एजुकेशन

13 जिलों में आज से होने जा रही UKSSSC ग्रेजुएट परीक्षा, नकल रोकने के लिए हाईटेक निगरानी

उत्तराखंड में रविवार को होने वाली UKSSSC स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। राज्य के 238 परीक्षा केंद्रों पर 46,350 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

Image

Uttarakhand UKSSSC Exam 2026

UKSSSC Exam 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा आज 449 केंद्रों पर होनी है। आयोग ने रविवार यानी आज हो रही इस परीक्षा के लिए सख्त व्यवस्थाएं की हैं। पूर्व में परीक्षा केंद्र पर हुई घटना से सबक लेते हुए सभी केंद्रों पर मोबाइल फोन को प्रतिबंधित किया गया है। यहां तक कि आयोग के ऑब्जर्वर भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। चलिये बात करते हैं आज से शुरू हो रही इस परीक्षा के कड़े इंतजामात के बारे में...

कब होगी परीक्षा ?

बताते चलें कि ये परीक्षा पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी समेत अलग-अलग पदों पर लेखपाल की भर्ती के लिए हो रही है। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है।

किस केंद्र पर सबसे ज्यादा अभ्यर्थी ?

आयोग के अनुसार अकेले देहरादून में 116 केंद्रों पर कुल 24,376 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। हरिद्वार में 5,328 अभ्यर्थियों के लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऊधमसिंह नगर में 4452 अभ्यर्थियों के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं।

एग्जाम सेंटर्स में पुख्ता इंतजाम

  • परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाए रखने के लिए इस बार आयोग ने पुख्ता इंतजामात किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों की पहचान के लिए फेस ऑथेंटिकेशन और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन व्यवस्था की गई है।
  • पिछले सालों में भर्ती परीक्षाओं को लेकर सामने आए विवादों और नकल के मामलों को देखते हुए आयोग इस बार किसी भी तरह की चूक से बचना चाहता है।

पारदर्शी एग्जाम सर्वोच्च प्राथमिकता

अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रो की अलग से पहचान बनी है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article