एजुकेशन

DDU Gorakhpur Admission 2024: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, यहां करें अप्लाई, जानें कब होगी प्रवेश परीक्षा

DDU Gorakhpur University Admission 2024: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में हर साल हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन (DDU Admission 2024) के लिए आवेदन करते हैं। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया, कोर्स की डिटेल्स और फीस के बारे में विस्तार से देख सकते हैं।

Image

DDU गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू

Photo : Times Now Digital

DDU Gorakhpur University Admission 2024: पूर्वांचल में रहकर आप बेस्ट कॉलेज से अंडर ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या रीसर्च कोर्स करना चाहते हैं तो गोरखपुर में स्थित दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते हैं। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत स्थापित एक State University है। इस यूनिवर्सिटी से संबद्ध कई कॉलेज भी चलते हैं। यहां दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होता है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रवेश परीक्षा जून के पहले हफ्ते में होगी। यहां हर साल हजारों की संख्या में छात्र एडमिशन (DDU Admission 2024) के लिए आते हैं। यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आइए इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया, कोर्स की डिटेल्स और फीस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

DDU Admission Application 2024: ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1: आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- ddugu.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Academics में जाएं।

स्टेप 3: इसके बाद Admission 2024-25 के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: अपने कोर्स के अनुसार एडमिशन ले सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

DDU Admission PG

DDU Admission PG

DDU UG Courses: यूजी कोर्स की डिटेल्स

दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन के कई कोर्स चलाए जाते हैं। यहां तीन साल के ग्रेजुएशन वाले कोर्स में बीए, बीएससी, बीकॉम और बीजेएमसी जैसे कोर्स कराए जाते हैं। वहीं, यहां का बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी BBA कोर्स बहुत मशहूर है। वहीं, बीसीए कोर्स भी तीन साल में कर सकते हैं। इसके अलावा BSc Agriculture, BTech कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं। कोर्स के अनुसार अवधि की डिटेल्स नीचे देख सकते हैं-

UG Courseकोर्स की अवधि
B.A. Hons.3+1 साल
B.Sc. (Mathematics) Hons.3+1 साल
B.Sc. (Biology) Hons.3+1 साल
B.Com. Hons.3+1 साल
B.Sc. (Home Science) Hons3+1 साल
B.Com. (Banking and Insurance)3+1 साल
B.A.J.M.C. (Journalism and Mass Communication) Hons3+1 साल
B.Sc. (Agriculture) Hons4 साल
B.Tech4 साल
B.H.M.C.T. (Bachelor of Hotel Management and Catering Technology)4 साल
B.P.T. (Bachelor in Physiotherapy)4 साल
B.Sc. (M.L.T.)3 साल का कोर्स
B.B.A. (Bachelor in Business Administration)3 साल का कोर्स
B.C.A. (Bachelor in Computer Application)3 साल का कोर्स
B.A.LL.B. (Hons.) Five Year Integrated programme5 साल का कोर्स

DDU PG Course Admission: पीजी कोर्स में एडमिशन

गोरखपुर दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन के 40 से ज्यादा कोर्स मौजूद हैं। यहां सबसे ज्यादा सीटें Master of Arts यानी MA कोर्स में हैं। इसके अलावा MCom कोर्स में एडमिशन के लिए हजारों आवेदन आते हैं। बता दें कि MCom में एडमिशन के लिए छात्रों के पास 45 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, MEd, LLM, MSc और LLB कोर्स भी यहां उपलब्ध है।

DDU PG Course

DDU PG Course

DDU BTech Course: बीटेक का शानदार प्लेसमेंट

दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीचेक के कई कोर्स मौजूद हैं। यहां बीटेक में प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है। इस यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्स में 500 से ज्यादा सीटें हैं। BTech Information Technology और BTech Computer Science इंजीनियरिंग में 150-150 सीटें हैं। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 75 और BTech in Electronics & Communication Engineering में 75 सीटों पर दाखिला होगा।

DUU Diploma Programmes: कई डिप्लोमा कोर्स

  • Diploma in Photography
  • Diploma in School Leadership & Management
  • Diploma in Early Childhood Care & Education
  • Diploma in Vedic Mathematics
  • Diploma in Painting & Photography
  • Diploma in Vocal (Indian Classical Music)
  • Diploma in Dance (Kathak)
  • Diploma in Theatre
  • Diploma in Educational Information Technology
  • Diploma in Fashion accessories & Craft Designing

दीन दयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी गोरखपुर में विदेशी छात्रों के लिए अलग नियम बनाए गए हैं। यहां International Cell के तहत विदेशी छात्रों का रजिस्ट्रेशन होता है। साथ ही रिसर्च और फेलोशिप की सुविधाएं भी दी जाती है। महा योदी श्री गुरु गोरक्षनाथ इंटरनेशन फेलोशिप भारतीय रिसर्चर्स के लिए उपलब्ध हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ddugu.ac.in पर जाएं।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article