैनेजमेंट संकाय में दर्जनों कोर्स उपलब्ध हैं। नीचे दिए लिस्ट में यूजी कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं-

कोर्स का नामस्पेशलाइजेशन
BScZoology, Botany, Chemistry, Physics, Math, Environment Science, Geology, Microbiology
BSc Hons.Biotechnology
BSc Hons.Environment Science
BCom (Hons.)Finance, Accounting
BA LLB5 Years Integrated Course
BAPsychology, Mass Communication & Journalism, Sociology
BCAComputer Application
BBABusiness Studies
BTechComputer Science and Engineering
BTechInformation Engineering
BTechMechanical Engineering
BTechElectrical Engineering

Purvanchal University PG Course: पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स

यूजी प्रोग्राम की तरह ही वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन के भी दर्जनों कोर्स चलाए जाते हैं। यहां नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कई अहम कोर्स को कॉलेज प्रोस्पेक्टस में शामिल किया गया है। इसमें MBA, MA, MSc, MTech, MCA और MCom कोर्स शामिल हैं। यहां MBA कोर्स काफी मशहूर है। इसके लिए हर सेमेस्टर की फीस 25,000 रुपये है।

Purvanchal University MBA Course

Purvanchal University MBA Course

Purvanchal University Diploma Course

  • Diploma in Pharmacy: 2 साल
  • Diploma in Mechanical Engineering: 3 साल
  • PG Diploma in Gender & Women Studies: 1 साल
  • PG Diploma in Translation: 1 साल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी, जौनपुर में लाखों छात्र पढ़ाई करते हैं। इस यूनिवर्सिटी से 573 कॉलेज संबद्ध संस्थान हैं। यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस में 3454 छात्र पढ़ाई करते हैं। वहीं, संबद्ध कॉलेजों में 3,43,073 छात्र पढ़ते हैं। यह एक स्टेट लेवल यूनिवर्सिटी है जिसकी स्थापना साल 1987 में हुई थी। यहां से संबद्ध कॉलेज ज्यादातर आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और प्रयागराज में हैं।

Purvanchal University Medical Courses: मेडिकल के कोर्स

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी में छात्र मेडिकल की भी पढ़ाई कर सकते हैं। यहां इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के तहत डिप्लोमा और फुल टाइम कोर्स कराए जाते हैं। यहां डिप्लोमा इन फार्मेसी कोर्स 2 साल की अवधि का है। इसके लिए 12वीं पास छात्र आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के लिए 60 सीटें हैं। इसमें छात्रों का एडमिशन पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कंबाइंड एडमिशन टेस्ट यानी PUCAT स्कोर के माध्यम से होता है।

डी फार्मा के अलावा यहां बी फार्मा कोर्स भी कर सकते हैं। 12वीं पास छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह चार साल का फुल टाइम कोर्स है। इसके लिए भी 60 सीटें उपलब्ध है। इसमें एडमिशन UPSEE Exam के माध्यम से होता है। यूपीएसईई परीक्षा लखनऊ के डॉक्टर अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित की जाती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article